411 REFERENCE · Wikipedia
१९९० में कुवैत से भारतीयों का वायु-उद्धार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुवैत से भारतीयों का वायु-उद्धारअंश — कुवैत पर आक्रमण तथा खाड़ी युद्ध का भागफ़्रेमहीनकुवैत का मानचित्रप्रकारआपातकालीन वायु-उद्धारस्थानकुवैतयोजना द्वाराविदेश मन्त्रालयउद्देश्यमानवीय सहायतातिथि१३ अगस्त १९९० ई॰ – २० अक्टूबर १९९० ई॰ (श्रावण शुक्ल अष्टमी – आश्विन शुक्ल त्रयोदशी, संवत् २०४७)कार्यान्वयन द्वाराएयर इण्डिया, इंडियन एयरलाइंस, भारतीय वायु सेनापरिणाम१,७०,००० से अधिक भारतीय नागरिकों का सफल वायु-उद्धार
१९९० ई॰ (संवत् २०४७) में कुवैत से भारतीय नागरिकों का वायु-उद्धार १३ अगस्त १९९० ई॰ (श्रावण शुक्ल अष्टमी, संवत् २०४७) से २० अक्टूबर १९९० ई॰ (आश्विन शुक्ल त्रयोदशी, संवत् २०४७) तक सम्पन्न हुआ। यह अभियान इराक़ द्वारा कुवैत पर आक्रमण के पश्चात प्रारम्भ किया गया। एयर इण्डिया ने नागरिक विमान सेवा के माध्यम से लगभग १,७०,००० भारतीयों को सुरक्षित निकाला। यह अभियान खाड़ी युद्ध (१९९० ई॰) से पूर्व प्रारम्भ हुआ था, जिसका उद्देश्य कुवैत में कार्यरत भारतीय प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित भारत लाना था। भारत के विदेश मन्त्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल ने इराक़ सरकार से सहयोग प्राप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।http://scroll.in/article/668866/the-berlin-airlift-during-ww-ii-was-remarkable-but-the-largest-civilian-airlift-was-by-india The Berlin airlift was remarkable, but the largest civilian evacuation in history is by India Venkataramakrishnan Rohan July 2, 2014 Scroll.in 2015-04-11
इस अभियान के पश्चात एयर इण्डिया, जो भारत की राष्ट्रीय ध्वजवाहक विमान सेवा है, को नागरिक विमान द्वारा सर्वाधिक लोगों को सुरक्षित निकालने हेतु गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ।1995 Guinness Book or World Records, pg. 585http://scroll.in/article/668866/the-berlin-airlift-during-ww-ii-was-remarkable-but-the-largest-civilian-airlift-was-by-india The Berlin airlift was remarkable, but the largest civilian evacuation in history is by India Venkataramakrishnan Rohan July 2, 2014 Scroll.in 2015-04-11http://www.thebetterindia.com/15179/heres-need-know-largest-air-evacuation-history-india/ Did You Know That The Largest Air Evacuation In History Was Done By India? Pareek Shreya February 18, 2015 The Better India 2015-12-19http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/hindi/bollywood/news/Airlift-Akshay-Kumars-next-a-thriller-of-the-biggest-human-evacuation/articleshow/40364005.cms Airlift: Akshay Kumar's next a thriller of the biggest human evacuation Gupta Priya 19 August 2014 The Times of India 2015-12-19 मैथुन्नी मैथ्यूज़, हरभजन सिंह वेदी, अबे वरिकाड, एन॰ वी॰ के॰ वारियर, अली हुसैन, नरिन्द्र सिंह सेठी तथा कुवैत में स्थित अन्य भारतीयों ने इस अभियान में अत्यन्त सहयोग प्रदान किया।http://epaperbeta.timesofindia.com/Gallery.aspx?id=02_02_2016_013_058_002&type=P&artUrl=REAL-STORY-KUWAIT-AIRLIFT-1990-02022016013058&eid=31806 Real Story: Kuwait Airlift, 1990 The Times of India https://web.archive.org/web/20170629023939/http://epaperbeta.timesofindia.com/Gallery.aspx?id=02_02_2016_013_058_002&type=P&artUrl=REAL-STORY-KUWAIT-AIRLIFT-1990-02022016013058&eid=31806 2017-06-29 2017-02-19 dead
पृष्ठभूमि
कुवैत पर इराक़ का आक्रमण २ अगस्त १९९० ई॰ (श्रावण शुक्ल द्वितीया, संवत् २०४७) को प्रारम्भ हुआ। दो दिन के युद्ध के भीतर कुवैती सशस्त्र बलों का अधिकांश भाग या तो इराक़ी गणराज्यीय रक्षक बल द्वारा पराजित हो गया या सऊदी अरब तथा बहरीन की ओर पीछे हट गया। कुवैत अमीरात का विलय कर लिया गया और कुछ ही दिनों में सद्दाम हुसैन ने इसे इराक़ का उन्नीसवाँ प्रान्त घोषित कर दिया। उस समय कुवैत में १,७०,००० से अधिक भारतीय नागरिक फँसे हुए थे।
प्रतिक्रिया
प्रारम्भ में भारत सरकार ने सैन्य विमान द्वारा नागरिकों को निकालने का प्रयास किया। किन्तु वायु क्षेत्र की अनुमति में कठिनाइयों के कारण नागरिक विमानों का प्रयोग किया गया। भारत ने एयर इण्डिया द्वारा नागरिकों को निकालने की अनुमति माँगी थी, परन्तु संयुक्त राष्ट्र तथा निर्वासित कुवैती सरकार ने इसे स्वीकृति नहीं दी। भारत को संयुक्त राष्ट्र के अधीन प्रदत्त विमानों का प्रयोग करना पड़ा। इस अभियान में अनेक बाधाएँ आईं—निकासी हेतु नागरिकों की अत्यधिक संख्या, यात्रा दस्तावेजों की कमी तथा संचार व्यवस्था की दुर्बलता। यह वायु-उद्धार ऑपरेशन डेज़र्ट स्टॉर्म के प्रारम्भ से पूर्व सम्पन्न हुआ। लगभग १,७०,००० नागरिकों को अम्मान (जॉर्डन) से बम्बई (अब मुम्बई) तक वायु मार्ग से निकाला गया—यह दूरी ४,११७ कि॰मी॰ (२५५८ मील) थी। एयर इण्डिया ने भारतीय एयरलाइन्स के सहयोग से ४८८ उड़ानों द्वारा यह कार्य १८ अगस्त १९९० ई॰ (श्रावण शुक्ल त्रयोदशी, संवत् २०४७) से २० अक्टूबर १९९० ई॰ (आश्विन शुक्ल त्रयोदशी, संवत् २०४७) तक, कुल ६३ दिनों में सम्पन्न किया।
बग़दाद की स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात बसों द्वारा भारतीयों को बसरा और बग़दाद होते हुए अम्मान पहुँचाया गया।
लोकप्रिय संस्कृति
यह घटना २०१६ ई॰ (संवत् २०७३) में बनी हिन्दी फ़िल्म ‘एयरलिफ़्ट का आधार बनी, जिसमें अक्षय कुमार ने मैथुन्नी मैथ्यूज़, हरभजन सिंह वेदी, अबे वरिकाड, एन॰ वी॰ के॰ वारियर, अली हुसैन तथा अन्य सहयोगियों से प्रेरित पात्र का अभिनय किया।
सन्दर्भ
30em
श्रेणी:एअर इंडिया
श्रेणी:एयरलिफ्ट
श्रेणी:भारतीयों की निकासी