Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साओ फ़्रांसिस्को नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साओ फ़्रासिस्को नदी रियो साओ फ़्रासिस्को वेल्हो चिको Canindé de São Francisco-002.jpg São Francisco basin map.png साओ फ्रांसिस्को नदी बेसिन देश ब्राज़ील राज्य मिनस गेरैस, बाहिया, पेरनम्बुको, अलागोस, सर्जिप क्षेत्र दक्षिण अमेरिका 2830 km mi on 1480 m3/s cuft/s on 2943 m3/s cuft/s on 11718 m3/s cuft/s on कैनास्ट्रा पर्वत साओ रोके डी मिनस, मिनस गेरैस 20.2302 S 46.443 W source:placeopedia inline dms 1450 m अटलांटिक महासागर पियाकाबुकु, अलागोआस / सर्जिप सीमा के पास -10.49960341381051 -36.39546430246904 dms it 0 m 641000 km2 on साओ फ़्रांसिस्को नदी (पुर्तगाली: रियो साओ फ़्रांसिस्को, पुर्तगाली उच्चारण: [sɐ̃w fɾɐ̃ˈsisku]) ब्राज़ील की एक बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 2,914 किलोमीटर (1,811 मील) है। यह पूरी तरह से ब्राज़ील के भूभाग में बहने वाली सबसे लंबी नदी है। इसके अलावा दक्षिण अमेरिका और समग्र रूप से ब्राजील में अमेज़ॅन, पराना और मैदेयरा के बाद बहने वाली चौथी सबसे लंबी नदी है। उपनिवेशीकरण से पहले स्थानीय लोग इसे ओपरा के नाम से जानते थे। वर्तमान में इसे "वेल्हो चिको" के नाम से भी जाना जाता है।ब्राज़ील ट्रैवल https://www.lonelyplanet.com/brazil लोनली प्लैनेट 25 जनवरी 2025 नामकरण नदी का नाम असीसी के संत फ्रांसिस के नाम पर रखा गया है। इसकी खोज सबसे पहले यूरोपीय लोगों ने 4 अक्टूबर 1501 में की थी। उपनाम "वेल्हो चिको" का अनुवाद "प्राचीन फ्रैंक" किया जाता है। इसमें वेल्हो का अर्थ है - प्राचीन और चिको फ्रांसिस्को का संक्षिप्त रूप है, जो फ्रांसिस नाम का पुर्तगाली रूप है।ब्राज़ील ट्रैवल https://www.lonelyplanet.com/brazil लोनली प्लैनेट 25 जनवरी 2025 स्वदेशी लोग इसे अब विलुप्त हो चुकी तुक्सा भाषा में कालेशी और विलुप्त हो चुकी नाटू भाषा में ओपरा कहते थे। इतिहास साओ फ्रांसिस्को नदी बेसिन में तुक्सा, ट्रुका, नाटू, करिरी, पूर्वी मैक्साकलियन, जे भाषाएं और विभिन्न अवर्गीकृत विलुप्त भाषाएँ बोली जाती थीं। लोउकोत्का कैस्तमीर क्लासिफ़िकेशन ऑफ़ साउथ अमेरिकन इंडियन लैंग्वेजेस https://archive.org/details/classificationof0007louk/page/n13/mode/2up लोस एंजेल्स : यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, लातिन अमेरिकन सैंटर 25 जनवरी 2025 1968 इतालवी खोजकर्ता अमेरिगो वेस्पुची ने पहली बार 4 अक्टूबर 1501 को नदी देखी थी। 1865 में ब्रिटिश खोजकर्ता और राजनयिक रिचर्ड फ्रांसिस बर्टन को ब्राज़ील के सैंटोस में स्थानांतरित कर दिया गया था। उन्होंने सेंट्रल हाइलैंड्स का पता लगाया तथा साओ फ्रांसिस्को नदी के उद्गम से लेकर पाउलो अफोंसो के झरने तक डोंगी से यात्रा की।द लाइफ़ ऑफ़ सर रिचर्ड बर्टन, वाय थॉमस राइट (चैप्टर13) http://etext.library.adelaide.edu.au/b/burton/richard/b97zw/chapter13.html web.archive.org 25 जनवरी 2025 24 अगस्त 2008 24 अगस्त 2008 https://web.archive.org/web/20080824180854/http://etext.library.adelaide.edu.au/b/burton/richard/b97zw/chapter13.html bot: unknown अनुभाग thumb|250px|right|नदी स्रोत thumb|250px|right|पाउलो अफ़ोंसो के दक्षिण में साओ फ़्रांसिस्को नदी thumb|250px|right|बाहिया और अलागोआस राज्यों के बीच साओ फ्रांसिस्को पर 84 मीटर ऊँचा पुल पाँच राज्यों से होकर बहने वाली नदी के मार्ग को चार भागों में विभाजित किया गया है : उच्च भाग : इसके उद्गम से लेकर मिनस गेरैस में पिरापोरा तक ऊपरी मध्य भाग : पिरापोरा से, जहाँ नौगम्य भाग शुरू होता है, रेमानसो (बाहिया) और सोब्रादिन्हो बाँध तक निचला मध्य भाग : सोब्रादिन्हो बाँध से पाउलो अफोंसो तक, जो बाहिया में भी है (अलागोस की सीमा पर) और इटापारिका बाँध पर समाप्त होता है निचला भाग : पाउलो अफोंसो से लेकर अटलांटिक महासागर पर नदी के मुहाने तक सहायक नदियाँ साओ फ्रांसिस्को नदी को 168 नदियों और नालों से जल मिलता है। इनमें से 90 नदियाँ दाहिने किनारे पर और 78 नदियाँ बाएँ किनारे पर शामिल हैं। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ हैं: पैराओपेबा नदी अबाटे नदी दास वेलहास नदी जेक्विताई नदी पराकातु नदी उरुकुइया नदी वर्डे ग्रांडे नदी कारिन्हान्हा नदी कोरेंटे नदी (बाहिया) ग्रांडे नदी (बाहिया) संदर्भ बाहरी कड़ियाँ ब्राज़ीलियाई हाइड्रोग्राफ़िक बेसिन मानचित्र और संक्षिप्त विवरण https://web.archive.org/web/20071228233742/http://www.brcactaceae.org/hydrography.html#मुख्य 28 दिसंबर 2007 मुख्य ब्राज़ीलियाई हाइड्रोग्राफ़िक बेसिन मानचित्र और संक्षिप्त विवरण श्रेणी:नदी श्रेणी:ब्राज़ील की नदियाँ