411 REFERENCE · Wikipedia
बछेंद्री पाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बछेंद्री पाल Padma Bhushan Bachendri Pal (cropped).jpg yes 1954 05 24 नाकुरी उत्तरकाशी, उत्तराखंड भारतीय 12 वर्ष प्रशिक्षक - नेशनल एडवेंचर फाउंडेशन,http://www.iloveindia.com/indian-heroes/bachendri-pal.html Bachendri Pal Biography - Bachendri Pal Profile, Childhood, Life, Timeline 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20140106055551/http://www.iloveindia.com/indian-heroes/bachendri-pal.html 6 जनवरी 2014 deadटाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के प्रमुख (1984 के बाद),http://www.tatasteel.com/UserNewsRoom/usershowcontent.asp?id=963&type=PressRelease&REFERER=http://www.tatasteel.com/media/press-release.asp Tata Steel Newsroom - Press Releases 19 Feb 2014 https://archive.today/20130927130448/http://www.tatasteel.com/UserNewsRoom/usershowcontent.asp?id=963&type=PressRelease&REFERER=http://www.tatasteel.com/media/press-release.asp 27 सितंबर 2013 dead 1984 ई. के अभियान में शामिल होकर सफलतापूर्वक एवरेस्ट पर विजय पाई और भारत की महिलाओं को भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में ला खड़ा किया।http://www.britannica.com/EBchecked/topic/1912159/Bachendri-Pal Bachendri Pal (Indian mountaineer) -- Encyclopedia Britannica 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20140111205942/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/1912159/Bachendri-Pal 11 जनवरी 2014 live इस्पात कंपनी 'टाटा स्टील' में कार्यरत, जहाँ चुने हुए लोगो को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं।
बछेंद्री पाल (जन्म 24 मई 1954), माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है। सन 1984 में इन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया था। वे एवरेस्ट की ऊंचाई को छूने वाली दुनिया की पाँचवीं महिला पर्वतारोही हैं। वर्तमान में वे इस्पात कंपनी टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जहां वह चुने हुए लोगो को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं।{{cite news
| url=http://www.jagran.com/jharkhand/west-singhbhum-9209830.html https://web.archive.org/web/20140323132137/http://www.jagran.com/jharkhand/west-singhbhum-9209830.html 23 मार्च 2014
प्रारंभिक जीवन
बछेंद्री पाल का जन्म नाकुरी उत्तरकाशी, उत्तराखंड में सन् 1954 को हुआ। खेतिहर परिवार में जन्मी बछेंद्री ने बी.एड. तक की पढ़ाई पूरी की। मेधावी और प्रतिभाशाली होने के बावजूद उन्हें कोई अच्छा रोज़गार नहीं मिला। जो मिला वह अस्थायी, जूनियर स्तर का था और वेतन भी बहुत कम था। इस से बछेंद्री को निराशा हुई और उन्होंने नौकरी करने के बजाय 'नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग' कोर्स के लिये आवेदन कर दिया। यहाँ से बछेंद्री के जीवन को नई राह मिली। 1982 में एडवांस कैम्प के तौर पर उन्होंने गंगोत्री (6,672 मीटर) और रूदुगैरा (5,819) की चढ़ाई को पूरा किया। इस कैम्प में बछेंद्री को ब्रिगेडियर ज्ञान सिंह ने बतौर इंस्ट्रक्टर पहली नौकरी दी। हालांकि पेशेवर पर्वतारोही का पेशा अपनाने की वजह से उन्हे
परिवार और रिश्तेदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।Book: “Everest - My Journey to the Top”, an autobiography published By National Book Trust, Delhi* Indra Gupta India's 50 Most Illustrious Women 2004 978-81-88086-19-1
पर्वतारोहण अभियान
बछेंद्री पाल के लिए पर्वतारोहण का पहला अवसर 12 साल की उम्र में आया, जब उन्होंने अपने स्कूल की सहपाठियों के साथ 400 मीटर की चढ़ाई की। 1984 में भारत का चौथा एवरेस्ट अभियान शुरू हुआ। इस अभियान में जो टीम बनी, उस में बछेंद्री समेत 7 महिलाओं और 11 पुरुषों को शामिल किया गया था। इस टीम के द्वारा 23 मई 1984 को अपराह्न 1 बजकर सात मिनट पर 29,028 फुट (8,848 मीटर) की ऊंचाई पर 'सागरमाथा (एवरेस्ट)' पर भारत का झंडा लहराया गया। इस के साथ एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक क़दम रखने वाले वे दुनिया की 5वीं महिला बनीं।भारतीय अभियान दल के सदस्य के रूप में माउंट एवरेस्ट पर आरोहण के कुछ ही समय बाद उन्होंने इस शिखर पर महिलाओं की एक टीम के अभियान का सफल नेतृत्व किया। उन्होने 1994 में गंगा नदी में हरिद्वार से कलकत्ता तक 2,500 किमी लंबे नौका अभियान का नेतृत्व किया। हिमालय के गलियारे में भूटान, नेपाल, लेह और सियाचिन ग्लेशियर से होते हुए काराकोरम पर्वत शृंखला पर समाप्त होने वाला 4,000 किमी लंबा अभियान उनके द्वारा पूरा किया गया, जिसे इस दुर्गम क्षेत्र में प्रथम महिला अभियान का प्रयास कहा जाता है।http://www.tsafindia.org/mystory.html mystory web.archive.org 2014-02-19 3 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131003050449/http://www.tsafindia.org/mystory.html deadhttp://www.everesthistory.com/climbers/pal.htm EverestHistory.com: bachen 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20131206202929/http://www.everesthistory.com/climbers/pal.htm 6 दिसंबर 2013 deadhttp://sports.ndtv.com/othersports/othersports/210099-everest-conquerors-to-the-rescue Everest conquerors to the rescue! – Other Sports - More – NDTVSports.com 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20131019155242/http://sports.ndtv.com/othersports/othersports/210099-everest-conquerors-to-the-rescue 19 अक्तूबर 2013 dead
सम्मान/पुरस्कार
भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन से पर्वतारोहण में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक (1984)https://en.wikipedia.org/wiki/Indian_Mountaineering_Foundation Indian Mountaineering Foundation - Wikipedia, the free encyclopedia 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20131107032538/http://en.wikipedia.org/wiki/Indian_Mountaineering_Foundation 7 नवंबर 2013 live
पद्मश्री(1984) से सम्मानित।https://en.wikipedia.org/wiki/Padma_Shri_Awards_(1980–89) Padma Shri Awards (1980–89) - Wikipedia, the free encyclopedia 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20131122102839/http://en.wikipedia.org/wiki/Padma_Shri_Awards_(1980%E2%80%9389) 22 नवंबर 2013 live
उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा स्वर्ण पदक (1985)।
अर्जुन पुरस्कार (1986) भारत सरकार द्वारा।
कोलकाता लेडीज स्टडी ग्रुप अवार्ड (1986)।
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (1990) में सूचीबद्ध।
नेशनल एडवेंचर अवार्ड भारत सरकार के द्वारा (1994)।
उत्तर प्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान (1995)।
हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से पी एचडी की मानद उपाधि (1997)।
संस्कृति मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार की पहला वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सम्मान (2013-14)
http://news.oneindia.in/2013/06/22/bachendri-pal-gets-mp-rashtriya-samman-1243022.html Bachendri Pal gets MP 'Rashtriya Samman' - News Oneindia 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20140112013358/http://news.oneindia.in/2013/06/22/bachendri-pal-gets-mp-rashtriya-samman-1243022.html 12 जनवरी 2014 livehttp://news.outlookindia.com/items.aspx?artid=801445 Bachendri Pal gets 'Rashtriya Samman' from MP Governor 19 Feb 2014 https://web.archive.org/web/20140111213610/http://news.outlookindia.com/items.aspx?artid=801445 11 जनवरी 2014 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
इंडियन ओटोग्राफ़्स प्रोफाइल
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:1954 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:पर्वतारोही
श्रेणी:एवरेस्ट के पर्वतारोही
श्रेणी:भारतीय महिलाएँ