411 REFERENCE · Wikipedia
प्रहार: द अंटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज़ी अक्टूबर 2026
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्ज्वल निकम अविनाश अरुण धवारे दिनेश विजान सुमित रॉय राजकुमार राव
वामिका गब्बी
जयदीप अहलावत
सिकंदर खेर
आशीष विद्यार्थी
ललित प्रभाकर अविनाश अरुणईशान कौशल चारू श्री रॉय गाने: विशाल मिश्रा, एमीवे
प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ उज्ज्वल निकम एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की कोर्टरूम ड्रामा / लीगल बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है और निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है।
यह फिल्म भारत के प्रसिद्ध सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाके और 2008 के 26/11 मुंबई हमले जैसे हाई-प्रोफाइल केसों में पैरवी की थी।
जानकारी विवरण
कथानक
26 नवंबर 2008 की रात मुंबई पर आतंकी हमला होता है। CST स्टेशन पर सैकड़ों लोग मारे जाते हैं। पुलिस एक आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लेती है। सरकार ये केस लड़ने की जिम्मेदारी मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को देती है।
निकम कोर्ट में कहते हैं - हम इसे गोली से नहीं, सबूत और सच्चाई से हराएंगे। इंस्पेक्टर गोविलकर ने घायल होने के बाद भी कसाब को जिंदा पकड़ा ताकि वो सबूत बन सके। लेकिन केस आसान नहीं होता।
कसाब का वकील कहता है कि पुलिस ने जबरदस्ती कसाब से कबूलनामा लिखवाया है और केस में बहुत कमियां हैं। पाकिस्तान से आए लोग कहते हैं कि कसाब जैसे लड़के सिस्टम बनाता है। फिर कसाब कोर्ट में बयान बदल देता है। वो कहता है - "मैं कुछ नहीं किया। मैं टूरिस्ट बनकर मुंबई आया था। जुहू चौपाटी पर अमिताभ बच्चन का घर देखने गया था। पुलिस ने मुझे वहीं से पकड़ लिया।" और फिर वो कहता है - "मैं सिर्फ 17 साल का हूँ।"
अब बचाव पक्ष चाहता है कि केस को जुवेनाइल कोर्ट में भेज दिया जाए, जहाँ फांसी नहीं, सिर्फ 3 साल की सजा होती है। अब निकम के सामने सबसे बड़ी चुनौती है - ये साबित करना कि कसाब नाबालिग नहीं है, टूरिस्ट नहीं है, बल्कि पाकिस्तान से भेजा गया आतंकवादी है, और उसे किसने भेजा है।
फिल्म इसी कानूनी लड़ाई की कहानी है।
मुख्य कलाकार
राजकुमार राव - उज्ज्वल निकम के रूप में
ललित प्रभाकर - अजमल कसाब के रूप में
वामिका गब्बी
जयदीप अहलावत
आशीष विद्यार्थी - जज एम.एल. ताहिलियानी के रूप में
सिकंदर खेर
ऋत्विक सहोर
निर्माण
फिल्म की घोषणा जुलाई 2025 में की गई थी। शुरू में इस रोल के लिए आमिर खान का नाम चर्चा में था, लेकिन बाद में राजकुमार राव को फाइनल किया गया।
राजकुमार राव ने इस किरदार के लिए लगभग 9-10 किलो वजन बढ़ाया, दाढ़ी बढ़ाई, चश्मा और मराठी भाषा पर काम किया ताकि किरदार में वास्तविकता आए। यह राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ़ के बाद दूसरी फिल्म है।
रिलीज
फिल्म पहले 7 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अगस्त में कई बड़ी फिल्मों की भीड़ के कारण इसे टाल दिया गया। अब निर्माताओं ने नई तारीख 16 अक्टूबर 2026 (दशहरा वीकेंड) घोषित की है। इस दिन इसका क्लैश रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' से होगा।
संदर्भ