Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जम्मू (शहर)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जम्मू (बहुविकल्पी) जम्मू शहर Hari_niwas.jpg Bahu Fort, Jammu.jpg Jammu skyline.jpg Mubarak Mandi Complex.jpg infobox 266 1/2/1 हरि निवास महल बाहु क़िला तवी सेतु मुबारक मंडी महल मंदिरों का शहरhttps://www.business-standard.com/article/pti-stories/jammu-srinagar-nh-reopens-for-one-way-traffic-119013000622_1.html Jammu-Srinagar NH reopens for one-way traffic Press Trust of India 30 January 2019 Business Standard India 28 February 2019 Jammu, the City of Temples, recorded a low of 7.7 degrees Celsius compared to the previous night's 4.1 degrees Celsius Kashmir region. LOC 2003626427 - showing Jammu division administered by India in neon blue.jpg #0000FF जम्मू yes yes 300 170 center 4 point जम्मू city shape 2 #808080 इंटरैक्टिव मानचित्र 32.73 N 74.87 E inline केन्द्र-शासित प्रदेश ज़िला जम्मू और कश्मीर जम्मू Settled नगर निगम जम्मू नगर निगम और जम्मू विकास अधिकार महापौर चंद्रमोहन गुप्ताPTI Jammu gets new mayor, deputy mayor India News - Times of India https://timesofindia.indiatimes.com/india/jammu-gets-new-mayor-deputy-mayor/articleshow/66637932.cms 1 April 2020 The Times of India 15 November 2018 en Metric Jammu City https://www.jmcjammu.org/jmc.html 11 मई 2025 25 नवंबर 2023 https://web.archive.org/web/20231125175627/https://www.jmcjammu.org/jmc.html dead 240 https://books.google.com/books?id=4UiY20bY7aMC&pg=PA1 Regional Planning for Health Care System in Jammu and Kashmir Akhtar Rais Concept Publishing Company 9788180696275 1 2009 300–400 1000-1300 502197 2011 45 657314 94वाँ जम्मूवाला भाषाएँ आधिकारिक कश्मीरी, उर्दू, हिन्दी, डोगरी, अंग्रेज़ीhttp://egazette.nic.in/WriteReadData/2020/222037.pdf The Jammu and Kashmir Official Languages Act, 2020 The Gazette of India 27 September 2020 27 September 2020Parliament passes JK Official Languages Bill, 2020 Rising Kashmir 23 September 2020 http://risingkashmir.com/news/parliament-passes-jk-official-languages-bill-2020 23 September 2020 24 September 2020 https://web.archive.org/web/20200924141909/http://risingkashmir.com/news/parliament-passes-jk-official-languages-bill-2020 dead IST +5:30 PIN 180001Department of Posts, Ministry of Communications, Government of India Village/Locality based Pin mapping as on 16th March 2017 https://data.gov.in/resources/villagelocality-based-pin-mapping-16th-march-2017 data.gov.in 4 October 2018 16 March 2017 JK-02 लिंगानुपात 867 ♀/ 1000 ♂ जलवायु Cwa jammu.nic.in साक्षरता 90.14% वर्षण 710 mm मध्यम ग्रीष्म तापमान 29.6 °C °F मध्यम जाड़ा तापमान 17.7 °C °F جۆم Jammu देश IST जम्मू (ks جۆم, en Jammu no) भारत के जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित एक शहर है। यह जम्मू सम्भाग का सबसे बड़ा शहर है और साथ ही जम्मू और कश्मीर की शीतकालीन राजधानी भी है। यह नगरमहापालिका वाला नगर तवी नदी के तट पर बसा है। नगर में ढेरों पुराने व नये मन्दिरों के बाहुल्य के कारण इसे "मन्दिरों का नगर" भी कहा जाता है। तेजी से फैलती नगरीय जनसंख्या एवं बढ़ते अवसंरचना के कारण ये शीतकालीन राजधानी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।"Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514"District Census Handbook, Jammu & Kashmir https://web.archive.org/web/20160512072405/https://books.google.com/books?id=cb7UAAAAMAAJ 12 मई 2016 ," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India"Restoration of Panchayats in Jammu and Kashmir," Joya Roy (Editor), Institute of Social Sciences, New Delhi, India, 1999"Land Reforms in India: Computerisation of Land Records," Wajahat Habibullah and Manoj Ahuja (Editors), SAGE Publications, India, 20050, ISBN 9788132103493 भूगोल जम्मू नगर 32.73 N 74.87 E निर्देशांक पर स्थित है। यहाँ की सागर सतह से औसत ऊंचाई ३२७ मी (१,०७३ फ़ीट) है। यह नगर शिवालिक पर्वतमाला की निचली असमान पहाड़ियों व टीलों के बीच बसा है। उत्तर, पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में यह शिवालिक से घिरा है और उत्तर-पश्चिम दिशा में त्रिकुटा रेंज है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से यह शहर लगभग ६०० कि.मी (370 mi) दूरी पर उत्तर दिशा में स्थित है। नगर तवी नदी के किनारों पर बसा और आगे फैला हुआ है तथा पुराना शहर दाएं तट पर उत्तर दिशा पर बसा हुआ है तथा नया बसा शहर नदी के दक्षिणी तट से लगा (बायीं ओर) है। तवी नदी चार बड़े सेतुओं द्वारा पार की जा सकती है और पांचवां सेतु अभी निर्माणाधीन है। नगर की भूमि समान न होकर कहीं कहीं ऊंची तथा कहीं नीची इन टीलों पर फैली हुई है। नदी के एक तट पर बाहु का किला एवं पुराना शहर है तो दूसरे पर रॉयल डोगरा पैलेस बना है, जो नगर के उच्चतम स्थान हैं। नगर का विमानक्षेत्र सतबाड़ी में स्थित है। नामकरण जम्मू नगर का नाम इसके स्थापक के नाम पर पड़ा है। राय जम्बुलोचन ने इसकी स्थापना की और नाम रखा जम्बुपुरा जो कालांतर में बिगड़ कर जम्मू हो गया। कई इतिहासकारों एवं स्थानीय उक्तियों के अनुसार नगर की स्थापना राय जम्बुलोचन ने १४वीं शताब्दी ई.पू. में की थी। राजा एक बार आखेट करते हुए तवी नदी के तट पर एक स्थान पर पहुँचा जहां उसने देखा कि एक बाघ व बकरी एक साथ एक ही घाट पर पानी पी रहे हैं। पानी पीकर दोनों पशु अपने अपने पथ पर चले गये। राजा आश्चर्यचकित रह गया और आखेट का विचार छोड़कर अपने साथियों के पास पहुँचा व सारी कथा विस्तार से बतायी। सबने कहा कि यह स्थान शान्ति व सद्भाव भरा होगा जहाँ बाघ व बकरी एक साथ पानी पी रहे हों। तब उसने आदेश दिया कि इस स्थान पर एक दुर्ग का निर्माण किया जाये व उसके निकट ही नगर बसाया जाये। इस नगर का नाम ही जम्बुपुरा या जम्बुनगर पड़ा और कालांतर में जम्मू हो गया। जेराथ अशोक फ़ोर्ट्स एण्ड पैलेसेज़ ऑफ़ वैस्टर्न हिमालयाज़ ५९-६५ http://books.google.co.in/books?id=l2oZiyOqReoC&pg=PA59&dq=Bahu+fort 2000 81-7387-104-3 https://web.archive.org/web/20131005003831/http://books.google.co.in/books?id=l2oZiyOqReoC&pg=PA59&dq=Bahu+fort&hl=en&ei=5Gy9S9GtJY24rAeMusjJBw&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=1&ved=0CDkQ6AEwAA#v=onepage&q=Bahu%20fort&f=false 5 October 2013 live</ref> सिलास संदीप डिस्कवर इण्डिया बाय रेल ४७ ७ अप्रैल २०१० http://books.google.co.in/books?id=gL7pGaL3vooC&pg=PT157&dq=Bahu+Fort&hl=en&ei=4XK3S-H7CYS0rAe_yv3DCg&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=3&ved=0CEMQ6AEwAjgK#v=onepage&q=Bahu%20Fort&f=false स्टर्लिंग पब्लिशर्स प्रा.लि. २००५ 81-207-2939-0 https://web.archive.org/web/20121025124538/http://books.google.co.in/books?id=gL7pGaL3vooC&pg=PT157&dq=Bahu+Fort&hl=en&ei=4XK3S-H7CYS0rAe_yv3DCg&sa=X&oi=book_result&ct=result&resnum=3&ved=0CEMQ6AEwAjgK#v=onepage&q=Bahu%20Fort&f=false 25 अक्तूबर 2012 live इतिहास जम्मू शहर ऐतिहासिक नगर है और पूर्व जम्मू प्रांत की राजधानी रह चुका है और बाद में भी भारत के जम्मू एवं कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी रह चुका है। राय जम्बुलोचन राजा बाहुलोचन का छोटा भाई था। (१८४६–१९५२) में बाहुलोचन ने तवी नदी के तट पर बाहु किला बनवाया था और जम्बुलोचन ने जम्बुपुरा नगर बसवाया था। नगर के नाम का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। जम्मू शहर से 32 km mi दूरस्थ अखनूर में पुरातात्त्विक खुदाई के बाद इस जम्मू नगर के हड़प्पा सभ्यता के एक भाग होने के साक्ष्य भी मिले हैं। जम्मू में मौर्य, कुशाण, कुशानशाह और गुप्त वंश काल के अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। ४८० ई. के बाद इस क्षेत्र पर एफ्थलाइटिस का अधिकार हो गया था और यहां कपीस और काबुल से भी शासन हुआ था। इनके उत्तराधिकारी कुशानो-हेफ्थालाइट वंशहुए जिनका अधिकार ५६५ से ६७० ई. तक रहा। तदोपरांत ६७० ई. से लेकर ११वीं शताब्दी केआरंभ तक शाही राजवंश का राज रहा जिसे ग़ज़्नवी के अधीनस्थों ने छीन लिया। जम्मू का उल्लेख तैमूर के विजय अभियानों के अभिलेखों में भी मिलता है। इस क्षेत्र ने सिखों एवं मुगलों के आक्रमणों के साथ एक बार फिर से शक्ति-परिवर्तन देखा और अन्ततः ब्रिटिश राज का नियंत्रण हो गया। यहां ८४० ई. से १८६० ई. तक देव वंश का शासन भी रहा था। तब नगर अन्य भारतीय नगरों से अलग-थलग पड़ गया और उनसे पिछड़ गया था। उसके उपरांत डोगरा शासक आये और जम्मू शहर को अपनी खोई हुई आभा व शान वापस मिली। उन्होंने यहां बड़े बड़े मन्दिरों व तीर्थों का निर्माण किया व पुराने स्थानों का जीर्णोद्धार करवाया, साथ ही कई शैक्षिक संस्थाण भी बनवाये। उस काल में नगर ने काफ़ी उन्नति की। १८९७ में एक ४३  कि.मी लम्बी रेल लाइन द्वारा जम्मू को सियालकोट से जोड़ा गया था, किन्तु १९४७ में भारत के विभाजन के बाद यह रेल लाइन बंद कर दी गयी क्योंकि सियालकोट से आवाजाही की कड़ी ही टूट गयी थी। उसके बाद जम्मू शहर में १९७१ तक कोई रेल सेवा नहीं थी। तभी भारतीय रेल ने पठानकोट-जम्मू तवी ब्रॉड गेज रेल लाइन डाली और अन्ततः १९७५ में एक बार फ़िरसे नये जम्मू-तवी रेलवे स्टेशन के साथ जम्मू शेष भारत से रेल द्वारा जुड़ गया। वर्ष २००० में पुराने रेलवे स्टेशन का अधिकांश भाग ध्वस्त कर वहां एक कला केन्द्र बनाया गया।Govt thinks of art, so a pre-Partition heritage must die। इण्डियन एक्स्प्रेस। १७ नवम्बर २०११ जलवायु शेष उत्तर-पश्चिम भारत की भांति ही, जम्मू में भी आर्द्र उपोष्णकटिबन्धीय जलवायु (Köppen: Cwa) ही है। यहां ग्रीष्मकाल में अधिकतम तापमान 46 C F, एवं शीतकालीन माहों में न्यूनतम तापमान हिमांक से नीचे भी जा सकता है। जून ग्रीष्मतम माह होता है जिसका औसत उच्च तापमान 40.6 C F रहता है, जबकि जनवरी शीतलतम माह होता है जिसमें औसत न्यूनतम तापमान 7 C F तक रहता है। औसत वार्षिक वर्षा लगभग 42 in mm होती है, जिसमें से अधिकतम वर्षा जून से सितम्बर के बीच वर्षा ऋतु में होती है, जब भारत में मानसून आता है, हालांकि शीतकाल में भी कुछ वर्षाएं हो जाती हैं। सर्दियों के महिनों में गहन कोहरा एवं कुहासा (स्मॉग) लोगों को काफ़ी असुविधा करता है और तापमान 2 C F तक गिर सकता है। ग्रीष्मकाल में विशेषकर मई तथा जून माह में, तेज धूप के साथ-साथ अच्छी गर्म हवाएं पारे को 46 C F तक पहुंचा देती हैं, किन्तु इस तेज गर्मी से राहत देने वाला वर्षा-काल मानसून हवाओं के संग तेज बारिश तथा तड़ित व आंधी लेकर आता है। इस समय आर्द्रतम माहों की कुल वर्षा 669 mm in तक पहुंच सकती है। जम्मू Yes Yes pastel 26 31 36 41 45 46 44 41 37 36 31 26 46 18.8 21.9 26.6 32.9 38.3 40.6 35.5 33.7 33.6 31.7 26.8 21.1 30.1 7.4 9.6 13.6 19.0 24.4 26.8 24.5 24.0 23.0 18.4 12.6 8.5 17.7 -2 -3 3 6 7 13 13 8 12 4 2 -3 -3 green 52.4 79.0 74.9 47.1 34.8 87.3 371.5 370.2 140.9 25.1 10.1 38.3 1331.6 बीबीसी मौसम भारतीय मौसम विभाग नवंबर २०११ जनसंख्या 2024 में जम्मू शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 711,000 है, जबकि जम्मू मेट्रो की जनसंख्या 932,000 होने का अनुमान है। भारत की जनगणना की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में जम्मू की जनसंख्या 502,197 है।https://www.census2011.co.in/census/city/3-jammu.html Jammu Population 2024 परिवहन हवाईजहाज से: शहर में एक हवाई अड्डा है और जम्मू और देश के कई अन्य शहरों के बीच नियमित उड़ानें चलती हैं। सभी एयरलाइंस विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली जम्मू के लिए नियमित दैनिक उड़ानें संचालित करती हैं। रेल द्वारा: जम्मू तवी जम्मू-कश्मीर राज्य का एक महत्वपूर्ण रेल प्रमुख है और एक्सप्रेस और सुपर फास्ट ट्रेनों द्वारा देश के महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से जुड़ा हुआ है। जम्मू तवी से कन्याकुमारी भारत का दूसरा सबसे लंबा रेल मार्ग है जो देश के कुछ महत्वपूर्ण शहरों को छूता है। सड़क द्वारा: सड़क मार्ग से भी शहर तक पहुंचा जा सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 1ए जम्मू जिले से होकर गुजरता है और ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित राज्य के बाकी हिस्सों को जोड़ता है। जम्मू से उत्तर भारत के लगभग सभी शहरों के लिए दैनिक बस सेवा उपलब्ध है। इन्हें भी देखें जम्मू ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:जम्मू और कश्मीर के शहर श्रेणी:जम्मू ज़िला श्रेणी:जम्मू ज़िले के नगर * श्रेणी:भारत में भूतपूर्व राजधानियाँ