Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अकतोबे प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अकतोबे ओब्लिसीАқтөбе облысы Aktobe in Kazakhstan.svg अकतोबे ३,००,६०० ६,७८,९०० २००५ २.३ ज़िले १२ कज़ाख़, रूसी अकतोबे प्रांत (कज़ाख़: Ақтөбе облысы, अंग्रेज़ी: Aktobe Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी भी अकतोबे नाम का शहर ही है। इस प्रांत से इलेक नदी (Ilek river) निकलती है जो यूराल नदी की एक महत्त्वपूर्ण उपनदी है। इस प्रान्त में तेल की खाने हैं और उनसे प्रांत को अच्छी आमदनी हो जाती है। सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ की आलिया मोल्दागुलोवा (Али́я Молдагу́лова, Aliya Moldagulova) नामक स्त्री सोवियत लाल सेना में एक मशहूर निशानेबाज़ थी और प्रांत में जगह-जगह उसके नाम के स्मारक हैं।Bradt Travel Guide: Kazakhstan, Paul Brummell, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-369-6, ... significant oil reserves in Aktobe Region ... sites linked with female sniper Aliya Moldagulova, around whom there is something of a personality cult ... नाम की उत्पत्ति कज़ाख़ भाषा में 'अक़ तोबे (Ақ төбе)' का मतलब 'सफ़ेद पहाड़' होता है। इसमें बिंदु वाले 'क़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिंदु-रहित 'क' के उच्चारण से अलग होता है और 'क़रीब' और 'क़ीमत' जैसे शब्दों के 'क़' जैसा होता है। समुदाय सन् २००९ की जनगणना के हिसाब से इस प्रांत के ७९% लोग कज़ाख़ समुदाय के थे। इनके अलावा यहाँ रूसी, तातार, यूक्रेनी, जर्मन, कोरियाई, यहूदी, अरमेनियाई, चेचेन और मोलदोवी लोग भी रहते हैं। अकतोबे प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:अकतोबे प्रांत श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान