Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द फिंकलर क्वेश्चन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ब्रितानी अंग्रेजी साहित्यकार हॉवर्ड जैकबसन द्वारा लिखित हास्य उपन्यास जिसे 2010 के मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जैकबसन का यह उपन्यास स्कूली दिनों के दो दोस्तों और टीचर के बीच उनके रिश्तों को रोचक तरीके से उजागर करता है। कथानक उपन्यास का मुख्य पात्र पूर्व रेडियो पत्रकार जूलियन ट्रेसलव है जो यहूदी न होने के बावजूद खुद को यहूदी की तरह विकसित करता है। यहूदी जीवन शैली अपनाने का काम वह बचपन के अपने दो यहूदी दोस्तों की संगत में करता है। इस पूरे घटनाक्रम को उपन्यास में बड़े ही रोचक ढंग से पेश किया गया है। टिप्पणियाँ इस पुस्तक को पांच जजों की ज्यूरी ने 3-2 के बहुमत से बुकर के ल्ए चुना। ज्यूरी के प्रमुख अंग्रेजी लेखक एंड्रयू मोशन ने कहा कि द फिंकलर क्वेश्चन बहुत ही श्रेष्ठ उपन्यास है। इसमें विषयवस्तु को बेहद हल्के फुल्के अंदाज में और मजाकिया लहजे से उकेरा गया है। इसमें लेखक की दिमागी कलाबाजी में खूब देखने को मिलती है। बाहरी कड़ियाँ 6108738,00.html ब्रिटिश लेखक हॉवर्ड जैकबसन को बुकर पुरस्कार:डोइच विलेअगस्त 2021 InternetArchiveBot श्रेणी:बुकर पुरस्कार सम्मानित रचनाएँ श्रेणी:अंग्रेजी हास्य उपन्यास श्रेणी:उपन्यास