411 REFERENCE · Wikipedia
सुपरगर्ल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
DC Supergirls.jpg डीसी कॉमिक्स एक्शन कॉमिक्स #२५२ (मई १९५९) अमानवीय शक्ति, तेज रफ़्तार
ज़ख्म भरने की ताकत
सूक्ष्म सुनने की ताकत
जमा देने वाली बर्फिली साँसे
लंबी उम्र
गुरुत्व के विपरीत उड़ने की शक्ति
आरपार देखने की शक्ति, एक्स-रे विजन
बुद्धिमत्ता
सुपरगर्ल डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाली कई काल्पनिक चरित्रों का नाम है। कारा ज़ोर-एल को मूल तथा सबसे प्रसिद्द सुपरगर्ल माना जाता है। इस चरित्र को लेखक ओटो बिन्दर द्वारा बनाया गया था, और कलाकार अल प्लास्टिनो ने इसका डिजाइन तैयार किया था। कारा सर्वप्रथम एक्शन कॉमिक्स #२५२ (मई १९५९) में प्रकाशित "द सुपरगर्ल फ्रॉम क्रिप्टोन" नामक एक कहानी में दिखाई दी थी। १९८५ में कारा की मृत्यु के बाद कई अलग अलग चरित्रों ने सुपरगर्ल नाम अपनाया, जिनमें मैट्रिक्स, लिंडा डैनवर्स और सिर-एल इत्यादि प्रमुख हैं।
कॉमिक बुक में उपस्थिति के अपने शुरुआती दिनों के बाद से यह चरित्र एनीमेशन, फिल्म, टेलीविजन और व्यापार संबंधी अन्य माध्यमों में प्रदर्शित होती रही है। मई २०११ में सुपरगर्ल को आईजीएन ने अपनी टॉप १०० कॉमिक बुक हीरोज ऑफ़ ऑल टाइम की सूची में ९४वें स्थान पर रखा।http://uk.ign.com/top/comic-book-heroes/94 Supergirl – #94 Top Comic Book Heroes – IGN Uk.ign.com July 14, 2011 https://web.archive.org/web/20120125222643/http://uk.ign.com/top/comic-book-heroes/94 25 जनवरी 2012 live इसके बाद नवंबर २०१३ में भी आईसीएन ने इस चरित्र को डीसी कॉमिक्स के शीर्ष 25 नायकों की सूची में १७वें स्थान पर रखा।http://www.ign.com/articles/the-top-25-heroes-of-dc-comics?page=1 IGN Supergirl is number 17 Nov 19, 2013 https://web.archive.org/web/20180417080443/http://www.ign.com/articles/the-top-25-heroes-of-dc-comics?page=1 17 अप्रैल 2018 live
चरित्र जीवनी
मूल सुपरगर्ल (कारा ज़ोर-एल) रिश्ते में सुपरमैन की चचेरी बहन है। पहले कुछ वर्षों तक तो उसे सुपरमैन की कॉमिक कथाओं में एक सहायक चरित्र के रूप में दर्शाया गया, और फिर १९६९ में डीसी की एडवेंचर कॉमिक्स शृंखला में उसे पहली बार मुख्य चरित्र के रूप में प्रदर्शित किया गया। १९७२ में सुपरगर्ल के नाम की प्रथम कॉमिक शृंखला जारी की गयी, जो १९७४ तक प्रकाशन में रही। इसके बाद १९८२ में द डेरिंग न्यू एडवेंचर्स ऑफ़ सुपरगर्ल नामक एक मासिक कॉमिक शृंखला भी जारी की गयी, लेकिन १९८४ में उसका प्रकाशन भी बंद कर दिया गया। १९८५ में क्राइसिस ऑन इनफिनिट अर्थ्स कहानी शृंखला में कारा की मृत्यु हो गयी।"Killing Supergirl was my idea, approved by DC in order to make Superman the sole survivor of Krypton for his new relaunch. Everyone was in agreement but I was the first to suggest it." https://web.archive.org/web/20060128175053/http://www.marvwolfman.com/Q%26A.html January 28, 2006 – Marv Wolfman, MarvWolfman.com: Q&A. Retrieved on September 14, 2008.
क्राइसिस कथा शृंखला के बाद सभी डीसी पात्रों को रीबूट किया गया।Peter Sanderson, Amazing Heroes #96, June 1986. "Superman will be the only Kryptonian who survived the destruction of Krypton." – John Byrne on The Man of Steel. Excerpted here http://fortress.supermanthrutheages.com/History/end.php Archived copy 2007-09-07 dead https://web.archive.org/web/20070930154619/http://fortress.supermanthrutheages.com/History/end.php September 30, 2007 mdy-all इस रीबूट में सुपरगर्ल के उद्गम की कथा भी पूरी तरह बदल दी गयी। ना तो वह अब सुपरमैन की बहन थी, और ना ही क्रिप्टोन वासी। इस नए चरित्र का नाम मैट्रिक्स रखा गया। मैट्रिक्स एक कृत्रिम जीव थी, जिसे लेक्स लूथर द्वारा पॉकेट कॉन्टीनम से बने प्रोटोप्लाज्म से निर्मित किया था। मैट्रिक्स सबसे पहले सुपरमैन वी२, #१६ (अप्रैल १९८८) में दिखाई दी। १९९६ में लेखक पीटर डेविड द्वारा रचित सुपरगर्ल नामक कॉमिक शृंखला का प्रकाशन शुरू हुआ। शृंखला की शुरुआत में ही लिंडा डैनवर्स नामक एक महिला को बचाने के प्रयास में मैट्रिक्स का उसके शरीर के साथ विलय हो गया। मनुष्य शरीर प्राप्त करने के बाद कुछ वर्षों तक मैट्रिक्स ने सार्वजनिक जीवन में लिंडा डैनवर्स नाम से रहना शुरू किया।
सुपरगर्ल #५० में मैट्रिक्स और लिंडा के शरीर अलग हो गए।David, Peter (w), Frank, Gary (p). Supergirl #50. DC Comics हालाँकि इतने दिनों तक मैट्रिक्स के साथ रहने के कारण लिंडा ने भी शक्तियां प्राप्त की, और फिर उसने भी कुछ समय तक सुपरगर्ल नाम अपनाया। २००५ की शृंखला इनफिनिट क्राइसिस में हुई घटनाओं में मैट्रिक्स को इतिहास से मिटा दिया गया।Newsarama.com: Crisis Counseling: The Finale https://web.archive.org/web/20071011110130/http://www.newsarama.com/dcnew/InfiniteCrisis/counseling7.html October 11, 2007 सुपरगर्ल #७५ (दिसंबर २००२) में भविष्य में आयी कारा ज़ोर-एल की मुलाकात लिंडा से हुई, और फिर कारा के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर लिंडा उसके समय में इतिहास में चली गयी। इसी समयकाल में उसने सुपरमैन से विवाह किया, और उन दोनों की एक पुत्री भी हुई। हालाँकि अज्ञात कारणों से कुछ वर्षों बाद लिंडा सुपरमैन को बिना कुछ बताये कहीं गायब हो गयी।David, Peter Benes, Ed Hail and Farewell 4 80 May 2003 DC Comics २००८ में आयी एक लघु शृंखला रेन इन हेल में लिंडा फिर प्रदर्शित हुई, जिसमें दर्शाया गया कि लिंडा अब नर्क में है। http://www.comicbloc.com/forums/showthread.php?t=26089&page=2&pp=16 The Comic Bloc Forums – Geoff, We need to talk – Page 2 Comicbloc.com May 3, 2006 June 17, 2010 dead https://web.archive.org/web/20100106014539/http://www.comicbloc.com/forums/showthread.php?t=26089&page=2&pp=16 January 6, 2010 mdy-all सुपरमैन और लिंडा की पुत्री, ऐरिएला केंट ने भी भविष्य में सुपरगर्ल नाम अपनाया।
२००३ की कॉमिक शृंखला सुपरमैन: द १० सेंट एडवेंचर #१ में सिर-एल नामक एक नयी सुपरगर्ल प्रकट हुई, जो कि, उसके अनुसार सुपरमैन और लोइस लेन की भविष्य से आयी बेटी थी। मानव रूप में वह मिया नाम से सार्वजनिक जीवन जीती थी। बाद की पुस्तकों में खुलासा हुआ कि वह कोई क्रिप्टोनियन नहीं, बल्कि एक मनुष्य थी, जिसे अपनी शक्तियां खलनायक ब्रेनियेक से प्राप्त हुई थी। ब्रेनियेक के साथ हुई एक लड़ाई में ही उसकी मृत्यु भी हो गयी। सुपरमैन #२०० में टाइमलाइन ने स्वयं को पुनर्गठित कर दिया, और इससे सिर-एल का अस्तित्व सदा के लिए मिट गया।
सिर-एल की मृत्यु के बाद डीसी कॉमिक्स कॉन्टिनुइटी के अंतर्गत "द सुपरगर्ल फ्रॉम क्रिप्टन" (२००४) नामक सुपरमैन/बैटमैन कॉमिक बुक श्रृंखला के अंक #८ में कारा ज़ोर-एल का एक आधुनिक संस्करण पुन: प्रस्तुत किया गया, जिसने कई अन्य डीसी कॉमिक्स प्रकाशनों में सहायक भूमिका निभाई। आधुनिक कारा ज़ोर-एल पर आधारित सुपरगर्ल नामक एक कॉमिक पुस्तक श्रृंखला वर्तमान में प्रकाशन में है।
अन्य संस्करण
पावर गर्ल - पावर गर्ल कारा ज़ोर-एल का एक अन्य संस्करण है। पावर गर्ल मूलतः अर्थ-२ से है, जहाँ वह सुपरमैन (कल-एल) की चचेरी बहन है, और उस ब्रह्मांड में सुपरगर्ल नाम का उपयोग करती है।
एंड्रोमेडा - एंड्रोमेडा या लौरेल गैंड लीजन ऑफ़ सुपरहीरोज़ कथा शृंखला में कारा की जगह प्रतिस्थापित एक सुपरहीरो है। सुपरमैन के मैन ऑफ़ स्टील रीबूट में उसका अस्तित्व मिटा दिया गया था।
ऐरिएला केंट - ऐरिएला केंट सुपरमैन और लिंडा डैनवर्स की पुत्री है। वह ८५३वीं शताब्दी से आयी है, और पहली बार मैनी हैप्पी रिटर्न्स कथा शृंखला में दिखी थी।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
The Official Supergirl Site
Supergirl History
A History Of Supergirl
Supergirl on DCdatabase, an external wiki, a DC Comics wiki
Supergirl on the DC Animated Universe Wiki, an external wiki
श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र
श्रेणी:सुपर हीरो