411 REFERENCE · Wikipedia
सुथनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Dioscorea esculenta 001.JPG Dioscorea esculenta (Lour.) BurkillGardens' Bulletin. Straits Settlements. Singapore 1:396. 1917. http://www.ipni.org:80/ipni/idPlantNameSearch.do?id=317946-1 Plant Name Details for Dioscorea esculenta IPNI 24 September 2017 https://web.archive.org/web/20170924184914/http://www.ipni.org/ipni/idPlantNameSearch.do?id=317946-1 24 सितंबर 2017 live
सुथनी (वानस्पतिक नाम: Dioscorea esculenta ; अंग्रेजी : lesser yam) एक प्रकार का कंद है जो शकरकंद परिवार से आता है। हालांकि इसका स्वाद शकरकंद के सामान मीठा नहीं होता, फिर भी यह कठिन परिश्रम करने वाले लोगों को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है। शकरकंद प्रजाति का यह कंद अब विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुका है। यह जमीन की सतह से पांच-छः इंच नीचे पैदा होता है। सुथनी को मुख्यतः उबालकर खाया जाता है और इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। हालांकि प्रत्येक कंद का कुछ भाग स्वादहीन होता है। आजकल सुथनी के कई व्यंजन भी बनाए जाने लगे हैं।
thumb|left|सुथनी
सुथनी को अंग्रेजी में लेसर येम कहा जाता है और इसका वानस्पतिक नाम दायोस्कोरिया एस्कुलान्ता है। इसकी लता तीन मीटर तक लंबी होती है। यह उष्णकटिबंधीय प्रदेशों, खासकर एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में मुख्य खाद्य पदार्थों में से एक रहा है। चीन में 1700 सालों से भी अधिक समय से इसका बड़ी मात्रा में उत्पादन किया जाता रहा है। http://www.downtoearth.org.in/hindistory/%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%A3%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A5%E0%A4%A8%E0%A5%80-59198 गुणों से भरपूर सुथनी 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20181113094131/https://www.downtoearth.org.in/hindistory/%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%A3%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AD%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%A5%E0%A4%A8%E0%A5%80-59198 13 नवंबर 2018 live
सन्दर्भ
श्रेणी:कन्द