Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैकमैग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैकमैग (MacMag) वायरस सन् 1988 में रिचर्ड ब्रैंडो द्वारा प्रस्तुत एक कम्प्यूटर वायरस है। ब्रैंडो उस समय मॉन्ट्रियल में मैकमैग कंप्यूटर पत्रिका के सम्पादक और प्रकाशक थे। इस वायरस को विभिन्न अन्य नामों से भी जाना जाता है।Bocij, Paul The Dark Side of the Internet: Protecting Yourself and Your Family from Online Criminals, Praeger Publishers Inc 2006, 0-275-98575-X, 978-0-275-98575-2http://www.cknow.com/cms/vtutor/chapter-8-macmag.html Chapter 8 MacMag 2009-05-09 Cknow.com 2010-06-14http://catless.ncl.ac.uk/Risks/6.44.html The Risks Digest Volume 6: Issue 44 न्यूमन पीटर जी॰ 16 मार्च 1988 Catless.ncl.ac.uk 2010-06-14 6 44 वायरस का कार्य यह वायरस मैकिन्टौश कंप्यूटर को संक्रमित करता है और इसका उद्देश्य यह था कि 2 मार्च 1988 को सभी संक्रमित कंप्यूटर पर यह सन्देश दिखाई दे, "रिचर्ड ब्रैंडो मैकमैग के प्रकाशक और उनके सभी साथी इस अवसर का लाभ उठाकर विश्वभर के सभी मैक उपयोगकर्ताओं को शांति का अपना सार्वत्रिक संदेश देना चाहते हैं"। उपरोक्त सन्देश दिखाने के बाद वायरस स्वयं को डिलीट कर देगा। वायरस के अनुसार इसे डू डेविडसन ने लिखा था। यह वायरस बूट सेक्टर वायरस है जो "न्यू एप्पल प्रोडक्ट्स" नामक हाइपरकार्ड स्टैक के रूप में फैलता अहि। इसमें उस समय के नये एप्पल स्कैनर की बहुत खराब तस्वीरें थीं। इसने एक मैक पर सिस्टम फ़ोल्डर में एक रिसोर्स को "इनिशियल" प्रोग्राम के तौर पर कॉपी किया, जो हर बार सिस्टम स्टार्ट होने पर अपने आप चलता था। फिर प्रोग्राम ने खुद को किसी भी बूटेबल डिस्क पर कॉपी कर लिया जिसे खोला गया था।http://thermopyle.tripod.com/sladehis.htm Virus History Thermopyle.tripod.com 2010-06-14 26 मार्च 2026 https://web.archive.org/web/20260326024930/https://thermopyle.tripod.com/sladehis.htm dead सन्दर्भ श्रेणी:कम्प्यूटर वायरस