411 REFERENCE · Wikipedia
मछलीशहर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मछलीशहर Machhlishahr मछलीशहर India Uttar Pradesh 25.68 82.42 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला जौनपुर ज़िला 26107 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, अवधी भारतीय मानक समय +5:30
मछलीशहर (Machhlishahr) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जौनपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
मछलीशहर उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख नगर और व्यापारिक स्थान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में स्थित मछलीशहर को तहसील का दर्जा प्राप्त है। नेशनल हाइवे 31 मछलीशहर से होकर गुजरता है जो पश्चिमी तरफ प्रतापगढ़ रायबरेली और लखनऊ को मछलीशहर से जोड़ता है तो पूर्वी तरफ जौनपुर और बनारस से मछलीशहर को जोड़ता है। मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट है जिसके तहत पांच विधानसभा आती हैं। मछलीशहर - जंघई - भदोही चार-लेन हाईवे निर्माणाधीन है, जिससे इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
अर्थ-व्यवस्था
चुंगी चौराहे से लेकर सुजानगंज चौराहे तक मछलीशहर बाजार फैला हुआ है। यहां पर अधिकतर घरों में प्रथमतल पर दुकानें हैं। इसी कारण से मछलीशहर का नगरीकरण वर्टिकल है। यहां जनसंख्या घनत्व दिल्ली की तरह ही काफी ज्यादा है।
जनसांख्यिकी
2011 की जनगणना के अनुसार, मछलीशहर की जनसंख्या 26,107 है जिसमें 51% पुरूष तथा 49% महिलाएं हैं। यहां की साक्षरता दर 77.43% है जोकि राष्ट्रीय औसत (59.5%) से ज्यादा है। पुरुष साक्षरता दर जहां 83.85% है,वहीं महिलाओं की साक्षरता दर 70.86% है। यहां की 18% आबादी छः साल से कम की है।
संस्कृति
मछलीशहर हिन्दू और मुसलमान में आपसी सौहार्द के लिए विख्यात है। यहां होली, दिपावली तथा ईद बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इन्हें भी देखें
जौनपुर ज़िला
मऊ
राजेसुल्तानपुर
फैजाबाद
अयोध्या
जौनपुर
सन्दर्भ
श्रेणी:जौनपुर ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:जौनपुर ज़िले के नगर