411 REFERENCE · Wikipedia
मोती नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|मोती नदी मंडल का नक़्शा
मोती नदी या झू नदी (珠江, झू जिआंग; Pearl River) दक्षिणी चीन की एक मुख्य नदी है जिसका एक विस्तृत उपनदियों का मंडल है और दक्षिण चीन सागर के साथ एक बड़ा नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र है। इसमें तीन नदियाँ - शी नदी (Xi River, यानि 'पश्चिमी नदी'), बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') - मिलकर नदीमुख बनती हैं, इसलिए इन्हें एक ही मोती नदी मंडल का हिस्सा मन जाता है। अगर शी नदी के सुदूर छोर से समुद्र तक की लम्बाई देखी जाए तो मोती नदी २,४०० किमी लम्बी है, जो इसे यांग्त्से नदी और पीली नदी (उर्फ़ ह्वांग हो) के बाद चीन की तीसरी सबसे लम्बी नदी बना देती है। मोती नदी का कुल जलसम्भर क्षेत्रफल ४,०९,४८० वर्ग किमी है जो अधिकतर चीन में है लेकिन जिसका एक अंश उत्तरी वियतनाम में भी आता है। ग्वांगझोउ शहर से गुज़रते हुए इस नदी के नीचे मोती के रंग वाले असंख्य शंख पड़े नज़र आते हैं, जिस से इसका नाम 'मोती नदी' पड़ा है। इस नदी मंडल के इर्द-गिर्द भारी आबादी, उद्योग और जल-यातायात की वजह से इस नदीमुख का पानी बहुत प्रदूषित है।The Pan-Pearl River Delta: an emerging regional economy in a globalizing China, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7, ... The Pearl River is formed by the confluence of three tributary rivers — the Xijiang, Beijiang, and Dongjiang ...
मोती नदी के नज़ारे
इन्हें भी देखें
ग्वांगझोउ
शी नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मोती नदी (चीन)
श्रेणी:चीन की नदियाँ