Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शाहजी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महाबली शाहजी राजे File:Shahaji, the King-Maker.jpg शाहजी का एक चित्र बीजापुर सल्तनत में पुणे के जागीरदार मालोजी शिवाजी बीजापुर सल्तनत में बंगलुरु के जागीरदार एकोजी 1602 ई. बाल कृष्ण 1932 58 1664 Hodigere near Channagiri, Davanagere districtJanuary 2020 जीजाबाई तुकाबाई NarsabaiJanuary 2020 संभाजी (शम्भूजी) शिवाजी एकोजी कोयाजी सन्ताजीJanuary 2020 भोंसले मालेजी सैना नायक हिन्दू शाहजीराजे भोसले (१५९४-१६६४) १७वीं शताब्दी के एक सेनानायक तथा छत्रपति शिवाजी राजे महाराज के पिता थे। उन्होने हिंदवी मराठा साम्राज्य की स्थापना की। शाहजी ने अलग-अलग समय पर अहमदनगर सल्तनत, बीजापुर सल्तनत, और मुगल साम्राज्य में सैन्य सेवाएँ की। शाहजी भोसले छापामार युद्ध के आरम्भिक प्रतिपादकों में से हैं। उन्होंने भोंसले परिवार को विशिष्टता प्रदान की। तंजोर, कोल्हापुर, सतारा के देशी राज्य भी भोंसले परिवार की देन हैं। परिचय मालोजीराजे भोसले के पुत्र शाहजीराजे का जन्म 18 मार्च १५९४ ई॰ को हुआ था| शाहजी प्रकृति से साहसी चतुर, साधन सम्पन्न तथा दृढ़निश्चयी थे। व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित होते हुए भी, पृष्ठभूमि के रूप में, इन्हें महाराष्ट्र के राजनीतिक अभ्युत्थान का प्रथम चरण माना जा सकता है। इनकी प्रथम पत्नी जिजाबाई से महाराष्ट्र के निर्माता शिवाजीराजे का जन्म हुआ तथा दूसरी पत्नी तुकाबाई से तंजोर राज्य के संस्थापक एकोजी का। शाहजी का वास्तविक उत्कर्ष निजामशाही वज़ीर फतहखाँ के समय से प्रारम्भ हुआ। निजामशाह की हत्या के बाद, राज्य की संकटाकीर्ण परिस्थिति में, मुगलों की नौकरी छोड़ शाहजी ने दस वर्षीय बालक मुर्तजाशाह द्वितीय को सिंहासनासीन कर (१६३२) मुगलों से तीव्र संघर्ष किया। निजामशाही राज्य की समाप्ति पर इन्होंने बीजापुर राज्य का आश्रय लिया (१६३६)। १६३८ में हिंदू राजाओं का दमन करने के लिए शाहजी भी कर्नाटक भेजे गए; किन्तु १६४८ में उनसे संपर्क स्थापित करने के संदेह में सेनानायक मुस्तफाखाँ ने इन्हें बंदी बना लिया। १६४९ में आदिलशाह ने इन्हें विमुक्त कर पुनः कर्नाटक भेजा जहाँ इन्होंने गोलकुंडा के सेनानायक मीरजुमला को परास्त किया (१६५१)। शिवाजी की बढ़ती शक्ति से आतंकित हो, बीजापुर पर शिवजी के आक्रमणों को शाहजी द्वारा स्थगित कराने का प्रयत्न किया गया (१६६२)। तभी, प्रायः बारह वर्ष बाद, पिता-पुत्र की भेंट हुई; तथा शाहजी और जीजाबाई के टूटे सम्पर्क पुनः स्थापित हुए। २३ जनवरी १६६४, को शिकार खेलते समय घोड़े पर से गिरने से शाहजी की मृत्यु हो गई। लोकप्रिय संस्कृति में छवि फ़िल्में और टेलीविज़न 2011-2012 के भारतीय ऐतिहासिक टीवी धारावाहिक वीर शिवाजी में उनकी भूमिका मिलिंद गुनाजी ने निभाई हैhttps://nettv4u.com/about/hindi/tv-serials/veer-shivaji/all-cast-and-crew Hindi Tv Serial Veer Shivaji - Full Cast and Crew nettv4u en 2026-10-13 2026 भारतीय ऐतिहासिक फ़िल्म राजा शिवाजी में उनकी भूमिका सचिन खेडेकर ने निभाई हैhttps://www.filmibeat.com/bollywood/movies/raja-shivaji/cast-crew.html Raja Shivaji Cast & Crew Cast Of Raja Shivaji Hindi Movie - FilmiBeat www.filmibeat.com en 2026-10-13 सन्दर्भ इन्हें भी देखें छत्रपति शिवाजी श्रेणी:भारत का इतिहास श्रेणी:मराठा साम्राज्य