411 REFERENCE · Wikipedia
माइक्रोसॉफ्ट टीम्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माइक्रोसॉफ्ट टीम्स कई संचार एवं मिल कर काम करने वाले माध्यमों का एकीकृत रूप है, जिसमें कार्यालय में होने वाले चैट, वीडियो मीटिंग, फ़ाइल संग्रह (और उनका आदान-प्रदान) के साथ साथ अन्य एप के साथ जुड़ाव शामिल है। इसे ऑफिस 365 के सब्स्क्रिप्शन के साथ-साथ अन्य गैर-माइक्रोसॉफ्ट उत्पादों के साथ भी काम करता है। यह स्लैक जैसी सुविधा प्रदान करने वालों के लिए प्रतिद्वंद्वी है।
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इस उत्पाद का न्यू यॉर्क में एक आयोजन के दौरान घोषणा किया था। इस सेवा की शुरुआत पूरी दुनिया में 14 मार्च 2017 से हुई थी। इसका निर्माण कंपनी में एक आंतरिक हैकेथोन के दौरान किया गया था और वर्तमान में यह माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट, ब्रायन मैकडोनल्ड के नेतृत्व में है।
इतिहास
4 मार्च 2016 को ये खबर बाहर आई थी कि माइक्रोसॉफ्ट $8 बिलियन डॉलर में स्लैक को खरीदने की सोच रहा है। लेकिन बिल गेट्स इस खरीद के विरोध में थे। उनका कहना था कि इसे खरीदने से अच्छा है कि कंपनी स्काइप को व्यापार हेतु अच्छा बनाने में ध्यान दे।https://techcrunch.com/2016/03/04/source-microsoft-mulled-an-8-billion-bid-for-slack-will-focus-on-skype-instead/ Source: Microsoft mulled an $8 billion bid for Slack, will focus on Skype instead Russell Jon TechCrunch September 30, 2017 en https://web.archive.org/web/20200401035750/https://techcrunch.com/2016/03/04/source-microsoft-mulled-an-8-billion-bid-for-slack-will-focus-on-skype-instead/ 1 अप्रैल 2020 live अनुप्रयोग और सेवाओं के ईवीपी, क़ि लू इस खरीद के कार्य में आगे बढ़ना चाहते थे। इसी वर्ष इनके जाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने सीधे तौर पर स्लैक के प्रतिद्वंदी के रूप में टीम्स के बारे में 2 नवम्बर 2016 को घोषणा कर दी।https://www.theverge.com/2016/11/2/13497992/microsoft-teams-slack-competitor-features Microsoft Teams launches to take on Slack in the workplace The Verge September 30, 2017 https://web.archive.org/web/20200404085244/https://www.theverge.com/2016/11/2/13497992/microsoft-teams-slack-competitor-features 4 अप्रैल 2020 livehttp://www.zdnet.com/article/microsoft-launches-its-slack-competitor-microsoft-teams/ Microsoft launches its Slack competitor, Microsoft Teams ZDNet Foley Mary Jo ZDNet September 30, 2017 en https://web.archive.org/web/20200313165649/https://www.zdnet.com/article/microsoft-launches-its-slack-competitor-microsoft-teams/ 13 मार्च 2020 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Microsoft Teams का आधिकारिक पृष्ठ
श्रेणी:माइक्रोसॉफ़्ट सॉफ़्टवेयर
श्रेणी:ऐप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर