411 REFERENCE · Wikipedia
ताय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2016
ताय (taille ; फ्रेंच उच्चारण : [taj]) / ताय) फ्रांस में जनसमूहों पर लगनेवाला एक भूमि-कर था। शुरू में यह बड़े बड़े सामंतों द्वारा अपने अधीन कृषि-मजदूरों पर लगाया जाता था। बाद में यह फ्रांस के राजा द्वारा लगाया जाने लगा। कुछ क्षेत्रों में यह एक तरह के संपत्तिकर के रूप में लगाया जाता था। सामान्य रूप से सामंत या अमीर उमरा तथा बाद में पादरी लोग भी इस कर से मुक्त रहते थे, जो उस असंतोष का कारण बना जिसने फ्रांस की राज्यक्रांति उत्पन्न करने में सहायता पहुँचाई।
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़्रांस का इतिहास