411 REFERENCE · Wikipedia
हालार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हालार ऐतिहासिक प्रांत Kathiawar map.jpg हालार, झालवाड़, सोरठ और घोलेवाड़ सहित, १८५५ का काठियावाड़ का नक़्शा 22 47 N 70 05 E inline,title देश भारत राज्य गुजरात auto भाषाएँ आधिकारिक गुजराती अन्य बोलियां कच्छी और काठियावाड़ी बोली भारतीय मानक समय +5:30 GJ gujaratindia.com
हालार, गुजरात में, कच्छ की खाड़ी के समुद्र तट पर स्थित, सौराष्ट्र का एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जो वर्त्तमान गुजरात के पश्चिमी छोर पर, पूर्व शाही रियासत नवानगर (वर्तमान में जामनगर) के इर्द-गिर्द स्थित था।http://www.onefivenine.com/india/villag/Jamnagar List of places in Jamnagar 3 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20110513082959/http://www.onefivenine.com/india/villag/Jamnagar 13 मई 2011 dead
1901 में, इस क्षेत्र की जनसंख्या 7,64,992 थी और इसका क्षेत्रफल 19,365 वर्ग किलोमीटर था।
इतिहास
हालाँकि इस ऐतिहासिक क्षेत्र का नाम स्पष्ट नहीं है, परंतु प्रचलित लोक कथाओं के अनुसार, इस क्षेत्र का नाम जाम श्री हालाजी जडेजा के नाम से पड़ा, जो इस क्षेत्र पर हुकूमत करने वाले पहले जडेजा राजपूत सरदार, जाम श्री रावलजी लखाजी जडेजा के ९ पुश्त परदादा थे। हालार की स्थापना, एक राज्य के रूप में, 1540 में जडेजा राजपूत जाम श्री रावलजी लखानी ने की थी।https://sites.google.com/site/jadejaorigins/home/history Jadeja History - Jadeja Rajputs 12 November 2016 https://web.archive.org/web/20161022105512/https://sites.google.com/site/jadejaorigins/home/history 22 अक्तूबर 2016 live
ब्रिटिश शासन के दौरान, हालार क्षेत्र, काठियावाड़ "प्रांत" था और बंबई प्रेसीडेंसी में था। इस में नवानगर, मोरबी , गोंडल , वांकानेर , ध्रोल और राजकोट रियासतों शामिल थे।
रियासतों की सूचि
इसके सलामी राज्य थे:http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V13_015.gif Imperial Gazetteer2 of India, Volume 13, page 9 -- Imperial Gazetteer of India -- Digital South Asia Library 12 November 2016 https://web.archive.org/web/20160304205956/http://dsal.uchicago.edu/reference/gazetteer/pager.html?objectid=DS405.1.I34_V13_015.gif 4 मार्च 2016 dead
प्रथम श्रेणी:
नवानगर, उपादि- महाराज जाम साहिब, 15-बंदूकों की अनुवांशिक सलामी (स्थानीय रूप से 1 9-बंदूकें)
गोंडाल, उपादि- महाराज, 11-बंदूकों के आनुवंशिक सलामी
मोरवी राज्य, उपादि- महाराज, 11-बंदूकें की आनुवंशिक सलामी
द्वितीय श्रेणी:
ध्रोल राज्य,उपादि- ठाकुर साहिब, 9-बंदूक की आनुवंशिक सलामी
राजकोट रियासत, उपादि- ठाकुर साहिब, 9-बंदूक की आनुवंशिक सलामी
इसकी प्रमुख गैर सलामी राज्यों (ज्यादातर छोटे, आमतौर पर कई गांव) में शामिल हैं:
चौथा वर्ग राज्य: कोटडा सांगानी, मालिया, वीरपुर
पंचम श्रेणी राज्य: गाविर्दाद, जलिया देवानी, कोठारी, मेंगानी, पाल
षष्ठ श्रेणी राज्य: भाड़वा, राजपाड़ा,
सप्तम श्रेणी राज्य: खरासरा, लोधिका
अन्य गैर-सलामी राज्य, जिन्हें कोई श्रेणी नहीं दी गयी थी:
छोटे राज्य जो केवल कुछ गाँवों के समुच्च थे: ड्राफा, आमरणा, कानपुर ईश्वरिया, मूलिला डेरी, सतोदद वावदी , सिसांग चंदली,
एकल गाँव, छोटे राज्य: भालगाम बलधोही, कांसियाली, कोटडा नायनी, वीरवाव
इन्हें भी देखें
काठियावाड़ के ऐतिहासिक प्रांत
झालावाड़ प्रांत
सोरठ प्रांत
गोहिलवाड़ प्रांत
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://books.google.com/books?id=XmrUykZPLpoC&pg=PA293&dq=bodar+junagarh#v=onepage&q=ahir&f=false Târikh-i-Soraṭh: A History of the Provinces of Soraṭh and Hâlâr 3 जनवरी 2018 https://web.archive.org/web/20170216115745/https://books.google.com/books?id=XmrUykZPLpoC&pg=PA293&dq=bodar+junagarh#v=onepage&q=ahir&f=false 16 फ़रवरी 2017 live
halar.org
श्रेणी:हालार
श्रेणी:सौराष्ट्र का इतिहास
श्रेणी:काठियावाड़ के प्रांत