411 REFERENCE · Wikipedia
पुराना गोवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पुराना गोवा Old Goaगोवा वेल्हा Churcholdgoa (64).JPG पुराने गोवा में ऐतिहासिक गिरजाघर पुराना गोवा India Goa 15.503 73.912 inline, title गोवा में स्थिति देश प्रान्त गोवा ज़िला उत्तर गोवा ज़िला तहसील तिस्वाड़ी (इल्हास) स्थापना 1510 4 6 2550 2011 भाषा प्रचलित कोंकणी, मराठी IST +5:30 पिनकोड 403403 दूरभाष कोड 0832
गोवा के गिरजाघर और कोन्वेंट 180px|बॉम जीसस बेसिलिका सांस्कृतिक ii, iv, vi 234 एशिया-प्रशांत 1986 10th http://whc.unesco.org/en/list/234
पुराना गोवा (Old Goa) भारत के गोवा राज्य के उत्तर गोवा ज़िले की तिस्वाड़ी (इल्हास) तालुका में मांडवी नदी के दक्षिणी तट पर स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह 16वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी तक पुर्तगाली भारत की राजधानी थी। 18वीं शताब्दी में प्लेग के फैलने के कारण पुर्तगाली उपनिवेशी सरकार को राजधानी बदलनी पड़ी। वर्तमान में यह एक युनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और गोवा राज्य की राजधानी, पणजी, से लगभग 10 किमी पूर्व में स्थित है।"The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616"Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
विवरण
पुराने गोवा को "गोवा वेल्हा" भी कहा जाता है (पुर्तगाली भाषा में "वेल्हा" यानि पुराना)। पुराना गोवा शहर को 15वीं सदी में बहमनी सल्तनत द्वारा स्थापित किया गया था और सोलहवीं शताब्दी से लेकर अठाहरवीं शताब्दी तक यह पुर्तगालियों की राजधानी रहा, जब प्लेग के कारण इस शहर को खाली कर दिया गया। कहा जाता है कि पुर्तगालियों के शासन के दौरान शहर की जनसंख्या लगभग 200,000 तक पहुँच गयी थी, जहां से पुर्तगाली पूरे ईस्ट इंडीज में मसाले के व्यापार चलाया करते थे। शहर के अवशेष यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल हैं। पुराना गोवा, राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर पूर्व में स्थित है।
जनसांख्यिकी
2001 की भारत की जनगणना के अनुसार पुराने गोवा की आबादी 5411 थी जिसमें पुरुषों का प्रतिशत 53% और महिलाओं का प्रतिशत 47% था। पुराने गोवा की एक औसत साक्षरता दर 77% थी जो राष्ट्रीय औसत 59.5% की तुलना में अधिक थी: पुरुष साक्षरता 82% और महिला साक्षरता 71% थी। पुराने गोवा में, जनसंख्या का 9% 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का था।
इन्हें भी देखें
तिस्वाड़ी (इल्हास)
उत्तर गोवा ज़िला
गोवा
पुर्तगाली भारत
बाहरी कड़ियाँ
ओल्ड गोवा के इतिहास
चर्चों और पुराने गोवा और गोवा में अन्य क्षेत्रों की कॉन्वेंट की फोटो
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िला
श्रेणी:गोवा के नगर
श्रेणी:उत्तर गोवा ज़िले के नगर
श्रेणी: गोवा का इतिहास
*