411 REFERENCE · Wikipedia
पेंशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पेंशन (अंग्रेजी: Pension) एक निधि या कोष है जिसमें किसी कर्मचारी के रोजगार के वर्षों के दौरान पैसा जोड़ा जाता है और जिससे, कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के पश्चात, पैसा आहरित (निकाल) कर कर्मचारी को आवधिक भुगतान किया जाता है। पेंशन एक "निर्धारित लाभ योजना" हो सकती है, जहां एक व्यक्ति को नियमित रूप से एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है, या एक "निर्धारित योगदान योजना", जिसके तहत एक निश्चित राशि का निवेश किया जाता है जो सेवानिवृत्ति के पश्चात उसे उपलब्ध हो जाता है।
दिसंबर 2018 में भारतीय कैबिनेट ने नेशनल पेंशन स्कीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं ताकि नेशनल पेंशन स्कीम को निवेशकों के लिए ओर ज्यादा आकर्षक बनाया जा सके। वर्ष 2004 में जब NPS को शुरू किया गया था उस समय कर्मचारी को अपने मूल वेतन (बेसिक सैलरी) तथा महंगाई भत्ते का 10% का योगदान नेशनल पेंशन स्कीम में करना होता था। दिसंबर 2018 मे केंद्र सरकार ने इस योगदान को बढ़ाकर 14% कर दिया तथा कर्मचारी का योगदान 10% है। इस अद्यतन के पश्चात केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन में काफी इजाफा होगा।
दिसंबर 2018 में कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किये गए अद्यतन में दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय कर (टैक्स) से संबंधित है। इस से पहले, NPS की परिपक्वता (मैच्यूरिटी) पर केंद्रीय कर्मचारी पेंशन फण्ड में जमा राशि का 60% निकाल सकते थे जिसमें 40% राशि करमुक्त (टैक्स फ्री) होती थी और 20% पर कर (टैक्स) लगता था। नए अद्यतन के अनुसार 60% राशि को करमुक्त (टैक्स फ्री) कर दिया गया है।
तीसरा महत्वपूर्ण बदलाव निवेश (इन्वेस्टमेंट) को लेकर हुआ। अब कर्मचारियों को यह पूर्ण स्वतंत्रता होगी कि उनके द्वारा पेंशन में योगदान किया गया पैसा किस फण्ड में निवेशित हो। केंद्रीय कर्मचारी वर्ष में एक बार पेंशन फण्ड या इक्विटी को अपनी मर्जी के अनुसार बदल सकेंगे।
बाहरी कड़ियाँ
भारत सरकार का कार्मिक लोकशिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
Pension Fund Regulatory and Development Authority’s website
नई पेंशन योजना (NPS)
ईपीएफ से बेहतर है न्यू पेंशन स्कीम (बिजनेस भास्कर)
क्या है नई पेंशन योजना (एनपीएस)?
"Doing it Offshore" - an independent guide to pension planning offshore
The Canadian Museum of Civilisation - The History of Canada's Public Pensions
Pension Benefit Guaranty Corporation (PBGC) - A United States government organisation
A Global Perspective on Aging and Pensions, Allianz Knowledge, February 2008
Administration on Aging (Pension Counseling) - A United States government organisation
Pensions and Capital Stewardship Project at the Labour and Worklife Program, Harvard Law School - A United States' organisation.
"Actuarially Speaking: A Plain Language Summary of Actuarial Methods and Practices for Public Employee Pension and Other Post-Employment Benefits," from the California Research Bureau (CRB) at the California State Library
Creating a Retirement Plan Articles on MSN Money
Provisions on pensions for migrant workers within the European Union
Is your pension secure?, Consumer Reports
How to plan for and decide on a pensionजून 2021 InternetArchiveBot impartial advice from BBC raw
श्रेणी:व्यक्तिगत वित्त