Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निरापद प्रचालन क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|एक बीजेटी का निरापद प्रचालन क्षेत्र छायांकित करके दिखाया गया है। यदि यह ट्रांजिस्टर कभी भी किसी भी शर्त (सीमाओं) का उल्लंघन नहीं करता है तो यह खराब होने से बचा रहेगा। अर्धचालक युक्तियों के सन्दर्भ में (जैसे BJT, MOSFET, एससीआर या IGBT), निरापद प्रचालन क्षेत्र या सुरक्षित प्रचालन क्षेत्र (safe operating area (SOA)), उस युक्ति की वोल्टता, धारा, और जंक्शन-ताप का वह 'क्षेत्र' है जिसके अन्दर रहते हुए प्रचालित होने पर वह युक्ति खराब नहीं होगी। उदाहरण के लिए, यदि किसी बीजेटी की कलेक्टर धारा ५ ऐम्पीयर से कम तथा उसका कलेक्टर-एमिटर वोल्टेज ६० वोल्ट से कम एवं शक्ति-ह्रास १५ वाट से कम होने पर वह बिना खराब हुए काम करती रहेगी तो इन सीमाओं के भीतर का 'क्षेत्र' उस बीजेटी के लिए 'निरापद प्रचालन क्षेत्र' है। श्रेणी:शक्ति इलेक्ट्रॉनिकी