411 REFERENCE · Wikipedia
रवि शंकर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंडित Ravi Shankar.jpg शंकर वुडस्टॉक 1969 में रवीन्द्र शंकर चौधरी 1920 4 7 y बनारस, बनारस राज्य, ब्रिटिश राज 2012 12 11 1920 4 7 y सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य संगीतकार
गीतकार yes भारतीय शास्त्रीय संगीत Sitar 1930–2012 वर्ल्ड पसिफ़िक
Angel
His Master's Voice
Apple
Dark Horse
प्राइवेट म्यूज़िक
East Meets Westhttp://eastmeetswestmusic.com/ East Meets West Music & Ravi Shankar Foundation 2010 East Meets West Music, Inc Ravi Shankar Foundation 12 December 2012 20 November 2012 https://web.archive.org/web/20121120172523/http://eastmeetswestmusic.com/ live yes सांसद, राज्य सभा 12 मई 1986 11 मई 1992 ravishankar.org
पण्डित रवि शंकर (bn রবি শংকর; जन्म नाम रवीन्द्र शंकर चौधरी; 7 अप्रैल 1920 – 11 दिसम्बर 2012) भारतीय सितार वादक और संगीतज्ञ थे।https://www.jansatta.com/crime-news-hindi/famous-musician-composer-pandit-ravi-shankar-sexually-abused-by-uncle-daughter-ansohka-revealed-biography-of-ravi-indian-sun/1510733/ ‘चाचा ने मशहूर सितार वादक रवि शंकर का बचपन में किया यौन शोषण’, बेटी अनुष्का ने किया खुलासा 2020-09-02 जनसत्ता hi 2025-05-20 उन्होंने विश्व के कई मह्त्वपूर्ण संगीत उत्सवों में हिस्सा लिया है। उनके युवा वर्ष यूरोप और भारत में अपने भाई उदय शंकर के नृत्य समूह के साथ दौरा करते हुए बीते।
शिक्षा
रविशंकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ से प्राप्त की। अपने भाई उदय शंकर के नृत्य दल के साथ भारत और भारत से बाहर समय गुजारने वाले रविशंकर ने 1938 से 1944 तक सितार का अध्ययन किया और फिर स्वतंत्र तौर से काम करने लगे। बाद में उनका विवाह भी उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ की बेटी अन्नपूर्णा से हुआ।
जीवन
इस दौरान उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्मों में संगीत दिया। 1949 से 1956 तक उन्होंने ऑल इंडिया के रेडियो में बतौर संगीत निर्देशक काम किया। 1960 के बाद उन्होंने यूरोप के दौरे शुरु किये और येहूदी मेन्यूहिन व बिटल्स ग्रूप के जॉर्ज हैरिशन जैसे लोगों के साथ काम करके अपनी खास पहचान बनाई। उनकी बेटी अनुष्का शंकर सितार वादक हैं तो दूसरी बेटी नोराह जोन्स भी शीर्षस्थ गायिकाओं में शुमार की जाती हैं। उन्हें 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पंडित रवि शंकर को कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन् 1967 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 1981में भारत के पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। पांच बार ग्रैमी अवार्ड मिल चुका है प्रथम ग्रैमी अवार्ड 1967 में दिया गया।भारतीय संगीत को दुनिया भर में सम्मान दिलाने वाले पंडित जी पद्मविभूषण और फिर भारत रत्न से नवाजे गये। उन्होंने भारतीय और पाश्चात्य संगीत के संलयन में भी बड़ी भूमिका निभाई|
2012 में अमेरिका में अपनी बेटी के साथ परफॉर्मेंस कर रहे थे अचानक दिल का दौरा पड़ने से स्वर्ग वासी हो गए।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Ravi Shankar रवि शंकर
http://www.ravishankar.org
श्रेणी:1920 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१२ में निधन
श्रेणी:हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत
श्रेणी:सितार वादक
श्रेणी:भारत रत्न सम्मान प्राप्तकर्ता
श्रेणी:मैगसेसे पुरस्कार विजेता
श्रेणी:भारतीय शास्त्रीय संगीत
श्रेणी:पद्म विभूषण धारक