Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परवान प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 thumb|220px|अफ़्ग़ानिस्तान का परवान प्रान्त (लाल रंग में) परवान (फ़ारसी: ur پروان, अंग्रेजी: Parwan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ५,९७४ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ५.६ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी चारीकार (ur چاریکار) शहर है। यहाँ के ज़्यादातर लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं, हालाँकि यहाँ पश्तून समुदाय के लोग भी रहते हैं। इतिहास कहा जाता है कि परवान में पहली बस्तियाँ सिकंदर महान ने अपने आक्रमण और क़ब्ज़े के बाद बनाई थीं। ७९२ ईसवी में अरबों ने यहाँ क़ब्ज़ा कर लिया। १२२१ में यहाँ मंगोल हमलावरों और ख़्वारज़्मी साम्राज्य में युद्ध हुआ जिसमें मंगोलों को पराजय का सामना करना पड़ा। १८४० में भारत से आये ब्रिटिश राज के अंग्रेज़ों ने भी यहाँ प्रथम आंग्ल-अफ़ग़ान युद्ध के दौरान लड़ाई की और हार गए। यहाँ से बहुत लोग ईरान में मजदूर बनकर गए हैं और उनके भेजे गए पैसे से यहाँ की आर्थव्यवस्था लाभ उठाती है। इन्हें भी देखें चारीकार अफ़्ग़ानिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:परवान प्रान्त श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत