Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डेजा वू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डेजा वू एक ऐसा अनुभव है जिसमें व्यक्ति को लगता है कि वह वर्तमान स्थिति को पहले भी जी चुका है।डेजा वू https://www.britannica.com/science/deja-vu-psychology ब्रिटानिका 20 जून 2026 en यह याददाश्त का एक भ्रम है जिसमें किसी चीज़ को याद करने का पक्का एहसास होने के बावजूद पिछले अनुभव का समय, जगह और संदर्भ अनिश्चित या असंभव होते हैं। यह घटना कभी-कभी दौरे के आभास के लक्षण के रूप में प्रकट होती है और कुछ शोधकर्ताओं ने पुरानी या बार-बार होने वाली पैथोलॉजिकल डेजा वू को तंत्रिका संबंधी या मनोविकार संबंधी बीमारी से जोड़ा है। अक्सर जो लोग यात्रा करते हैं फिल्में देखते हैं या अक्सर अपने सपने याद रखते हैं उनमें दूसरों की तुलना में डेजा वू का अनुभव होने की संभावना ज़्यादा होती है। इतिहास thumb|upright|1917 में एमिल बोइराक 1876 में इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले फ्रांसीसी दार्शनिक एमिल बोइराक ने अपनी किताब लावेनिर डेस साइंसेज साइकिक्स में डेजा वू की अनुभूति का ज़िक्र किया था।प्रोबिंग क्वेश्चन: व्हाट कॉजेज़ डेजा वू? https://www.psu.edu/news/research/story/probing-question-what-causes-deja-vu www.psu.edu 20 जून 2026 2 फरवरी 2010 डेजा वू को एमिल ने स्मृतियों के स्मरण के रूप में प्रस्तुत किया है। चिकित्सीय विकार डेजा वू का संबंध टेम्पोरल लोब एपिलेप्सी से है।व्हाट इस डेजा वू? https://science.howstuffworks.com/science-vs-myth/extrasensory-perceptions/question657.htm science.howstuffworks.com 20 जून 2026 यह अनुभव दिमाग में होने वाली मिर्गी जैसी वैद्युतिक निस्सरण से जुड़ी एक तंत्रिका संबंधी असामान्य स्थिति है जिससे यह तीव्र एहसास होता है कि जो घटना या अनुभव अभी हो रहा है वह पहले भी हो चुका है। प्रारंभिक शोधकर्ताओं ने डेजा वू और मानसिक विकारों जैसे चिंता, बहुव्यक्तित्व विकार और सिज़ोफ्रेनिया के बीच एक संबंध स्थापित करने की कोशिश की लेकिन किसी भी नैदानिक मूल्य के सहसंबंध खोजने में विफल रहे। इन्हें भी देखें संज्ञानात्मक विकास संज्ञानात्मक मनोविज्ञान संज्ञान संज्ञानवाद बोध सन्दर्भ श्रेणी:संज्ञानशास्त्र श्रेणी:बोध श्रेणी:स्मृति