Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

के आई ओ सी एल लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

के आई ओ सी एल लिमिटेडKIOCL Limited इस्पात मंत्रालय x200px सार्वजनिक क्षेत्र १९७६ 20px Bangalore, India एम वी सुब्बा राव अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक Our Chairman https://www.kioclltd.in/user/cms/47 KIOCL Limited 16 October 2017 https://web.archive.org/web/20171016225814/https://www.kioclltd.in/user/cms/47 16 अक्तूबर 2017 dead Iron making Mining Iron ore concentrates Iron oxide pellets Pig iron 12px INR 497.3 million (2016-17) Annual Report https://www.kioclltd.in/user/cms/39 Annual Report 2016-2017 KIOCL Limited 16 October 2017 https://web.archive.org/web/20171016225841/https://www.kioclltd.in/user/cms/39 16 अक्तूबर 2017 dead www.kioclltd.in के आई ओ सी एल लिमिटेड (KIOCL Limited), भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न श्रेणी की सर्वोत्तम कंपनी है जिसका गठन २ अप्रैल १९७६ में किया गया था। पहले इसका नाम 'कुद्रमुख लौह अयस्क कम्पनी' था। इसका का निगमित कार्यालय कोरमंगला, बेंगलुरु में और इसका पेलेटीकरण कॉम्प्लेक्स कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु में स्थित है। यह लौह अयस्क खनन, निस्यंदन प्रौद्योगिकी एवं उच्च गुणवत्ता के पैलेटों के उत्पादन में विशेषज्ञता प्राप्त भारत की की प्रतिष्ठित निर्यातोन्मुखी कम्पनी है। केआईओसीएल आई एस ओ 9001:2008, आई एस ओ 14001:2004 एंड ओ एच एस ए एस 18001:2007 प्रमाणन से प्रतिष्ठित कंपनी है। सुविधा एवं क्षमता इसके पैलेट संयंत्र की क्षमता लगभग ३५ लाख टन लौह अयस्क पैलेट उत्पादित करने की है। अन्य सुविधाओं में स्टॉकयार्ड से सीधे जहाज में पैलेट भर लेने का रीक्लाइमर भी शामिल है। मेंगलुरु संयंत्र में उत्पादित पैलेट में उत्कृष्ट धातुकर्मीय विशेष गुण हैं और धमनभट्टी तथा प्रत्यक्ष अपचयन इकाइयों के लिए उपयुक्त फीड हैं। केआईओसीएल में अनुलाभीकरण और पैलेटीकरण संयंत्रों के प्रचालन और अनुरक्षण में २५ वर्षों से अधिक अनुभव के प्रतिबद्ध एवं अनुभवी वरिष्ठ स्तर के कर्मचारी हैं। केआईओसीएल पहले ही देश भर में अनेक प्रचालन और अनुरक्षण कार्य कर रहे हैं। कंपनी ने लौह अयस्क अनुलाभीकरण और पैलेटीकरण संयंत्र के लिए एनएमडीसी के साथ प्रचालन और अनुरक्षण (ओ एंड एम) संविदा, सर्वश्री उड़ीसा माइनिंग कारपोरेशन (ओएमसी) के साथ कलियापनी, उड़ीसा में प्रतिवर्ष 1.4 मेट्रिक टन क्रोम अयस्क अनुलाभीकरण संयंत्र के प्रचालन और प्रबंधन संविदा में प्रवेश किया है। भारत सरकार की पहल “मेक इन इंडिया” के अधीन के आई ओ सी एल ने ब्राज़ील से प्राप्त किए गए उच्च ग्रेड के आयातित अयस्क से उच्च ग्रेड के पैलेट का उत्पादन किया और 64463 डीएमटी उच्च ग्रेड के पैलेट का प्रथम नौपरिवहन ईरान को किया। भारत सरकार की राष्ट्रीय कौशल विकास नीति के समर्थन और उसमें सहभागिता की ओर केआईओसीएल ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और अनुमोदित एनएसडीसी साझेदार क्वेस कारपोरेशन लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कर्मचारियों, संविदा कामगरों, स्थानीय युवकों, महिलाओं और सीपीयू सहित अन्य संस्थानों के कर्मचारियों को उनकी ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की परिकल्पना की है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ केआईओसीएल लिमिटेड का जालघर श्रेणी:भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम