411 REFERENCE · Wikipedia
रॉक हडसन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रॉक हडसन (अंग्रेजी:Rock Hudson; जन्म नाम रॉय हेरोल्ड शेरेर जूनियर; 17 नवंबर, 1925 - 2 अक्टूबर, 1985) एक अमेरिकी अभिनेता थे। अपने समय के सबसे लोकप्रिय फिल्म सितारों में से एक, हडसन का फिल्मी कैरियर चार दशकों तक फैला रहा। हॉलीवुड के स्वर्ण युग के एक लोकप्रिय अभिनेता, हडसन ने स्टार का दर्जा अपनी बेहद लोकप्रिय फिल्मों जैसे मैग्निफिसेन्ट ऑब्सेशन (1954), ऑल दैट हैवन अलॉव (1955) और जायंट (1956) से हासिल किया था। जायंट में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। हडसन की यह सफलता उनकी डोरिस डे के साथ की गयी कुछ चुलबुली रोमांटिक फिल्मों जैसे पिलो टॉक (1959), लवर कम बैक (1961), और सेंड मी नो फ्लॉवर्स (1964) के साथ जारी रही। 1960 के दशक के उत्तरार्ध के दौरान, उनकी कुछ खास फिल्मों में सेकंड्स (1966), टोब्रुक (1967), और आइस स्टेशन ज़ेबरा (1968) शामिल थीं। अच्छी फिल्म की पटकथा न मिलने से दुखी, हडसन ने टेलीविजन की ओर रुख किया और मैकमिलन एंड वाइफ (1971-1977) जैसी लोकप्रिय रहस्य श्रृंखला से वहाँ भी सफलता पायी। उनकी अंतिम भूमिका प्राइमटाइम एबीसी सोप ओपेरा डायनेस्टी (1984-1985) के पांचवें मौसम में एक अतिथि कलाकार के रूप में थी, उसके बाद एड्स से संबंधित बीमारियों के चलते उन्के लिए काम जारी रखना असंभव हो गया।
कई फिल्मी पत्रिकाओं ने हडसन स्टार ऑफ द ईयर, फेवरेट लीडिंग मैन और इसी तरह के खिताबों से नवाजा। अपने चार दशक से अधिक समय के करियर के दौरान उन्होंने लगभग 70 फिल्मों और कई टेलीविजन कार्यक्रमों में अभिनय किया।
हालाँकि हडसन ने अपनी यौन अभिमुखता को एक राज बना कर रखा, पर उनके जीवनकाल में ही फिल्म उद्योग के कई लोगों जानते थे कि वह एक समलिंगी थे। 1984 में, हडसन को पता चला कि वो एड्स से पीड़ित थे। अगले ही वर्ष, वह अपनी समलैंगिकता और एड्स की बीमारी दोनों का खुलासा करने वाली हॉलीवुड की कुछ पहली हस्तियों में से एक बन गये। 2 अक्टूबर 1985 को 59 साल की उम्र में बेवर्ली हिल्स, कैलिफ़ोर्निया में हडसन एड्स से संबंधित बीमारी से मरने वाली पहली प्रमुख हस्ती थे।
== सन्दर्भ ==