Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरांथा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|अरांथा अरांथा (Don Pedro Pablo Abarca de Bolea y Jiménez de Urrea, 10th Count of Aranda ; 1718 – 1798), स्पेन का राजनयिक, सेनापति एवं मंत्री था। अरागान के अंतर्गत ह्यूएस्का के समीप ऐत्ता दो किले में १ अगस्त १७१९ को पैदा हुआ। जीवन का पहला भाग यात्रा, सेना और राजनीति में बीता। इसने स्पेनी सेना में प्रशियाई प्रणाली कवायद चलाई। सैनिक ठेकेदारों को दंड न देने पर रुष्ट होकर इसने डाइरेक्टर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन चार्ल्स तृतीय का कृपापात्र बना रहा। कास्तिल कौंसिल का अध्यक्ष बनाया गया। यहाँ इसने अनेक सुधार किए। यह अनथक परिश्रमी और लोकप्रिय, किंतु साथ ही अभिमानी और असहिष्णु भी था। फाकलैंड द्वीप के मामले में स्पेन को नीचा देखना पड़ा और इस अपमान के लिए यही जिम्मेदार ठहराया गया। अत: राजदूत बनाकर पेरिस भेजा गया जहाँ १७७७ तक रहा। चार्ल्स चतुर्थ के समय १७९२ में अल्पकाल के लिए प्रधानमंत्री बना। इसका स्वभाव बहुत उग्र हो गया था। क्रोध अनियंत्रित था। राजा तक से मजाक करता था, फलत: कैद किया गया। ९ जनवरी १७९८ को इसका स्वर्गवास हो गया। श्रेणी:स्पेन का इतिहास