411 REFERENCE · Wikipedia
दिद्दा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कश्मीर की लंगड़ी रानी दिद्दा कश्मीर की शासिका 980 – 1003 भीमगुप्त (975 – 980) संग्रामराज (1003 – 1028) राजप्रतिनिधित्व का काल 958 – 980 कश्मीर की राजप्रतिनिधि शासक अभिमन्यु द्वितीय (958 – 972)
नंदीगुप्त (972 – 973)
त्रिभुवनगुप्त (973 – 975)
भीमगुप्त (975 – 980) उत्पल वंश c.924 सिंहराज, लोहार वंश के राजा क्षेमगुप्त 1003 (आयु 79 वर्ष) हिंदू
दिद्दा कश्मीर की शासिका थी।https://hindi.theprint.in/culture/didda-the-warrior-queen-of-kashmir-a-story-of-kashmiri-rani/53725/ कश्मीर की ‘चुड़ैल रानी’ जिसने गज़नवी को धूल चटाई, दुनिया को दिया गुरिल्ला वार उसने राजा भीमगुप्त की मृत्यु करवाई। वह काबुल के शाही परिवार की थी। उसके शासन का वृत्तान्त कल्हण की राजतरंगिनी में मिलता है। प्राचीन संस्कृत कवि कल्हण ने कश्मीर के इतिहास की सबसे शक्तिशाली महिला शासक दिद्दा का उल्लेख किया है। महारानी दिद्दा (958 ई. - 1003 ई.) कश्मीर की महारानी थी। महारानी दिद्दा, राजा सिंहराज की पुत्री और काबुल के हिन्दू शाही भीम शाही की पोत्री थी। रानी दिद्दा का विवाह क्षेमेन्द्र गुप्त से हुआ। 1003 ई. में दिद्दा की मुत्यु के बाद संग्रामराज गद्दी पर बैठा।
महमूद ग़ज़नवी ने 1013 तक कश्मीर पर हमला नहीं किया, जबकि महमूद ग़ज़नवी पर हमला करने से दस साल पहले ही 1003 में दिद्दा की मौत हो गई थी।https://thekashmirwalla.com/2021/01/did-didda-fight-ghaznavi-kangana-ranaut-is-wrong/ Did Didda fight Ghaznavi? Kangana Ranaut is wrong. 17 जनवरी 2021 1 फ़रवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210201132545/https://thekashmirwalla.com/2021/01/did-didda-fight-ghaznavi-kangana-ranaut-is-wrong/ deadhttps://freepresskashmir.news/2021/01/15/fact-check-queen-didda-did-not-defeat-mehmood-ghaznavi-twice-as-claimed-by-film-makers/ FACT CHECK: Queen Didda did not face Ghaznavi in battle दिद्दा ने अपने शासन के दौरान किसी भी पड़ोसी शासक के साथ संघर्ष को शामिल करते हुए किसी भी साहसिक कार्य को नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि यह उनके उत्तराधिकारी संग्रामराज के शासन के दौरान था कि महमूद ग़ज़नवी ने उत्तरी भारत पर आक्रमण किया था। 1015 में, कश्मीरी मौसम और पहाड़ी भूगोल के कारण, कश्मीर में महमूद ग़ज़नवी का अभियान विफल हो गया।
ऐतिहासिक उल्लेख
प्राचीन संस्कृत कवि कल्हण ने कश्मीर के इतिहास की सबसे शक्तिशाली महिला शासक दिद्दा का उल्लेख किया है, जो 950-958 ईस्वी में राजा क्षेमगुप्त की पत्नी थी और शारीरिक रूप से कमज़ोर पति के कारण उसी ने सत्ता का पूरी तरह उपयोग किया। वह पति की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठी और उसने एक साफ़ सुथरा शासन देने की कोशिश करते हुए भ्रष्ट मंत्रियों और यहां तक कि अपने प्रधानमंत्री को भी बर्खास्त कर दिया। लेकिन दिद्दा को सत्ता और वासना की ऐसी भूख थी, जिसके चलते उसने अपने ही पुत्रों को मरवा दिया। वह पुंछ के एक ग्वाले तुंगा से प्रेम करती थी, जिसे उसने प्रधानमंत्री बना दिया। इतिहास का ऐसा वर्णन सिवा कल्हण के किसी और संस्कृत कवि ने नहीं किया।
लोकप्रिय संस्कृति में
आशीष कौल का ऐतिहासिक उपन्यास दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ़ कश्मीर, दिद्दा के जीवन और किंवदंती पर आधारित है।https://www.outlookindia.com/newsscroll/amitabh-bachchan-unveils-didda--the-warrior-queen-of-kashmir-by-ashish-kaul/1706473 Amitabh Bachchan unveils Didda - The Warrior Queen of Kashmir by Ashish Kaul 17 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210122181903/https://www.outlookindia.com/newsscroll/amitabh-bachchan-unveils-didda--the-warrior-queen-of-kashmir-by-ashish-kaul/1706473 22 जनवरी 2021 deadhttps://www.aajtak.in/literature/story/amitabh-bachchan-unveils-ashish-kaul-book-didda-the-warrior-queen-of-kashmir-1013918-2020-01-16 अमिताभ बच्चन के हाथ पहुंची आशीष कौल की 'दिद्दा-दि वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर'https://www.aajtak.in/literature/review/story/book-review-didda-the-warrior-queen-of-kashmir-a-novel-by-ashish-kaul-646062-2019-03-11 पुस्तक समीक्षाः 'दिद्दा -द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर', एक सर्वकालिक महान नायिका की भूलीबिसरी गाथा
जनवरी 2021 में, कंगना रनौत ने घोषणा की कि वह रानी दिद्दा पर एक फिल्म मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा बनाने जा रही है।https://www.hindustantimes.com/entertainment/kangana-ranaut-announces-manikarnika-returns-the-legend-of-didda-to-play-kashmiri-warrior-queen-101610616611739.html Kangana Ranaut announces Manikarnika Returns: The Legend of Didda, to play Kashmiri warrior queen
इन्हें भी देखें
रज़िया सुल्तान
कोट रानी
क्लियोपाट्रा ७
संदर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
राजतरंगिणी - भारत के डिजिटल पुस्तकालय पर राजतंगिणी का संस्कृत पाठ (स्कैन कापी)
राजतरंगिणी, भाग-१ - भारत के डिजिटल पुस्तकालय पर राजतंगिणी का संस्कृत पाठ (स्कैन कापी)
Rajatarangini of Kalhana - English - Jogesh Chunder Dutt Volumes 1 & 2
श्रेणी:कश्मीर के लोग
श्रेणी:भारतीय महिला शासक