411 REFERENCE · Wikipedia
वल्मीक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|280px|एक वल्मीक
चींटी वल्मीक (anthill) या चींटी छत्ता (ant nest) चींटियों के समूह का निवास या छत्ता होता है। चींटी एक सामाजिक कीट है, जो सामूहिक रूप से रहती है। इसके एक समूह में एक (या अधिक) रानी होती है, जो अण्डे देती है और कई अप्रजायी (संतान न कर सकने वाली) मादाएँ होती हैं, जो श्रमिकों और सैनिकों का काम करती हैं। कुछ ऋतुओं में पंखों वाले प्रजननीय नर और मादाएँ होते हैं। यह परों वाले नर व मादाएँ उड़कर अन्य स्थानों पर नए वल्मीक स्थापित करने का प्रयास करते हैं। इसके बाद सभी प्रजननीय नर और अधिकांश प्रजननीय मादाएँ मर जाती हैं और नए वल्मीक का आरम्भ बचने वाली उन बहुत कम संख्या की मादाओं से होता है।Proceedings of the Royal Society of London. Series B: Biological Sciences Convergent evolution, superefficient teams and tempo in Old and New World army ants Proceedings of the Royal Society of London. Series B: Biological Sciences 266 1429 1697–1701 Royal Society Publishing https://doi.org/10.1098/rspb.1999.0834 10.1098/rspb.1999.0834 1690180 1999 Wilson E. O. The Organization of a Nuptial Flight of the Ant Pheidole Sttarches Wheeler Psyche: A Journal of Entomology en 64 2 46–50 10.1155/1957/68319 0033-2615 1957 free
वल्मीक शब्दार्थ व सन्दर्भ
"वल्मीक" एक ऐसा छत्ता होता है, जिसमें चींटी या उस जैसे अन्य कीटों ने एक मिट्टी का ढेर बना दिया हो। ऐसे छत्ते जो सतह पर भूमि से समतल हों "वल्मीक" नहीं कहलाते। दीमक के छत्ते आमतौर पर वल्मीक होते हैं और बहुत ऊँचे भी बन जाते हैं। वल्मीक के नीचे कीटों द्वारा करी हुई खुदाई से अक्सर बड़े बिल बने हुए होते हैं और जब कीट किसी वल्मीक https://web.archive.org/web/20240311042019/https://pangighatidanikapatrika.in/religious/7-people-from-ramayana-are-still-alive/article-7022 11 मार्च 2024 को समय के बाद छोड़ देते हैं तो उसमें अक्सर कोई ओर प्राणी रहने लगता है। इसी कारण से भारत में कभी-कभी वल्मीकों को साँप का घर भी कहा जाता है।
ऋषि वाल्मिकी
रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि का नाम यह तब पड़ा जब वे घोर तपस्या कर रहे थे, जिस कारण उनके आसपास चींटियों ने वल्मीक बना लिए।
इन्हें भी देखें
वाल्मिकी
चींटी
दीमक
सन्दर्भ
श्रेणी:पिपीलिकाशास्त्र
श्रेणी:कीट पारिस्थितिकी
श्रेणी:चींटियाँ
श्रेणी:प्राणियों द्वारा निर्मित या प्रयोगित आश्रय