Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

देव राज विरासत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

देव राज विरासत Deo Raj Virasatदेव गढ़राजा का किला India Bihar 24.659 84.437 inline, title बिहार में अवस्थिति देव, औरंगाबाद ज़िला, बिहार, भारत देव राज विरासत (Deo Raj Virasat) या देव गढ़ (Deo Fort), जिसे स्थानीय लोग राजा का किला (Raja ka Kila) भी कहते हैं, भारत के बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िले के देव नगर के समीप स्थित एक दुर्ग व राजनिवास है। इसका निर्माण सिसोदिया राजपूत की "देव राज" कहलाने वाली शाखा ने करा था। इस के समीप ही देव सूर्य मन्दिर स्थित है। दुर्ग का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में खुलता है।Anirudha Behari Saran Gaya Pandey Sun Worship in India: A Study of Deo Sun-Shrine https://books.google.com/books?id=8XimO39s7_gC&pg=PA29 1992 Northern Book Centre 978-81-7211-030-7 29– विवरण यह वर्णन इतिहास में मिलती है कि देव किला का सबसे अंतिम राजा जगनाथ जी थे जो काफी लंबे समय तक अपने राज्य में शांति और वह प्रजा लोगो के साथ शांति के साथ राज्य का जिम्मा अपने हाथ में लेकर शासन किया। उनका कोई भी अपना संतान नहीं था। देव राज के संस्थापक राजाभान सिंह मेवाड़ के महाराणा प्रताप सिंह के चचेरे भाई थे। कहा जाता है कि वे जग्गनाथ पुरी जा रहे थे और रास्ते में उमगा रानी के यहां ठहर। रानी के खिलाफ प्रजा ने विद्रोह कर दिया था। भान सिंह ने रानी का पक्ष लिया और विद्रोह को कुचल दिया। रानी का कोई उत्तराधिकारी नहीं था। रानी ने भान सिंह को अपना उत्तराधिकारी बना लिया। देव में उन्होंने अपनी राजधानी बनाई। देव के राजा छत्रपाल सिंह के पुत्र फतेहनारायण सिंह ने राजा चेत सिंह के खिलाफ अंग्रजों की मदद की थी। पिंडारियों से हुए युद्ध में उन्होंने कम्पनी का साथ दिया। उनके देहांत के बाद बारी आई कि अब राज्य का जिम्मा कौन संभाले तो ये जिम्मेदारी उनकी बीवी को लेनी थी। उनकी दो पत्नियां थी जिसमे से राज्य का जिम्मा उनकी छोटी पत्नी ने संभाली उनकी छोटी पत्नी ने अपने राज्य पर देश को स्वत्रंत होने 1947 तक किया। भारत को इंडिपेंडेंट देश बनने के बाद उस वक्त के देव राज्य के अटॉर्नी जॉर्नल मुनेश्वर सिंह ने देश में विलय ( मर्ज ) के लिए हस्ताक्षर किया था और इस तरह से देव राज्य भारत देश में विलय हो गया।https://www.livehindustan.com/news/article1-story-21362.html संग्रहीत प्रति 18 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181218193516/https://www.livehindustan.com/news/article1-story-21362.html 18 दिसंबर 2018 live इन्हें भी देखें देव सूर्य मंदिर देव छठ पूजा देव, बिहार बाह्य जोड़ देव राज के संस्थापक राजाभान सिंह सन्दर्भ श्रेणी:बिहार में स्थापत्य श्रेणी:बिहार में दुर्ग श्रेणी:देव, बिहार श्रेणी:औरंगाबाद जिला, बिहार