Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रिमोर्स्की क्राय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|रूस में प्रिमोर्सकी क्राय का स्थान thumb|220px|दुनिया के अधिकतर जंगली साइबेरियाई बाघ प्रिमोर्सकी क्राय में रहते हैं प्रिमोर्स्की क्राय (रूसी: Примо́рский край), जिसे पहले प्रिमोर्ये (Примо́рье) भी कहा जाता था, रूस का एक संघीय खंड है जो क्राय का दर्जा रखता है। रूसी भाषा में 'प्रिमोर्सकी' का मतलब 'समुद्री' होता है इसलिए इस राज्य को कभी-कभी 'समुद्री प्रांत' या 'समुद्री क्षेत्र' भी कहा जाता है। इसका प्रशासनिक केंद्र और राजधानी व्लादिवोस्तोक का शहर है। प्रिमोर्सकी क्राय का क्षेत्रफल वर्ग १,६५,९०० किमी है और सन् २०१० की जनगणना में इस प्रांत की आबादी १९,५६,४२६ थी। भूगोल प्रिमोर्सकी क्राय की सरहदें दक्षिण में चीन और उत्तर कोरिया से मिलती हैं, जबकि पूर्व में जापान सागर का पानी है। इस राज्य का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी है और ८०% पर जंगल विस्तृत हैं। यहाँ की सबसे बड़ी पर्वत शृंखला सिख़ोते-अलीन पर्वत है। इधर बहुत से प्राचीन ज्वालामुखियों के खँडहर भी मिलते हैं और कई नदियाँ-नाले बहते हैं। वनों में बहुत से जानवर मिलते हैं, जैसे की उस्सुरियाई भालू, अमूरी शेर, भिन्न प्रकार के हिरन, जंगली सूअर और बहुत प्रकार के पक्षी।The Russian Far East: a reference guide for conservation and development Josh Newell Daniel & Daniel, Pub, Inc., 2004 9781880284759 http://books.google.com/books?id=Sx7bAAAAMAAJ मौसम यह एक ठंडा इलाक़ा है। इसके उत्तरी भाग में सालभर का औसत तापमान लगभग १ °सेंटीग्रेड और दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्र में ५.५ °सेंटीग्रेड रहता है। सर्दियों में कई स्थानों पर भारी बर्फ़बारी होती है। इन्हें भी देखें व्लादिवोस्तोक रूस के संघीय खंड रूस के क्राय सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्रिमोर्सकी क्राय श्रेणी:रूस के क्राय श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग