411 REFERENCE · Wikipedia
सिलिका जेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|सिलिका जेल
सिलिका जेल (Silica gel) सिलिका का एक विशेष रूप है जो कणिकामय, काचाभ (vitreous), सरंध्र (porous) होता है। यह सोडियम सिलिकेट से संश्लेषण द्वारा बनाया जाता है। यह टफ (tough) और कठोर होता है तथा घरों में प्रयुक्त अन्य जेलों जैसे जिलेटिन और अगार (agar) से अधिक ठोस होता है। यह प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला खनिज है जिसको शोधन करके कणिकामय या बीड (beaded) के रूप में बना दिया जाता है। इसके रन्ध्रों का औसत आकार 2.4 नैनोमीटर होता है। यह जल कणों के प्रति प्रबल बन्धुता (affinity) प्रदर्शित करता है। दैनिक जीवन में इसके छोटे-छोटे बीड (प्रायः 2 x 3 cm) कागज के पैकेटों में देखने को मिलते हैं जो जलवाष्प के शोषण के लिए प्रयुक्त होता है ताकि किसी स्थान विशेष पर अधिक आर्द्रता के कारण कोई चीज खराब न हो जाय। इसमें कुछ विषैली अशुद्धियाँ (dopants) होतीं हैं तथा इसके अत्यधिक जलशोषी होने के कारण ही इसके पुड़ियों पर चेतावनी लिखी रहती है कि इस पुड़िया के अन्दर रखी चीज को न खाएँ।
निर्माण
यह अल्कली धातुओं के सिलिकेटों के अम्लीकरण से प्राप्त किया जाता है। प्राप्त जेल को धोकर सुखा लिया जाता है।
श्रेणी:अकार्बनिक यौगिक