Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आई सी टी 5051

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यह राजस्थान सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। आईसीटी योजना के तहत प्रेश के 5051 स्कूलों में राज्य सरकार की ओर से कम्प्यूटर लैब स्थापित किए गए। कम्प्यूटर लैब के लिए प्रति लैब 3 लाख 30 हजार रुपए में से 25 प्रतिशत राशि 75 हजार 750 रुपए का अंशदान सांसद निधि, विधायक निधि, जनसहयोग, भामाशाह, डांग योजना, सीएसआर आदि योजनाओं द्वारा दिया जाएगा। इसके बाद 75 प्रतिशत राशि 2 लाख 27 हजार 250 रुपए राज्य सरकार देगी। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी योजना के तहत कम्प्यूटर लैब बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में भेजें गए। लैब के रखरखाव का जिम्मा तय किया जाएगा। जिससे कहीं कोई परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही पूर्व में भी जहां लैब स्थापित किए गए हैं उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर शिक्षकों की व्यवस्था भी स्कूल स्तर पर ही की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो। इसके लिए स्कूल के शिक्षकों को ही प्रशिक्षित किया जाएगा। == सन्दर्भ == 1 https://web.archive.org/web/20150503084759/http://rajrmsa.nic.in/ 2 https://web.archive.org/web/20200110065843/https://m.patrika.com/