Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नीमच ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नीमच जिला भारत के मध्य राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय नीमच है। == विवरण == नीमच को 31 मई 1998 में मध्य प्रदेश का स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदसौर जिले का हिस्सा था। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद छावनी को भारत की पैरा मिल्रिटी सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में यह सीआरपीएफ अर्थात क्रेन्दीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। नीमच को सीआरपीएफ की जन्मस्थली माना जाता है। यह जिला सुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, आंतरी माता मंदिर और भादवा माता मंदिर आदि के लिए विख्यात है। मंदसौर के समान यहां भी बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है। ज़िले के प्रसिद्ध मंदिरों में नाकोडा भैरव नाम, पार्श्वनाथ मन्दिर, कुकडेशवर, महामाया भादवामता मंदिर, किलेशवर महादेव, सुखानन्द महादेव जावद और केदारेश्वर महादेव रामपुरा हैं। ज़िले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की एक विशाल छावनी है और यह उस बल का जन्मस्थल भी है। जिले में एक शासकीय अफीम एवं शा‍रोद कारखाना है जो एशिया का सबसे विशाल अफीम कारखाना भी है। == शैक्षणिक संस्थान == स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नीमच सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नीमच == उल्लेखनीय लोग == उमाशंकर मूलजीभाई त्रिवेदी नीमच के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व थे। वह पहली और तीसरी लोकसभा में सांसद रहे। वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक वरिष्ठ वकील भी थे। उनका निवास स्थान नीमच कैंट में बंगला नंबर 11 था। और पुस्तक बाजार में उनका कार्यालय रहा। वी. एस. वाकणकर एक भारतीय पुरातत्ववेत्ता थे। जिन्होंने 1957 में भीमबेटका चट्टान गुफाओं की खोज की थी। जनवरी 1975 में इंदिरा गांधी सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। वीरेंद्र कुमार सखलेचा 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। सुंदरलाल पटवा, 20 जनवरी 1980 - 17 फरवरी 1980 और 5 मार्च 1990 - 15 दिसंबर 1992 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2017 में मरणोपरांत दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। चंदर प्रकाश गुरनानी या सी. पी. गुरनानी (जन्म 19 दिसंबर, 1958) टेक महिंद्रा के सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं। आबिद अली नीमचवाला, भारतीय व्यवसायी शौर्य महनोत, एक अमूर्त कलाकार हैं, जिन्हें सबसे कम उम्र के सिग्नेचर स्टाइल एब्स्ट्रैक्ट आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है। बालकवि बैरागी ओम प्रकाश सखलेचा जेम्स ब्लेयर (भारतीय सेना अधिकारी) चार्ली प्रीडी मार्गरेट मैककेलर जेम्स एडवर्ड टियरनी एचिसन == इन्हें भी देखें == नीमच मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के जिले == बाहरी कड़ियाँ == नीमच जिले का जालस्थल == सन्दर्भ ==