Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर अमेरिका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर अमेरिका महाद्वीप आमतौर पर अमेरिका नाम से जाने जाने वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका 200px २,४७,०९,००० किमी२ (९५,४०,००० वर्ग मील) ५२,८७,२०,५८८ (जुलाई २००८ अनु.) २२.९/किमी२ (५९.३/वर्ग मील) उत्तरी अमेरिकी, अमेरिकी २३ अंग्रेज़ी, स्पेनी, फ़्रान्सीसी और अन्य यूटीसी-१० से यूटीसी मेक्सिको नगर, न्यूयॉर्क नगर, लास एंजेल्स, टोरंटो, शिकागो उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व मेंकैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। नामोत्पत्ति उत्तरी अमेरिका कि खोज *कॉलमबस* ने कि थी सन 1492 इसवीं मे!व्यापक रूप से यह माना जाता है, की उत्तर और दक्षिण अमेरिका का यह नाम मार्टिन वाल्डसिम्यूलर और मात्थियास रिंगमन नामक दो जर्मन मानचित्रकारों द्वारा, अमेरिगो वेस्पूची के नाम पर रखा गया, जो एक इतालवी खोजकर्ता था। वेस्पूची ही वह पहला यूरोपीय व्यक्ति था जिसने यह सुझाया कि महाअमेरिका पूर्वी इंडीस नहीं हैं, बल्कि एक नई दुनिया है जो यूरोपीयनों को अज्ञात है। दूसरा कम प्रचलित प्रमेय यह है, की यह नाम ब्रिस्टल के एक अंग्रेज़ व्यापारी रिचर्ड अमेरीक के नाम पर पड़ा, जिसने जॉन कैबॉट की १४९७ में इंग्लैंड से न्यूफ़ाउण्डलैण्ड तक की गई यात्रा में पैसा लगाया था। एक अन्य प्रमेय यह है कि यह नाम अमेरिण्डिया भाषा से आया। इतिहास उत्तर अमेरिका का इतिहास thumbnail|210px|right|१७५० से उत्तर अमेरिका का इतिहास जब प्रथम यूरोपीय खोजकर्ता यहाँ पहुँचे थे तो उस समय यह क्षेत्र एशिया से देशज लोगों द्वारा किए गए अप्रवासन से बसासित था जो बेरिंग की खाड़ी से होते हुए यहाँ पहुँचे थे। यूरोपीय उपनिवेशवाद का क्रम इस महाद्वीप में इस प्रकार था: स्पेनी, फ़्रान्सीसी और अंग्रेज़ जिन्होनें पूर्वी तट से लेखर पश्चिमी तट तक इस महाद्वीप पर शासन किया। कुल मिलाकर यूरोपीय उपनिवेशवाद यहाँ के मूल लोगों के लिए हानिकारक रहा। इस उपनिवेशवाद के कारण मूल लोगों का पार्श्वीकरण और निर्मूलन हुआ और जो लोग बच गए वे सबसे कम उपजाऊ, ऊसर और बंजर स्थानों पर रहने के लिए विवश हो गए। यूरोपीय उपनिवेशवाद अपने साथ बहुत सी बीमारियाँ भी लेकर आया जो स्थानीय लोगों के लिए नई थी और इस कारण भी बहुत से मूल लोगों का विनाश हुआ क्योंकि इन नई बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मूल निवासियों में नहीं थी। यह महाद्वीप आंशिक रूप से रूसीकरण से प्रभावित था। भूगोल उत्तर अमेरिका का भूगोल जलवायु तथा वनस्पति thumbnail|right|175px|अंतरिक्ष से उत्तर अमेरिका उत्तर अमेरिका की जलवायु और वनस्पति में बहुत विविधता पाई जाती है और विश्व के लगभग सभी जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं। उत्तर में आर्कटिक टुंड्रा (ग्रीनलैंड, यूकौन (कनाडा)), विविध प्रकार के वन (रॉकी पर्वत, अप्पालचियन पर्वत और द थ्री मदर), रेगिस्तान (पिनाकाटे, ज़ोना डैल सिलेन्सियो), मैदान (विशाल मैदान (ग्रेट प्लेन्स), शायर लौगूनेरा (Shire Lagunera), वायुशिफ (लुईज़ियाना, टबास्को इत्यादि) जैसे जलवायु प्रकार यहाँ पाए जाते हैं। मानव भूगोल उत्तर अमेरिका की तीन प्रमुख भाषाएँ है (बोलने वालों की संख्या क्रम में): अंग्रेज़ी, स्पेनी और फ़्रान्सीसी। एंग्लोअमेरिका शब्द कभी-कभी दोनों अमेरिकी महाद्वीपों में अंग्रेज़ी भाषी देशों के लिए प्रयुक्त होता है। लैटिन अमेरिका शब्द उन देशों के लिए प्रयुक्त होता है जहाँ रोमान्स भाषाएँ (स्पेनी और पुर्तगाली) प्रमुखता से बोली जातीं हैं। दोनों ही शब्दों का उपयोग उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के लिए किया जा सकता है। thumb|175x175px|न्यूयॉर्क नगर, अमेरिका अंग्रेज़ी एक आधिकारिक भाषा तो नहीं हैhttp://www.usconstitution.net/consttop_lang.html अमेरिका में आधिकारिक भाषा की स्थिति 22 जून 2009 https://web.archive.org/web/20190320192536/https://www.usconstitution.net/consttop_lang.html 20 मार्च 2019 dead लेकिन यह संयुक्त राज्य अमेरिका की आम और प्रमुख भाषा है। यह कनाडा की भी बहुसंख्यक भाषा और दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है।http://canadaonline.about.com/cs/bilingualism/g/offlanguages.htm कनाडा की दो आधिकारिक भाषाएँ 22 जून 2009 https://web.archive.org/web/20090123002923/http://canadaonline.about.com/cs/bilingualism/g/offlanguages.htm 23 जनवरी 2009 dead यह ब्रिटिश अधिनस्थ बरमूडा द्वीप समूह की भी आधिकारिक भाषा है। thumb|175x175px|टोरण्टो, कनाडा स्पेनी भाषा आधिकारिक नहीं है लेकिन यह मेक्सिको की आम भाषा और प्रमुख भाषा है और सयुंक्त राज्य अमेरिका की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। मेक्सिको में संसार की सर्वाधिक स्पेनी भाषी जनसंख्या निवास करती है और स्पेन व अर्जेण्टीना के बाद संराअमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा स्पेनी भाषी देश है। फ़्रान्सीसी भाषा की उत्तर अमेरिका के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज भी बहुत से क्षेत्रों में है। यह कनाडा की दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है और इसके क्यूबेक में प्रमुखता से बोली जाती है और यहाँ की आधिकारिक भाषा भी है। कनाडा के ही नया बर्नस्विक में भी यह दो आधिकारिक भाषाओं में से एक है। न्यूफाउण्डलैण्ड के तट पर स्थित सन्त पियर एवं मिकलान फ़्रान्सीसी अधिनस्थ हैं और यह यहाँ की भी आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त अमेरिका के लुईज़ियाना राज्य में भी यह भाषा बोली जाती है। डैनिश भाषा, कलाल्लिसुत भाषा के साथ ग्रीनलैण्ड की आधिकारिक भाषा है। जनसांख्यकीय दृष्टि से उत्तर अमेरिका प्रजातीय और नस्लीय रूप से बहुत विविध है। तीन प्रमुख नस्लीय समूह हैं श्वेत, मेस्तिज़ो और अश्वेत। इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अमेरिण्डियन और एशियाई लोग भी इस महाद्वीप में रहते हैं। उत्तर अमेरिका के पाँच सर्वाधिक जनसंख्या वाले महानगरः १. मेक्सिको मेक्सिको नगर, मेक्सिको २. संयुक्त राज्य अमेरिका न्यूयॉर्क नगर, संयुक्त राज्य अमेरिका ३. संयुक्त राज्य अमेरिका लास एंजेल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका ४. संयुक्त राज्य अमेरिका शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका ५. कनाडा टोरण्टो, कनाडा मानव संसाधन विकास सूचकांक के अनुसार उत्तर अमेरिका के तीन प्रमुख देश: १. ०.९६७ (उच्च) २. ०.९५० (उच्च) ३. ०.८४२ (उच्च) उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था जल अपवाह प्रणाली thumbnail|right|कोलोरेडो नदी उत्तर अमेरिका की नदियाँ विभिन्न दिशाओं में बहती हैं। अधिकांश नदियाँ पश्चिमी कार्डलेरा अर्थात् राकी पर्वतमाला से निकलती हैं। राकी पर्वतमाला से निकलकर पूर्व से पश्चिम बहती हुई प्रशान्त महासागर में गिरने वाली प्रमुख नदियाँ यूकन, फ्रेजर, कोलम्बिया, स्नेक एवं सैक्रामेण्टे हैं।तिवारी विजय शंकर आलोक भू-दर्शन जुलाई २००४ निर्मल प्रकाशन कलकत्ता ७१ २९accessmonth= अक्तूबर २००९ यूकन नदी बेरिंग सागर में गिरती है तथा कोलोरेडो नदी दक्षिण-पश्चिम की और बहती हुई कैलीफोर्निया की खाड़ी में प्रवेश करती है। देश और क्षेत्र उत्तर अमेरिका राजनैतिक दृष्टि से तीन स्वतन्त्र और सम्प्रभुता सम्पन्न देशों में बँटा हुआ है: कनाडा, संराअमेरिका और मेक्सिको। इनके अतिरिक्त तीन अधिनस्थ क्षेत्र भी इस महाद्वीप में हैं: ग्रीनलैंड, बरमूडा और सन्त पियर और मिकलान। देश क्षेत्रफल(किमी२) जनसंख्या(जनवरी २००९ अनुमानित) जनसंख्या घनत्व(किमी२) राजधानी प्रमुख भाषाएँ ९९,८५,७०० ३,३३,११,३८९ ३.० ओटावा अंग्रेज़ी और फ़्रान्सीसी (आधिकारिक) २१,००,३८० १०,९९,५५,४०० २०.० मेक्सिको नगर स्पेनी (राष्ट्र भाषा) ९६,३०,१०० ३०,६०,५०,५९५ २५.० वॉशिंगटन डी॰ सी॰ अंग्रेज़ी (तथ्यतः) और स्पेनी अधिनस्थ क्षेत्र ग्रीनलैण्ड १ २३,८०,१०० ५०,००० ०.०२६ नूक ग्रीनलैण्डी (आधिकारिक) २ ५५ ६०,००० १,२३३.३३ हैमिल्टन अंग्रेज़ी (आधिकारिक) सन्त पियर और मिकलान ३ २४५ ७,००० २९ सन्त पियर फ़्रान्सीसी (आधिकारिक) नोट: १. ग्रीनलैण्ड डेनमार्क राजशाही का एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है। २. बरमूडा एक ब्रिटिश पारसमुद्री क्षेत्र है। ३. सन्त पियर और मिकलान एक फ़्रान्सीसी पारसमुद्री क्षेत्र है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ उत्तर अमेरिका से सम्बन्धित समाचार डा॰ वेन आल्फन हर्मन से एक साक्षात्कारजून 2020 InternetArchiveBot उत्तर अमेरिका से सम्बन्धित जानकारी उत्तर अमेरिका से सम्बम्धित कुछ वीडियो उत्तर अमेरिका से देशों की सूची पॉपुलेश्नडाटा.नेट पर श्रेणी उत्तर अमेरिका श्रेणी:उत्तर अमेरिका श्रेणी:महाद्वीप