Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चुप चुप के

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चुप चुप के चुप चुप के.jpg चुप चुप के का पोस्टर रोनी स्क्रूवाला प्रियदर्शन हिमेश रेशमिया शाहिद कपूर, करीना कपूर, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव अरुन कुमार यूटीवी मोशन पिक्चर्स 164 मिनट 9 जून, 2006 भारत हिन्दी 12 करोड़http://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=285 25.58 करोड़http://www.boxofficeindia.com/movie.php?movieid=285 चुप चुप के 2006 में बनी प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य-नाट्य फिल्म है। मूल रूप से खट्टा मीठा के रूप में शीर्षकित, फिल्म की कहानी मलयालम फिल्म पंजाबी हाउस (1998) से अनुकूलित की गई है। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर अपनी एक साथ तीसरी फिल्म में नेहा धूपिया, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, शक्ति कपूर, ओम पुरी और अनुपम खेर के साथ हैं। संक्षेप जीतू (शाहिद कपूर) किस्मत का मारा एक लड़का है, जो जिस भी व्यापार में पैसे लगाता है, वो सब डूब जाता है। उसके ऊपर कर्ज बढ़ता ही जाता है। उसके इतने सारे कर्ज के कारण उसके पिता और सारे लोग उससे परेशान रहते हैं। परेशान हो कर वो अपनी मंगनी, पूजा (सुषमा रेड्डी) से तोड़ देता है और ख़ुदकुशी करने का फैसला करता है, ताकि उसके मरने के बाद बीमा के पैसे से उसके पिता सारा कर्ज उतार सकें। वो जिससे भी कर्ज लिए रहता है, उन सभी को नदी के किनारे बुलाता है और ये बात बता कर पानी में कूद जाता है। लोगों के काफी ढूंढने के बाद भी उसकी लाश नहीं मिलती है। तैराक कहते हैं कि पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण लाश बहुत दूर चली गई होगी। मछ्ली पकड़ने वाले गुंडिया (परेश रावल) और बंड्या (राजपाल यादव) को जाल में एक इंसान (जो असल में जीतू है) मिलता है। वे लोग उसे अस्पताल ले जाते हैं और वहाँ वे लोग जीतू को गूंगा और बहरा सोचने लगते हैं। जीतू भी ऐसा ही नाटक करने लगता है। प्रभात सिंह चौहान (ओम पूरी) अपने पैसे न मिलने के कारण गुंडिया की नाव ले जाता है। जब गुंडिया उसके पास नाव वापस मांगने आता है तो प्रभात सिंह चौहान उसे कुछ गारंटी के रूप में रखने के लिए देने बोलता है। वो गारंटी के रूप में जीतू और बंड्या को दे देता है और नाव ले कर चले जाता है। उन दोनों को वहाँ नौकर के रूप में काम कराया जाता है। एक दिन मीनाक्षी (नेहा धूपिया) और श्रुति (करीना कपूर) को पता चलता है कि जीतू गूंगा बहरा नहीं है। वे लोग उसके राज को राज रखने के बदले कुछ और कराना चाहते हैं। श्रुति की शादी ऐसे घर में तय होती है, जो बस पैसों के लालच में होता है। मीनाक्षी इस शादी को तोड़ने के लिए जीतू से श्रुति का प्रेमी बन कर उनको फोन करने बोलती है, जिससे रिश्ता टूट जाता है। मीनाक्षी को पता चलता है कि जीतू के ऊपर बहुत सारा कर्ज है और वो पैसों के लिए कुछ भी कर सकता है। जीतू और प्रभात कार से बहुत सारे पैसों के साथ जाते हैं और एक सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन दोनों के न लौटने के कारण उन्हें ऐसा लगता है जैसे जीतू ने कुछ कर दिया है। मीनाक्षी के कहने पर पुलिस जीतू को पकड़ कर उसकी अच्छी तरह पिटाई करती है। प्रभात घर लौटता है और बताता है कि उसके कार की टक्कर हो गई थी, उसके बाद जीतू उसे अस्पताल ले गया और पैसे जिसे देने थे, उसे देकर दवाई लेने गया था, पर लौटा नहीं। ये बात जान कर उन सभी को पछतावा होता है। वे लोग बंड्या के हाथों उसके कर्ज का सारा पैसा गाँव भिजवा देते हैं, और वो आकर बताता है कि पूजा की शादी हो चुकी है, जिसे सुन कर जीतू खुश हो जाता है। इसी बीच श्रुति अपने प्यार का जीतू के सामने इजहार करती है। मंगल को पता चलता है कि श्रुति को जीतू से प्यार करने लगी है और वो उन दोनों की शादी कराने का फैसला करता है। जीतू जो अब कर्ज से मुक्त हो चुका है और श्रुति से प्यार करने लगा है, वो शादी के लिए मान जाता है। इसी बीच जीतू के घर वालों को जीतू के जीवित होने का पता चल जाता है। वे लोग शादी के समारोह में आते हैं और सभी में बहस शुरू हो जाती है। जब पूजा को पता चलता है कि श्रुति बोल नहीं सकती, तो उसका मन बदल जाता है और वो जीतू को श्रुति से शादी करने बोलती है। इसके बाद जीतू और श्रुति की शादी हो जाती है और वे लोग हमेशा खुश रहते हैं। मुख्य कलाकार शाहिद कपूर - जीतूप्रसाद शर्मा करीना कपूर - श्रुति सिंह चौहान नेहा धूपिया - मिनाक्षी सिंह चौहान सुनील शेट्टी - मंगल सिंह चौहान राजपाल यादव - बंडया परेश रावल - गुंडया शक्ति कपूर - नटवर झुनझुनवाला अनुपम खेर - जय देव प्रसाद अमिता नाँगिया - जीतू की माँ ओम पुरी - प्रभात सिंह चौहान मनोज जोशी - मोहन प्रकाश असरानी - शर्माजी सुषमा रेड्डी - पूजा संगीत चुप चुप के फ़िल्म एल्बम हिमेश रेशमिया 2006 बॉलीवुड संगीत 47:56 टी-सीरीज़ हिमेश रेशमिया फिर हेरा फेरी 2006 एन्थनी कौन है? 2006 गायन समीर हिमेश रेशमिया आया रे आया रे कुणाल गांजावाला, सुनिधि चौहान 4:08 आया रे आया रे रीमिक्स कुणाल गांजावाला, सुनिधि चौहान 3:25 घूमर रे घूमर रे केके, सुनिधि चौहान 5:14 घूमर रे घूमर रे रीमिक्स केके, सुनिधि चौहान 5:08 तुम्हीं से ये दिल मेरा विजय येसुदास, श्रेया घोषाल 5:45 तुम्हीं से ये दिल मेरा धुन कुणाल गांजावाला 2:14 दिल विच लग्या वे सोनू निगम, कुणाल गांजावाला, आकृति कक्कड़ 5:25 दिल विच लग्या वे रीमिक्स सोनू निगम, कुणाल गांजावाला, आकृति कक्कड़ 4:38 मौसम बड़ा क़ातिल है सोनू निगम 4:21 शब-ए-फ़िराक़ हिमेश रेशमिया, तुलसी कुमार 4:10 शब-ए-फ़िराक़ रीमिक्स हिमेश रेशमिया, तुलसी कुमार 3:28 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0464160 चुप चुप के श्रेणी:2006 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में