Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मैरी १ (स्कॉटलैंड की रानी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मैरी १, इंग्लैंड की रानी मैरी स्टुअर्ट Mary Stuart Queen.jpg मैरी का चित्र फ्रैंकोइस क्लुएट के द्वारा, c. 1559 स्कॉटलैंड की रानी 14 दिसम्बर 1542 – 24 जुलाई 1567 9 सितम्बर 1543 जेम्स V राज्याधिकारी जेम्स हैमिल्टन, ऐरन का दूसरा अर्ल (1542–1554)गुइज़ की मैरी (1554–1560) जेम्स VI फ्रांस की रानी 10 जुलाई 1559 – 5 दिसम्बर 1560 शासनकाल फ्रांसिस २ (फ्रांस के राजा)वि. 1558; अल. 1560हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्लेवि. 1565; अल. 1567जेम्स हेपबर्न, बोथवेल का चौथा अर्लवि. 1567; अल. 1578 जेम्स ६ स्टुअर्ट राजघराना जेम्स ५ (स्कॉटलैंड के राजा) गुइज़ की मैरी 8 दिसम्बर 1542पादरी जॉन लेस्ले ने बताया कि मैरी का जन्म ७ को हुआ, लेकिन मैरी व जॉन नॉक्स ने ८ कहा जो कि वर्जिन मैरी के अमलोद्भव की दावत का दिन था(Fraser 1994 13; Wormald 1988 11). लिन्लिथगो महल, लिन्लिथगो 1587 2 8 1542 12 8 yesकैथोलिक यूरोप 1580 में नए कैलेंडर की नई शैली ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग करने लगा था, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में 1752 तक [[पुरानी शैली में ही कार्य होता था। इस लेख में 1752 से पहले की तारीखें पुरानी शैली में इस अपवाद के साथ हैं कि साल १ जनवरी के बजाए २५ मार्च से शुरु माने जाते थे। फोथरिंघे किला, नॉर्थहैम्पटनशायर पीटरबोरो कैथेड्रल; वेस्टमिंस्टर ऐबी कैथोलिक इसाई Marysign.jpg मैरी, स्कॉटों की रानी Mary, Queen of Scots (8 दिसम्बर 1542 – 8 फरवरी 1587), को मैरी स्टुअर्ट जिसे इसकी मूल भाषा अंग्रेजी में ऐसे भी लिखा जाता है Marie और Steuart या Stewart या Mary I of Scotland के नाम से भी जाना जाता है, १४ दिसम्बर १५४२ से २४ जुलाई १५६७ तक स्कॉटलैंड की रानी व शासक थीं। वह १० जुलाई १५५९ से ५ दिसम्बर १५६० तक फ्रांस के राजा फ्रांसिस २ की पत्नी के तौर पर फ्रांस की भी रानी रहीं। मैरी अपने पिता जेम्स ५ की एकलौती बची हुई संतान थीं जब वह मात्र छ: दिन की आयु की मैरी को पीछे छोडकर चल बसे। मैरी स्कॉटलैंड की गद्दी की उत्तराधिकारी थीं। मैरी ने अपना अधिकांश बचपन घर से दूर फ्रांस में बिताया। १५५८ में फ्रांस के राजा फ्रांसिस २ से शादी और फिर १५६० में उनकी मृत्यु के बाद १९ अगस्त १५६१ को स्कॉटलैंड लौटने से पहले वहाँ कार्यकारी शासक सत्ता संभाल रहे थे। चार साल बाद उन्होंने अपने चचेरे भाई हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले से शादी कर ली लेकिन उनका यह रिश्ता खुशियों भरा नहीं था। फरवरी १५६७ में उनका घर एक विस्फोट में ध्वस्त हो गया और डार्न्ले को बागीचे में मृत पाया गया। ऐसा माना जाता है कि जेम्स हेपबर्न ने डार्न्ले की हत्या की साजिश रची थी लेकिन अप्रैल १५६७ में उसे आरोप मुक्त कर दिया गया, इसके अगले ही महीने उसने मैरी से विवाह कर लिया। इस नवदंपत्ति के विरुद्ध शुरु हुए विरोध के फलस्वरूप मैरी को लोक लेवेन किले में बंदी बना लिया गया। २४ जुलाई १५६७ को उन्हें डार्न्ले से अपने १ वर्षीय प्रथम पुत्र जेम्स ६ के लिये गर्भपात करने को मजबूर किया गया। दुबारा सत्ता हासिल करने के असफल प्रयास करने के बाद वो दक्षिण की तरफ इंग्लैंड में अपनी ममेरी फुआ(देखें वंशवृक्ष) एलिज़ाबेथ प्रथम से सहायता हासिल करने के लिए भाग गयीं। मैरी ने पहले एलिज़ाबेथ की गद्दी पर अपना अधिकार बताया था और उन्हें ही इंग्लैंड के तमाम कैथोलिक गिरिजाघरों व राइज़िंग ऑफ द नॉर्थ (उत्तर का उदय) संगठन के विद्रोहियों ने इंग्लैंड की सत्ता का उचित व वैद्द उत्तराधिकारी माना था। मैरी को अपने लिए खतरा मानते हुए एलिज़ाबेथ ने उन्हें इंग्लैंड व वेल्स के तमाम किलों व घरों में बंदी बना के रखा। १८.५ वर्षों के कारावास के बाद उन्हें एलिज़ाबेथ की हत्या का साजिश रचने का दोषी पाया गया और परिणामस्वरूप मृत्युदंड दे दिया गया। बाल्यकाल व शासन thumb|left|मैरी व उनके पिता दोनों का जन्म लिन्लिथगो महल में हुआ था।Fraser 1994 14 मैरी का जन्म ७ या ८ दिसम्बर १५४२ को लिन्लिथगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनके पिता जेम्स ५ और माँ फ्रांसीसी मूल की गुइज़ की मैरी थीं। कहा जाता है कि उनका जन्म समय से पहले हो गया था और वो जेम्स की अकेली जिन्दा बची संतान थी जिन्हें उनका उत्तराधिकारी बनना था।Fraser 1994 13 वह इंग्लैंड के हेनरी अष्टम की पड़-भतीजी (great-niece) थीं, क्यूंकी उनकी दादी मार्ग्रेट टुडोर हेनरी अष्टम की बड़ी बहन थीं। (देखें वंशवृक्ष) अपने जन्म के मात्र ६ दिन बाद १४ दिसम्बर को सोल्वे मॉस के युद्ध के बाद पिता जेम्स पंचम की मृत्यु के बाद वह स्कॉटलैंड की रानी (शासक) बन गईं। Fraser 1994 11; Wormald 1988 46Guy 2004 16 एक प्रचलित कहानी के अनुसार जिसे सबसे पहले जॉन नॉक्स ने सहेजा बताया था, मृत्युशैय्या पर लेटे हुए जेम्स पंचम को जब यह बताया गया कि उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है, उदास होते हुए कहा कि, "It cam wi' a lass and it will gang wi' a lass!"यह संसकरण रॉबर्ट लिंडसे के The History of Scotland from 21 February 1436 to March 1565 नामक पुस्तक से लिया गया है जिसे १५७० में लिखा गया था। इस वाक्य को सबसे पहले जॉन नॉक्स ने १५६० में सुना और लिखा था "The devil go with it! It will end as it began: it came from a woman; and it will end in a woman" यानि राक्षस इसके साथ जाएगा! यह वैसे ही खत्म होगा जैसे शुरु हुआ था: यह एक महिला से आया; और एक महिला में ही खत्म होगा। (Wormald 1988 11–12). जेम्स के स्टुअर्ट राजघराने ने स्कॉटलैंड की सत्ता रॉबर्ट द ब्रुस की बेटी मार्जोरि ब्रुस की शादी वाल्टर स्टीवर्ट, स्कॉटलैंड के छठें स्टीवर्ड से होने से पायी थी। जेम्स का वक्तव्य इसी संदर्भ में था कि यह मुकुट एक महिला के ही जरिए आया था और एक महिला के जरिय ही उनके परिवार के हाथ से निकल जाएगा। यह प्रसिद्ध कहावत कालांतर में मैरी की वजह से नहीं बल्कि उनकी वंशज ऐने के जरिए सही भी हो गई जब उनकी मृत्यु बिना किसी बच्चे के हो गयी और शासन हैनोवरों के पास चला गया।Fraser 1994 12; Wormald 1988 11 जन्म से कुछ ही दिनों बाद मैरी का पास के ही गिरिजाघर सैंट माइकल्स पैरिश चर्च, लिन्लिथगो में बैप्टिज़्म किया गया।Fraser 1994 12; Guy 2004 17 हालांकि अफवाहे थीं की यह सब ढंग से नहीं हुआ था। Fraser 1994 13; Guy 2004 17 एक अंग्रेज कोटनीतिज्ञ रैल्फ सैडलर ने मार्च १५४३ में लिन्लिथगो महल में एक नवजात को नर्स के हाथ में देखा था और लिखा कि "इतनी सी उम्र के इस बच्चे की तरह का कोई मैंने पहले कभी नहीं देखा जो जी भी रहा है" it is as goodly a child as I have seen of her age, and as like to live.हेनरी ८ को सैडलर का खत, 23 मार्च 1543, लिखा हुआ है Clifford 1809 88; Fraser 1994 18; Guy 2004 22; Wormald 1988 43 में चूंकि सत्ता संभालने के वक्त मैरी एक नवजात ही थीं इसलिए उनके बड़े हो जाने तक स्कॉटलैंड पर कार्यकारी शासकों की नियुक्ति रही जो उनकी तरफ से शासन चलाते थे। इस बक्त सत्ता पर दो लोगों की दावेदारी थी एक कैथोलिक चर्च के डेविड बीटन और दूसरे प्रोटेस्टेंट जेम्स हैमिल्टन, ऐरन के दूसरे अर्ल जो कि सत्ता की दौड़ में दूसरे नंबर पर थे। बीटन की दावेदारी जेम्स पंचम के वसीयतनामे के आधार पर थी जिसमें यह कहा गया था कि उसके विरोधी ठगी में लिप्त होने की वजह से बर्खास्त हो चुके हैं।Fraser 1994 15; [जॉन नॉक्स ने कहा के राजा ने एक रिक्त पन्ने पर हस्ताक्षर किए थे जिसमें बाद में बीटन ने घोषणा लिख ली जबकि ऐरन का दावा था कि बीटन ने मरते हुए राजा का हाथ अपने हाथ में जबरिया ले लिया और हस्ताक्षर बनवा लिया। (Wormald 1988 46–47). यह विवादास्पद वसीयत Historical Manuscripts Commission 1887 The Manuscripts of the Duke of Hamilton, KT Eleventh Report, Appendix, Part VI Her Majesty's Stationery Office London 205, 219–220 में मुद्रित है। अपने मित्रों व समर्थकों की मदद से ऐरन १५५४ में मैरी की माँ द्वारा उसको किसी तरह से हटाए जाने तक कार्यकारी शासक बना रहा।Fraser 1994 17, 60; Guy 2004 20, 60; Wormald 1988 49–50 ग्रीनविच संधि thumb|1553 का सिक्का: अग्रभाग में, स्कॉटलैंड का कोट ऑफ आर्म्स; पीक्षे की तरफ, शाही मोनोग्राम इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम ने इस कार्यकारी शासन की अवधि का फायदा उठाते हुए इस उम्मीद में मैरी की शादी अपने पुत्र एडवर्ड ६ से करने का प्रस्ताव रखा कि इससे इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में संधि हो जाएगी और दोनों प्रांत एक हो जाएंगे। १ जुलाई १५४३ को जब मैरी ६ महीने की थीं तब ग्रीनविच की संधि पर हस्ताक्षर किए गये जिसमें वादा किया गया था कि दस साल की उम्र में मैरी एडवर्ड से शादी करके इंग्लैंड आ जाएँगी, जहाँ हेनरी उनका पालन पोषण करेंगे।Fraser 1994 17–18; Weir 2008 8; Wormald 1988 55 संधि के अनुसार दोनों देश कानूनी रूप से अलग ही रहेंगे और अगर इस नवदंपत्ति को कोई संतान नहीं होती है तो यह अल्पकालीन विलय समाप्त हो जाएगा।Fraser 1994 18; Guy 2004 25; Wormald 1988 55 हालांकि कार्डिनल डेविड बीटन के सत्ता संभालने के साथ स्कॉटलैंड में फ्रेंच समर्थित व कैथोलिक समर्थित भावना का उदय होने लगा जिसने हेनरी को नाराज कर दिया। वह स्कॉटलैंड का फ्रांस के साथ गठबंधन तोडना चाहते थे।Fraser 1994 19; Weir 2008 8 बीटन, मैरी को सुरक्षित स्टर्लिंग किला भेजना चाहता था जिसका ऐरन ने विरोध किया लेकिन उसे शांत होना पडा जब लिन्लिथगो में बीटन के सशस्त्र समर्थक जुट गये थे।Fraser 1994 19–20 लेनॉक्स के अर्ल, मैरी व उनकी माँ को २७ जुलाई १५४३ को ३५०० सशस्त्र सैनिकों के संरक्षण में स्टर्लिंग ले आये।Guy 2004 26९ सितम्बर १५४३ को मैरी का किले में राज्याभिषेक हुआ।Fraser 1994 21; Guy 2004 27; Weir 2008 8रैल्फ सैडलर और हेनरी रे की हेनरी अष्टम को ११ सितम्बर १५४३ को भेजी गई प्रतिवेदना के अनुसार यह आयोजन बेहद गंभीरता और सादगी के साथ हुआ जो बहुत खर्चीला नहीं था। रिपोर्ट के अंश Clifford 1809 289; Fraser 1994 21 में मुद्रित हैं। मैरी के राज्याभिषेक के कुछ ही समय पहले फ्रांस जा रहे स्कॉटिश व्यापारियों को हेनरी ने गिरफ्तार कर लिया था और उनका सामान जब्त कर लिया था, इससे स्कॉटलैंड नाराज हो गया और ऐरन बीटन के साथ मिलकर एक कैथोलिक बन गया।Fraser 1994 20–21 दिसंबर में ग्रीनविच की संधि को स्कॉटिश संसद द्वारा निरस्त कर दिया गया।Fraser 1994 22; Guy 2004 32; Wormald 1988 58 विवाह संधि को निषेध करने और और फ्राँस के साथ ऑल्ड गठबंधन के नवीनीकरण ने हेनरी को नाराज़ कर दिया और उसने मैरी की शादी अपने बेटे से कराने के लिए एक सैन्य अभियान रफ़ वूईंग चलाया। अंग्रेज फ़ौजों ने मैरी की खोज के लिए स्कॉटिश व फ्रेंच सीमाओं में सेंधमारी की।Wormald 1988 58–59 मई 1544 में, अंग्रेज एडवर्ड सीमोर हर्टफोर्ड के अर्ल (बाद में सोमरसेट का ड्यूक) ने एडिनबर्ग पर धावा बोला और स्कॉट मैरी को बचाने के लिये उन्हें डंकेल्ड ले कर चले गये।Fraser 1994 23–24; Guy 2004 33–34 मई 1546 में, बीटन को प्रोटेस्टेंटों ने मार दिया।Fraser 1994 26; Guy 2004 36; Wormald 1988 59 और १० सितम्बर १५४७ को हेनरी ८ की मृत्यु के ९ महीने बाद स्कॉटिशों को पिंकी क्लेफ़ का युद्ध में करारी शिकस्त का सामना करना पडा। मैरी के अभिभावकों को उनकी सुरक्षा चिंता हुई और उन्होंने उन्हें ३ हफ्तों के लिये इंक्माहोम प्रॉयरी भेज दिया और फ्राँसीसियों से सहायता मांगी।Fraser 1994 29–30; Weir 2008 10; Wormald 1988 61 फ्रांस के राजा, हेनरी II ने फ्रांस और स्कॉटलैंड को एक करने के लिये अपने ३ वर्षीय पुत्र फ्रांसिस २ से मैरी की शादी का प्रस्ताव रखा। अपने लिये फ्रंसीसी ड्यूकडॉम और फ्रांसीसी सैन्य सहायता का वादाम मिलने पर ऍरन ने शादी के लिये हाँ कर दी।.Weir 2008 10–11 फरवरी 1548 में, मैरी को एक बार फिर उनकी सुरक्षा के लिये डंबर्टन किला ले जाया गया।Fraser 1994 30; Weir 2008 11; Wormald 1988 61 अंग्रेजों ने एक बार फिर कत्लेआम मचा दिया और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर हैडिंगटन पर कब्ज़ा कर लिया। जून में हैडिंगटन को दुबारा पाने के लिये फ्रांसीसी सहायता लीथ पहुंची। ७ जुलाई १५४८ को एक स्कॉटिश संसदीय बैठक में फ्रांसीसी विवाह संधि को मान्यता दे दी गई। Guy 2004 40–41; Wormald 1988 62 फ्रांस में जीवन अपनी विवाह संधि होने के बाद ५ वर्षीय मैरी को अपने अगले १३ वर्ष बिताने के लिये फ्रांस भेज दिया गया। १४ अगस्त १५४८ के आसपास मैरी फ्रांस के शहर ब्रिट्टनी आ गयीं।Guy 2004 41–42; जीन डी संत मौरिस नीदरलैंड की राज्यपाल को २५ अगस्त १५४८ को 1912 Calendar of State Papers, Spain: Volume IX: 1547–1549 हर मैजेस्टीज़ स्टेशनरी ऑफिस लंदन 577 हुमे मार्टिन ए. एस. टाइलर रोयल; लिखते हैं। लॉर्ड गुथरी http://archaeologydataservice.ac.uk/catalogue/adsdata/arch-352-1/dissemination/pdf/vol_042/42_013_018.pdf Mary Stuart and Roscoff मैरी स्टुअर्ट और रॉस्कॉफ़ Proceedings of the Society of Antiquaries of Scotland 42 13–18 1907 4 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20130518105336/http://archaeologydataservice.ac.uk/catalogue/adsdata/arch-352-1/dissemination/pdf/vol_042/42_013_018.pdf 18 मई 2013 live thumb|upright|left|लगभग १३ वर्ष की उम्र में मैरी मैरी अपनी कनीज़ों और सहयोगियों के साथ रहती थीं जिसमें से २ उनके नाज़ायज़ भाई थे और चार अन्य हम उम्र लडकियाँ जिन सबका नाम भी मैरी ही था और जो स्कॉटलैंड के प्रबुद्ध घरानों की बेटियाँ थीं। : बीटॉन, सेटॉन, फ्लेमिंग और लिविंग्स्टॉन.Fraser 1994 31–32 जैनेट, लेडी फ्लेमिंग, जो कि मैरी फ्लेमिंग की माँ और जेम्स पंचम की सौतेली बहन थीं राज्यपाल चुनीं गईं थी।Fraser 1994 31–32; Guy 2004 43 तत्कालीन संदर्भों के अनुसार ज़िंदादिल, खूबसूरत व चालाक मैरी का बचपन बहुत ही सुहाना था।Fraser 1994 36, 44–4, 50 फ्रांसीसी दरबार में हेनरी २ की पत्नी कैथरीन डे मेडिसि के अलावा वह सबकी पसंदीदा थी।Weir 2008 12; Wormald 1988 77; कैथरीन की मैरी के प्रति नापसंदगी हेनरी २ की मृत्यु के बाद ही सबके सामने आई(Fraser 1994 102–103, 115–116, 119; Guy 2004 46)। कैथरीन के हित गुइज़ परिवार के हितों से टकराते थे और दोनों रानियों में एक संभावित ईर्ष्या व प्रतिद्वंदिता की भावना रही होगी।(Donaldson 1974 50–51; Fraser 1994 102–103, 116, 119). मैरी ने सारंगी बजाना सीखा था, वह गद्द्य लेखन, कविता लेखन, घुडसवारी, बाज पालन और कढाई बुनाई में निपुण हो गई थीं। उन्हें स्कॉटिश के अलावा फ्रेंच, इतालवी, लैटिन, स्पेनिश और यूनानी भाषाएँ सिखायी गई थीं।Fraser 1994 178–182; Guy 2004 71–80; Weir 2008 13 भविष्य की उनकी ननद वैलोइज़ की एलिज़ाबेथ मैरी की बेहद करीबी सहेली थीं जिनकी पुरानी यादें मैरी ने आजीवन संजोए रखी और कई बार उनका जिक्र किया।Fraser 1994 43 उनकी नानी एंटोइनेट्टे डे बॉर्बोन का भी उनके बचपन पर गहरा प्रभाव था, Fraser 1994 37; Wormald 1988 80 जो बहुत समय तक उनकी प्राथमिक सलाहकार रहीं।Wormald 1988 80 मैरी के चित्र दिखाते हैं कि उनका एक छोटा अंडाकार सिर था, एक लंबी आकर्षक गर्दन, चमकीले सुनहरे बाल, हल्की भूरी आँखें, आकर्षक पलकों पर करीने से बनाई हुई भौंहें, मुलायम व सपाट पीली त्वचा, उँचा माथा और सुव्यवस्थित मुखाकृति थी। वो एक प्यारी सलोनी बच्ची और बाद में एक बेहद आकर्षक व खूबसूरत महिला के तौर पर जानी गईं।Fraser 1994 39–40, 43, 75–80; Weir 2008 30 मैरी बेहद वाकपटु व सोलहवीं शताब्दी के मानकों के अनुसार बेहद लंबी (५ फीट ११ इंच) थी जबकि हेनरी २ के पुत्र व आगामी शासक फ्रांसिस अपेक्षाकृत छोटे थे।Fraser 1994 76 हेनरी ने कहा था कि जबसे मैरी और मेरे पुत्र एक दूसरे से मिले हैं व एक दूसरे से इतने घुलमिल गये हैं जैसे एक दूसरे को लंबे समय से जानते हों।Guy 2004 47–48 ४ अप्रैल १५५८ को मैरी ने एक गुप्त संधि पर हस्ताक्षर किए जो उनके बच्चे ना होने पर स्कॉटलैंड व इंग्लैंड पर उनके उत्तराधिकार के दावे को फ्रांस को स्थानांतरित करता था।Guy 2004 90–91; Weir 2008 17; Wormald 1988 21 २० दिनों बाद मैरी ने डौफिन से पेरिस में शादी कर ली और फ्रांसिस फ्रांस के राजा व स्कॉटलैंड के पटराजा (king consort) बन गये। http://special-1.bl.uk/treasures/festivalbooks/BookDetails.aspx?strFest=0021 अज्ञात Discours du grand et magnifique triumphe faict au mariage du tresnoble & magnifique Prince Francois de Valois Roy Dauphin, filz aisné du tres-chrestien Roy de France Henry II du nom & de treshaulte & vertueuse Princesse madame Marie d'Estreuart Roine d'Escosse 1558 पेरिस ऐनेट ब्रीयरी fr 4 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20151214223317/http://special-1.bl.uk/treasures/festivalbooks/BookDetails.aspx?strFest=0021 14 दिसंबर 2015 deadhttp://books.google.com/?id=UYVCAAAAcAAJ टियुलेट, अलेक्ज़ेंडर Relations politiques de la France et de l'Espagne avec l'Écosse au XVIe siècle 1 1862 302–311 रेनोर्ड पेरिस fr अंग्रेजी सिंघासन पर दावा नवम्बर 1558 में, हेनरी अष्टम की बड़ी बेटी मैरी १ के बाद हेनरी की एकमात्र बची हुई संतान एलिज़ाबेथ ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली। तीसरा उत्तराधिकार कानून, जो की 1543 में इंग्लैंड की संसद द्वारा पारित हुआ था के अनुसार, एलिज़ाबेथ को उनकी बहन का उत्तराधिकारी माना गया। हेनरी अष्टम की वसीयत और अंतिम इच्छा के अनुसार कोई भी स्टुअर्ट इंग्लैंड की सत्ता नहीं संभाल सकता था। फिर भी, तमाम कैथोलिकों की नज़र में एलिज़ाबेथ जायज़ नहीं थीं और हेनरी की बड़ी बहन की वंशज स्कॉटलैंड की मैरी ही इंग्लैंड की सही रानी बनने के काबिल थी।Fraser 1994 83; Weir 2008 18 फ्राँस के हेनरी २ ने अपने बेटे और बहू को इंग्लैंड के राजा और रानी के रूप में प्रस्तावित किया और फ्राँस में इंग्लैंड के शाही चिन्ह को फ्राँसिस और मैरी के शाही बिल्ले में एक चौथाई जगह दे दी गई।Fraser 1994 83; Guy 2004 95–96; Weir 2008 18; Wormald 1988 21 इंग्लैंड की सत्ता पर मैरी का दावा उनके और एलिज़ाबेथ प्रथम के मध्य टकराव का मुख्य कारण बना।Fraser 1994 85; Weir 2008 18 10 जुलाई 1559 को जब एक युद्धाभ्यास के दौरान लगी चोटों से हेनरी २ की मृत्यु हो गई तब पंद्रह वर्षीय फ्राँसिस को फ्राँस का राजा बनाया गया और १६ वर्षीय मैरी शासक की पत्नी के रूप में फ्राँस की रानी बनीं।Fraser 1994 86–88; Guy 2004 100; Weir 2008 19; Wormald 1988 93अब फ्राँसीसी राजनीती में मैरी के दोनों अंकल ड्यूक ऑफ गुईज़ और लोरेन का कार्डिनल की भूमिका अहम हो गई थी Fraser 1994 88; Wormald 1988 80, 93 और फ्राँस में उनका प्रभुत्व स्थापित होने लगा था।http://books.google.com/?id=EJtwUL1Xmt0C थॉम्पसन जेम्स The Wars of Religion in France फ्राँस में धर्मयुद्ध 1909 शिकागो विश्वविद्यालय प्रेस शिकागो 22 978-1-4179-7435-1सितंबर 2021 InternetArchiveBot इस बीच स्कॉटलैंड में प्रोटेस्टैंट इसाईयों का प्रभुत्व बढ़ता ही जा रहा था।Fraser 1994 96–97; Guy 2004 108–109; Weir 2008 14; Wormald 1988 94–100 प्रोटेस्टैंट नेताओं ने प्रोटेस्टैंटिज़्म की रक्षा के लिए स्कॉटलैंड में अंग्रेज सेनाओं को बुला लिया। इसके बाद फ्राँस ने स्कॉटलैंड में शासन कर रही गुईज़ की मैरी को और सहायता भेजी जो फ्राँसीसी सैन्य मदद से स्कॉटलैंड पर शासन कर रहीं थी।Fraser 1994 97; Wormald 1988 100Wormald 1988 100–10111 June 1560, को गुईज़ की मैरी की मृत्यु के बाद फ्राँसीसी और स्कॉट रिस्तों के भविश्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया था। एडिनबर्ग की संधि जिस पर मैरी के प्रतिनिधियों ने ६ जुलाई १५६० को हस्ताक्षर किया था के प्रभाव से फ्राँस और इंग्लैंड की सेनाएँ स्कॉटलैंड से हट गयीं और फ्राँस ने एलिज़ाबेथ प्रथम को इंग्लैंड की रानी मान लिया। हाँलांकि, १७ वर्षीय मैरी जो फ्राँसिस की मृत्यु से शोकाकुल थी ने इस संधि को मानने से इंकार कर दिया और इंग्लैंड की सत्ता पर अपना दावा छोड़ने को तैयार नहीं हुईं।Fraser 1994 97–101; Guy 2004 114–115; Weir 2008 20; Wormald 1988 102–103 स्कॉटलैंड वापसी thumb|upright|left|मैरी को उन्के शोक संतप्त सफेद लिबास के कारण La Reine Blanche ("सफेद रानी") भी कहा गया।Fraser 1994 183 राजा फ्राँसिस II की ५ दिसम्बर १५६० को कान के इंफेक्शन से मृत्यु के बाद मैरी बेहद दुखी हो चुकी थीं।Fraser 1994 105–107; Weir 2008 21 उनकी सास कैथरीन डे मेडिसि ने कार्यवाहक शासक के तौर पर फ्राँस की सत्ता संभाली जब तक की फ्राँसिस के उत्तराधिकारी उनके १० वर्षीय छोटे भाई चार्ल्स ९, शासन करने लायक नहीं हो गये।Guy 2004 119–120; Weir 2008 21–22 अपने पति की मृत्यु के नौ महीने बाद मैरी १९ अगस्त १५६१ को स्कॉटलैंड वापस आ गयीं।Fraser 1994 137; Guy 2004 134; Weir 2008 25 चूँकि मैरी ५ वर्ष की उम्र से ही फ्राँस में रह रही थी इसलिए उन्हें स्कॉटलैंड की राजनीति में चल रही खतरनाक उठापटक का जरा भी अंदाजा व अनुभव नहीं था।Wormald 1988 22 एक कैथोलिक होने की वजह से उन्हें प्रोटैस्टेंटों का गढ़ बन चुके स्कॉटलैंड में उनके तमाम शासन सहयोगियों और बुआ एलिज़ाबेथ प्रथम द्वारा शक्की निगाहों से देखा जाता था।Weir 2008 24 स्कॉटलैंड का कैथोलिक और प्रोटेस्टैंटों के समुदायों के बीच एक वैचारिक विभाजन सा हो गया था और मैरी के नाज़ायज़ भाई जेम्स स्टीवर्ट प्रोटेस्टैंटों का नेता था। Guy 2004 126 प्रोटैस्टैंट सुधारक जॉन नॉक्स ने कैथोलिक मैरी के खिलाफ़ कई भाषण दिए, उसे मास सुनने, नृत्य करने व बेहद सुसज्जित वेषभूशाएँ पहनने के लिये लताड़ लगाई और आलोचना की।नॉक्स, जॉन History of the Reformation of Religion in Scotland स्कॉटलैंड में धर्म सुधार का इतिहास 4 विभिन्न, e.g., लेन्नॉक्स, कुथबर्ट (संपादक) (1905). लंदन: एंड्रयु मेलरोज़ 225–337 https://archive.org/details/thehistoryofther00knoxuoft 4 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20151016215545/https://archive.org/details/thehistoryofther00knoxuoft 16 अक्तूबर 2015 live मैरी ने उसे अपने सामने प्रतिवाद करने के लिए बुलाया लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुईं और बाद में उस पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। लेकिन बाद में सुनवाई हुई और नॉक्स बरी हो गया।Fraser 1994 155–156, 215–217; Guy 2004 140–143, 176–177, 186–187; Wormald 1988 125, 145–146 कैथोलिकों को निराश करते हुए मैरी ने इस नए प्रोटेस्टैंट वर्ग के खिलाफ मैरी ने कोई कदम नहीं उठाया और अपने नाज़ायज़ भाई लॉर्ड मोरे को अपना शीर्ष स्लाहकार बनाए रखा।Fraser 1994 167; Wormald 1988 125Guy 2004 145सितम्बर में पुनर्गठित १६ पुरुषों की उनकी शाही सलाहकार समिति में सिर्फ चार कैथोलिक और बाकी सभी प्रोटेस्टैंट थे जिन्हें उनके पदों पर बनाए रखा गया था।(Weir 2008 30) आधुनिक इतिहासकार जेनी वोर्माल्ड इसे महत्वपूर्ण मानते हैं और कहते हैं कि मैरी का अपनी सलाहकार समिति में कम कैथोलिकों को रखना उनकी स्कॉटलैंड के अंदरूनी मसलों पर ध्यान देने के बजाए इंग्लैंड का सिंहासन पाने के उनके लक्ष्य का संकेत देता है। बाद में दिसम्बर १५६३ में अपनी सलाहकार समिति में उन्होंने एक और व्यक्ति (पैट्रिक रुथवेन) को शामिल किया और वो भी प्रोटेस्टैंट था जिसे मैरी व्यक्तिगत तौर पर पसंद नहीं करती थीं।Wormald 1988 114–116ना चाहते हुए भी प्रोटेस्टैंट सामन्तों व कुलीन व्यक्तियों को प्राथमिकता देकर इस तरह से वह प्रोटेस्टैंट सामन्तों के सामने अपनी कमजोर सैन्य शक्ति को मान रही थीं। लेकिन यह नीति इंग्लैंड से उनके संबंद्धों को मजबूत भी कर रही थी। स्कॉटलैंड के प्रमुख कैथोलिक नेता लॉर्ड हंटली जो कि उनके विद्रोह में उतर आये थे को खत्म करने में उन्होंने अपने भाई लॉर्ड मोरे से हाथ मिला लिया था।Fraser 1994 192–203; Weir 2008 42; Wormald 1988 123–124 thumb|upright|मैरी का शाही बिल्ला टूलबूथ, लीथ में (1565) मैरी ने लेथिंग्टन के विलियम मैटलैंड को अपना दूत बनाकर अंग्रेजी दरबार में वहाँ की सत्ता पर अपना दावा पेश करने के लिये भेजा। एलिज़ाबेथ ने अपने बाद किसी भी उत्तराधिकारी का एलान करने से इस डर से मना कर दिया कि ऐसा करने से होने वाला शासक जल्द सत्ता पाने के लिए उनके कत्ल या उनके खिलाफ विद्रोह की साजिशें रच सकता है।Fraser 1994 162; Guy 2004 157 हालाँकि एलिज़ाबेथ ने मैटलैंड को आशवस्त किया की उनकी सही उत्तराधिकारी मैरी ही हो सकती हैं क्योंकि इंग्लैंड के सिहाँसन पर उनसे ज्यादा जायज़ दावा किसी और का नहीं है।Fraser 1994 162 १५६१ के अंत और १५६२ के शुरुवाती महीनों में दोनों रानियों के अगस्त १५६२ में यॉर्क या नॉटिंघम में मिलने की व्यवस्था की गई, लेकिन एलिज़ाबेथ ने जुलाई में ही फ्राँसीसी गृह युद्ध आरंभ होने के कारण यह मुलाकात रद्द कर दी।Fraser 1994 168–169; Guy 2004 157–161 इस बीच मैरी ने अपना ध्यान यूरोप के कुलीन व शाही परिवारों में से अपने लिए एक नया पति ढूंढने में लगाया। लेकिन जब उनके अंकल लोरेन के कॉर्डिनल, चार्ल्स ने बिना उनकी अनुमति के उनकी शादी के लिये समझौते करने लगे तो उन्होंने कड़ा विरोध किया।Fraser 1994 212; Guy 2004 175, 181; Wormald 1988 134स्पेन के होने वाले शासक, अस्तुरिआ के राजकुमार डॉन कार्लोस से विवाह करने की उनकी कोशिशों को फिलिप २, स्पेन के राजा ने नाकाम कर दिया।Fraser 1994 114–117; Guy 2004 173–174; Wormald 1988 133–134 एलिज़ाबेथ ने मैरी को अपने नियंत्रण में करने के लिये उन्हें अंग्रेज प्रोटेस्टैंट रॉबर्ट डुडले से विवाह करने का सुझाव दिया। डुडले एलिज़ाबेथ के पसंदीदा व्यक्तियों में से एक थे जिनपर एलिज़ाबेथ भरोसा करती थीं और समझती थीं कि उन्हें नियंत्रित कर सकती हैं। Guy 2004 193 एलिज़ाबेथ ने राजदूत थॉमस रैंडाल्फ को यह प्रस्ताव लेकर मैरी के पास भेजा और कहलवाया कि अगर वह एक कुलीन घराने वाले अंग्रेज व्यक्ति से शादी कर लेती हैं तो वो अपने उत्तराधिकारी के तौर पर अंग्रेज सिंहासन पर उनके दावे पर विचार करेंगी।रेनी, जेम्स (अनाम प्रकाशन) Mary, Queen of Scots: Her Persecutions, Sufferings, and Trials from her Birth till her Death 1826 डब्ल्यु. आर. मैक्फ़न ग्लासगो 114 यह प्रस्ताव बेनतीजा रहा क्यूंकि प्रस्तावित दुल्हे की इस विवाह में कोई दिलचस्पी नहीं थी।Fraser 1994 220; Guy 2004 202; Weir 2008 52; Wormald 1988 147 इसके विपरीत, मैरी के दरबार में एक फ्राँसीसी कवि पियरे डी बोस्कोसेल मैरी से आकर्षित था।Guy 2004 178; Weir 2008 44 १५६३ के शुरुवाती महीनों में उसे एक सुरक्षा तलाशी के दौरान मैरी के बिस्तर के नीचे पाया गया था। वह मैरी को एकांत में अचम्भित कर उनके प्रति अपने प्रेम का इज़हार करना चाहता था।मैरी इससे क्षुब्ध हो गयीं और उसे स्कॉटलैंड से निकाल दिया। उसने आदेश की अवज्ञा करते हुए दो दिन बाद फिर से रानी के कक्ष में तब प्रवेश करने की कोशिश की जब वह अपने कपड़े उतारने वाली थीं। वह भय और गुस्से से तमतमा गई और जब मोरे बचाव के लिये पुकारे जाने पर उनके कक्ष में पहुँचे तब उन्होंने चिल्लाकर कहा अपना चाकू इस खलनायक में घोंप दो, जिसे मोरे ने करने से मना कर दिया क्यूंकि पियरे पहले से ही नियंत्रण में था। पियरे पर देशद्रोह का मुकदमा चला और उसका सर कलम कर दिया गया।Weir 2008 45 हालाँकि अंग्रेज राजदूत मैटलैंड दावा करता है कि पियरे का उत्साह और मैरी के प्रति ललक झूठी थी और वह ह्युगनॉट द्वारा रची गई एक शाजिश का हिस्सा था जो मैरी को चरित्रहीन साबित करके दरबार व प्रजा में उसकी इज़्ज़त खत्म करना चाहता था।Fraser 1994 206; Weir 2008 45–46 लॉर्ड डार्नले से विवाह thumb|right|अपने दूसरे पति लॉर्ड डार्नले के साथ मैरी। मैरी अपने अंग्रेज़ भाई हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले से फरवरी 1561 में कुछ अवधि के लिये ही मिली थीं जब वह अपने पहले पति फ्राँसिस की मौत के वक्त उन्हें ढाँढस बंधाने आए थे। डार्न्ले के माता-पिता, अर्ल और लेन्नॉक्स की काउंटेस, जो कि स्कॉटिश कुलीन समाज से थे और जिनके पास इंग्लैंड में ढेरो जमीनें भी थीं ने अपने बेटे को मैरी के पास फ्राँस में अपनी संवेदना जताने और विवाह की संभावनाएँ बनाने के लिये भेजा था।Fraser 1994 118; Weir 2008 23 मैरी और डार्न्ले दोनों ही हेनरी अष्टम की बहन मार्गरेट टुडोर के नाती थे और स्कॉटलैंड के प्रमुख स्टीवर्ड के पैतृक वंशज थे। डार्न्ले स्टीवर्ट वंशावली में ज्यादा करीब थे जेम्स २ की बेटी मैरी स्टीवर्ट, ऐरन की काउंटेस के वंशज थे। उनकी अगली मुलाकात शनिवार की शाम १७ फरवरी १५६५ को स्कॉटलैंड के वेमिस किला में हुई।Bain 1900 125; Guy 2004 204; Weir 2008 58 जिसके बाद मैरी को "लंबे कद के सामंत" (जैसाकी रानी एलिज़ाबेथ उनहें कहती थीं क्यूंकि वह ६ फ़ीट से ज्यादा लंबे थे) डार्न्ले से प्रेम हो गया।टिप्पणी और उनकी लंबाई के लिए देखें Fraser 1994 221 और Weir 2008 49, 56; प्रेम में पड़ने की बात के लिए देखें Fraser 1994 224; Weir 2008 63 और Wormald 1988 149 उन्होंने होलीरूड महल में २९ जुलाई १५६५ को शादी कर ली वो भी तब जब वो दोनों ही कैथोलिक थे और चचेरे भाई-बहनों के लिए शादी की अनुमति नहीं थी।Fraser 1994 230; Wormald 1988 150papal dispensation; A dispensation, backdated to 25 May, was granted in Rome on 25 September (Weir 2008 82). विवाह के पश्चात डार्न्ले इंग्लैंड के अपने घर से मैरी के पास स्कॉटलैंड चले गये। लेकिन इस विवाह ने एलिज़ाबेथ को चिंतित कर दिया क्योंकि डार्न्ले और मैरी दोनों ही उसकी बुआ मार्गरेट के वंशज थे और इसलिये इंग्लैंड के सिंहासन पर दोनों का सामूहिक दावा ज्यादा प्रभावशाली थाFraser 1994 219; Weir 2008 64 और जिनके बच्चे अंग्रेज़ी सिंहासन के प्रबल और प्रमुख दावेदार हो जाते।Weir 2008 64, 91 हालांकि मैरी का विवाह के लिये राजी होना सत्ता के लिये राजनितिक गुणा-भाग से ज्यादा डार्न्ले के प्रति उनके आकर्षण से ज्यादा प्रभावित था। अंग्रेज राजदूत निकोलस थ्रॉकमोर्टन ने कहा था कि कहा जा रहा है कि रानी मैरी निश्चित रूप से सम्मोहित हो चुकी हैं Bingham 1995 101और इस विवाह को अब हिंसा के द्वारा ही रोका जा सक्ता है। Bingham 1995 100 इस मिलन ने एलिज़ाबेथ को क्षुब्ध कर दिया जिसका मानना था कि यह विवाह उसकी मर्ज़ी के बिना नहीं होना चाहिए था क्योंकि डार्न्ले उनके चचेरे भाई और एक अंग्रेज थे।Weir 2008 64 thumb|upright|left|जेम्स हेपबर्न, बोथवेल का चौथा अर्ल मैरी के एक कैथोलिक से विवाह करने से उनका नाज़ायज़ भाई जेम्स स्टीवर्ट, मोरे का अर्ल बेहद नाराज़ हो गया और वह मैरी के खिलाफ एक खुले विद्रोह में अन्य प्रोटेस्टैंट सामंतों से मिल गया।Weir 2008 78; Wormald 1988 151–153 मैरी २६ अगस्त १५६५ को एडिनबर्ग से उसे मनाने के लिये रवाना हुई और ३० को मोरे एडिनबर्ग पहुँच गया लेकिन किला ना हथिया पाने की वजह से जल्द ही वहाँ से चला गया। अगले महीने मैरी अपने सैनिकों की संख्याँ बढाने के लिए एडिनबर्ग पहुँची।Weir 2008 79–82 इसके बाद मैरी के सैनिक और जेम्स स्टीवर्ट के साथ विद्रोही गुटों में लुका-छिपी का खेल चलता रहा और छिटपुट झड़पें होती रहीं लेकिन कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई। हंटली के पाँचवें अर्ल जॉर्ज़ गॉर्डन की रिहाई और फ्राँस में का जीवन व्यतीत कर रहे बोथवेल के चौथे अर्ल, जेम्स हेप्बर्न के लौटने से मैरी की सैन्य शक्ति बढ गयी।Guy 2004 229–230; Weir 2008 77, 79; Wormald 1988 151–152 ज्यादा सहयोग ना जुटापाने की वजह से मोरे ने स्कॉटलैंड छोड़ दिया और इंग्लैंड में शरण ले ली।Fraser 1994 234; Guy 2004 231; Weir 2008 83; Wormald 1988 151–154 मैरी ने अपनी सलाहकार समिति का विस्तार किया और इस बार उसमें कैथोलिक और प्रोटेस्टैंटों दोनों को बराबर जगह दी।Wormald 1988 156 ज्यादा समय नहीं बीता था कि डार्न्ले घमंडी होता गया। रानी के पति के रूप में अपनी हदों को पार करते हुए वह वैवाहिक ताज (क्राउन मैट्रीमोनियल) की मांग करने लगा। ऐसा होने से वह स्कॉटलैंड के सिंहांसन का सह अधिकारी हो जाता और स्वयँ से पहले अपनी पत्नी यानी रानी की मृत्यु होने पर स्कॉटलैंड का कानूनी राजा हो जाता। Fraser 1994 239; Weir 2008 87–88 मैरी ने उसके इस अनुरोध को खारिज़ कर दिया और इसके बाद से उनके वैवाहिक संबंधों में कटुता आती गई। डार्न्ले, मैरी के उसके निज़ी कैथोलिक सेक्रेट्री डेविड रिज़्ज़िओ जिसे वह मैरी के पुत्र का पिता भी समझता था, से अच्छी दोस्ती होने से जलता था।Fraser 1994 245–246; Weir 2008 88–97मार्च 1566 तक, डार्न्ले मैरी के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रोटेस्टैंट सामंतो के साथ एक गुप्त षडयंत्र में शामिल हो गया।Fraser 1994 247; Guy 2004 245; Weir 2008 95; Wormald 1988 158 ९ मार्च को, षडयंत्रकारियों के एक समूह ने डार्न्ले के साथ मिलकर होलीरूड महल में एक रात्रिभोज के दौरान गर्भवती रानी के सामने ही रिज़्ज़िओ का कत्ल कर दिया।Fraser 1994 249–252; Guy 2004 248–249; Weir 2008 105–107 अगले दो दिनों तक डार्न्ले पाला बदलता रहा और मैरी का नाज़ायज़ भाई मोरे का अर्ल, होलीरूड आ गया।Fraser 1994 255–256; Guy 2004 253–258; Weir 2008 113 11–12 मार्च की रात, डार्न्ले और मैरी महल से भाग गये और १८ मार्च को एडिनबर्ग लौटने से पहले डनबार किले में कुछ दिनों के लिए शरणार्थी बन गये।Fraser 1994 256–258; Guy 2004 259; Weir 2008 116–117, 121; Wormald 1988 159 डार्नले की हत्या डार्न्ले से मैरी के पुत्र, जेम्स का जन्म १९ जून १५६६ को एडिनबर्ग में हुआ लेकिन रिज़्ज़िओ के कत्ल ने मैरी और डार्न्ले के रिश्तों में खटास ला दी और उनका विवाह टूटने की कगार पर पहुँच गया।Fraser 1994 259 ff; Wormald 1988 160 अक्टूबर 1566 में, स्कॉटिश सीमा पर जेडबर्ग में अपने प्रवास के दौरान मैरी ८ घंटे की थकान भरी घुड़सवारी कर के हर्मिटेज़ के किले में बोथवेल के अर्ल से मिलने गयीं, जहाँ वह एक लड़ाई में घायल हो गया था और आराम कर रहा था।Bingham 1995 158–159; Guy 2004 273–274; Fraser 1994 274–275; Weir 2008 157–160 इस यात्रा को जो की एक महिला के लिये बेहद कठिन थी को मैरी के दुश्मनों द्वारा बाद में उसे और बोथ्वेल के अर्ल को एक दूसरे का प्रेमी साबित करने के लिए उनके खिलाफ सबूत के तौर पर पेश किया गया। हालाँकि उस समय किसी को ऐसा कोई शक नहीं हुआ था क्योंकि मैरी अपने सुरक्षाकर्मियों और सलाहकारों के साथ गयी थीं।Fraser 1994 274–275; Weir 2008 158–159 जेडबर्ग लौटने के तुरंत बाद मैरी को गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया। वो लगातार उल्टियों, कम दृश्यता, मूक और बेहोशी के झटकों का शिकार हो गई। उन्हें मरणावस्था में समझा जाने लगा। लेकिन २५ अक्टूबर के बाद उनकी तबियत में सुधार हुआ और इसका श्रेय उनके फ्रेंच चिकित्सकों को दिया गया।Fraser 1994 275–276; Guy 2004 274; Weir 2008 161–163 उनकी बीमारी का कारण अंजान था, फिर भी जाँच के अनुसार उन्हें ऐसा मानसिक दबाव और शारीरिक थकान की वजह से हुआ था।Fraser 1994 276; Weir 2008 161 नवंबर १५६६ में एडिनबर्ग के समीप क्रेगमिलर के किले में मैरी और अन्य कुलीन व्यक्ति "डार्न्ले को हो रही समस्या" को समझने और चर्चा करने के लिए मिले।Bingham 1995 160; Wormald 1988 160 तलाक के बारे में चर्चा हुई, लेकिन फिर वहाँ मौजूद सामंतों में डार्न्ले को अन्य तरीकों से रास्ते से हटाने के उपायों पर चर्चा होने लगी।Bingham 1995 160–163; Fraser 1994 277–279; Weir 2008 176–178, 261; Wormald 1988 161 "आमजन के भले के लिये यह ही सही और विद्वतापूर्ण है कि;... एक ऐसा मूर्ख और घमंडी तानाशाही व्यक्ति उनपर शासन ना करे; ... और उसे किसी ना किसी तरीके से सत्ता से दूर किया जाए; और ऐसा करने की हिम्मत जो भी करे सब उसकी रक्षा करें व उसका साथ दें।"Weir 2008 177; Fraser 1994 279 में से (संदर्भ: रॉबर्ट पिटकेयर्न (एंटीक्वेरी) की पुस्तक Ancient Criminal Trials in Scotland from AD 1488 to AD 1624 से) १३ दिसम्बर १५७३ को बोथवेल के एक सहयोगी जेम्स ऑर्मिस्टन की स्वीकारोक्ति। डार्न्ले को अपनी जान की फिक्र होने लगी और अपने पुत्र जेम्स ६ के बाप्तिज़्म समारोह के बाद वह ग्लास्गो में अपने पिता के जायदाद में रहने चला गया।Weir 2008 189 यात्रा की शुरुवात में वह बीमार था, शायद चेचक से पीड़ित या फिर किसी जहरखुरानी का शिकार वह कुछ हफ्तों तक बीमार रहा।Weir 2008 190–192 जनवरी 1567 में, मैरी ने अपने पति को वापस एडिनबर्ग आने के लिये मना लिया। वह मैरी से अलग एक अन्य घर में रह रहा था और अपनी बीमारी से उबरने की कोशिश कर रहा था।Fraser 1994 285–292; Guy 2004 292–294; Weir 2008 227–233 मैरी उससे रोज मिलने जाती थीं और उनके बीच संबंध सुधरने लगे थे।Weir 2008 232–233 9–10 फरवरी 1567, की रात को मैरी अपने पति से शाम को मिलने के बाद एक पारिवारिक विवाह समारोह में चली गयीं।Fraser 1994 296–297; Guy 2004 297–299; Weir 2008 244–247 अल सुबह कर्क-ओफ़ील्ड में जहाँ डार्न्ले रहता था एक भीषण विस्फोट हुआ और डार्न्ले बगीचेमें मृत पाया गया।Weir 2008 296; Wormald 1988 161 उसके शरीर पर चोट या हिंसा के कोई निशान नहीं थे।Weir 2008 252; Greig 2004पोस्ट मार्टम प्रतिवेदना में अंदरूनी घावों का जिक्र था जिसे विस्फोट का नतीजा माना गया। जॉन नॉक्स ने दावा किया कि जिन चिकित्स्कों ने डार्न्ले के शरीर की जाँच की थी वो झूठ बोल रहे थे और डार्न्ले की हमला कर के हत्या हुई थी। लेकिन सभी सबूत यही इशारा कर रहे थे की कहीं भी चोट के कोई निशान नहीं थे और चिकित्सकों के झूठ बोलने का कोई कारण नहीं था क्योंकि वैसे भी उसकी हत्या तो हुई ही थी चाहे जैसे भी हुई हो। (Weir 2008 255). बोथवेल का अर्ल, जेम्स स्टीवर्ट, मंत्री मैटलैंड, मोर्टन का अर्ल और स्व्यँ मैरी पर भी हत्या करवाने का शक था।Weir 2008 298–299 फरवरी के अंत तक डार्न्ले की हत्या का गुनाहगार बोथ्वेल को माना जाने लगा था। Guy 2004 304; Weir 2008 312–313 डर्न्ले के पिता लेन्नॉक्स ने बोथवेल पर स्कॉटलैंड की संसद में मुकदमा चलाने की मांग की जिसे मैरी ने मान लिया लेकिन सबूत जुटाने के लिये वक्त देने से इंकार कर दिया। लेन्नॉक्स के गैरमौजूदगी और सबूतोंके अभाव में बोथवेल को ७ घंटों की सुनवाई के बाद १२ अप्रैल को मुक्त कर दिया गया।Fraser 1994 311–312; Weir 2008 336–340 एक हफ्ते के बाद बोथवेल ने एक दर्जन से ज्यादा सामंतो, पादरियों और प्रबुद्ध जनों को मना लिया कि वे उसकी रानी से शादी करवाने में मदद करेंगें।Fraser 1994 313; Weir 2008 343–345; Wormald 1988 163 स्कॉटलैंड में कारावास व अपहरण thumb|मैरी का अपने पुत्र जेम्स ६ के साथ काल्पनिक चित्र; वास्तव में मैरी ने अपने पुत्र को अंतिम बार तब देखा था जब वह सिर्फ १० महीने का था। २१ और २३ अप्रैल १५६७ के बीच में मैरी अपने बेटे से अंतिम बार स्टर्लिंग में मिलीं। २४ अप्रैल को एडिनबर्ग वापस जाते हुए मैरी का बोथवेल और उसके सिपाहियों के द्वारा अपहरण हुआ था, बह स्वयँ उसके साथ गयीं थी या उन्हें जबरदस्ती डनबार के किले ले जाया गया यह ज्ञात नहीं है। 6 मई को मैरी और बोथवेल एडिनबर्ग लौट गये और १५ मई को उन्होंने होलीरूड महल या होलीरूड ऐबे में प्रोटेस्टैंट रिवाजों से शादी कर ली।Weir 2008 367, 374 बोथवेल और उसकी पहली पत्नी जीन गॉर्डन, बोथवेल की काउंटेस जो सामंत हंटली की बहन थी का बारह दिन पहले ही तलाक हुआ था।Fraser 1994 319; Guy 2004 330–331; Weir 2008 366–367 शुरु में मैरी को लगा कि बहुत सारे प्रभुद्ध जनों ने उसके बोथवेल के साथ विवाह को सही माना है और समर्थन किया है लेकिन बोथवेल जो कि अब रानी का पति बन चुका था और उसका ओहदा दूसरों से उँचा हो गया था का दरबार में अन्य मंत्रियों और दरबारियों के साथ संबंध कटु होने लग गया था। यह विवाह लोगों के बीच बेहद अलोकप्रिय हो गया था। कैथोलिकों ने शादी को गैर कानूनी माना क्यूंकि वो बोथ्वेल के तलाक और प्रोटेस्टैंट रिवाजों से हुई शादी को वाजिब नहीं मानते थे। प्रोटेस्टैंट और कैथोलिक दोनों को ही इस बात का यकीन नहीं था कि मैरी अपने पूर्व पति के हत्यारोपी से शादी कर लेंगी।Weir 2008 382 शादी से मैरी की जिंदगी में तूफान आ गया था और वह बेहद निराश व हताश हो गयीं थीं।Fraser 1994 322–323; Guy 2004 336–337 २६ दरबारी व सामंत जो की स्कॉटलैंड में विभिन्न शहरों या रियासतों के स्वामी थे मैरी और बोथवेल के खिलाफ हो गये और उन्के खिलाफ सेना बनाने लगे। मैरी और बोथवेल का इन सामंतो से कैर्बेरी हिल पर सामना हुआ लेकिन वहाँ कोई युद्ध नहीं हुआ क्यूंकि समझौता वार्ता के दौरान ही मैरी की सेना के बहुत सारे सैनिक पलायन कर गये और उनकी संख्या बहुत कम हो गयी।Weir 2008 383–390; Wormald 1988 165 बोथवेल को युद्ध के मैदान से सुरक्षित जाने दिया गया लेकिन सामंतों ने मैरी को बंदी बना लिया व उन्हें एडिनबर्ग ले गये जहाँ भीड ने उन के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उनपर फब्तियाँ कसीं। उन्हें व्यभिचारिणी व हत्यारिन जैसे संभोधन सुनने को मिले।Weir 2008 391–393 अगली रात को मैरी को लोक लेवन द्वीप के बीचो बीच स्थित लोक लेवन किला में जेल में डाल दिया गया।.Fraser 1994 335; Guy 2004 351; Weir 2008 39820 और 23 जुलाई के बीच मैरी को गर्भपात हुआ।Weir 2008 411१४ जुलाई को उन्हें अपने १ वर्षीय पुत्र जेम्स ६ के लिये रानी के अपने पद को त्यागने को मजबूर किया गया।Guy 2004 364; Weir 2008 413; Wormald 1988 165 जेम्स ६ राजा व मोरे (मैरी का नाज़ायज़ भाई) कार्यवाहक शासक बना।Fraser 1994 347; Guy 2004 366; Weir 2008 421; Wormald 1988 166 जबकि जेम्स हेपबर्न यानी बोथवेल को देशनिकाला दिया जा चुका था। उसे डेनमार्क में कारावास में डाल दिया गया जहाँ पागलपन से उसकी 1578 में मौत हो गई।Weir 2008 422, 501; Wormald 1988 171 इंग्लैंड में जेल और वहां से भागना United Kingdom United_Kingdom_relief_location_map.jpg यूके के नक्शे पर वह जगहें जहाँ मैरी को कैद रखा गया वह जगहें जहाँ मैरी को कैद रखा गया right 350 United Kingdom 56.20 -3.39 top लॉक लेवन किला United Kingdom 54.64 -3.54 bottom वर्किंग्टन हॉल United Kingdom 54.90 -2.94 top कार्लिस्ले किला United Kingdom 54.32 -1.95 right बॉल्टन किला United Kingdom 52.86 -1.69 bottom टुटबरी United Kingdom 53.38 -1.46 top शेफ़ील्ड United Kingdom 53.09 -1.44 right विंगफ़ील्ड United Kingdom 53.23 -1.61 left चैट्सवर्थ United Kingdom 53.26 -1.91 right बक्सटन United Kingdom 52.85 -1.99 left कार्टले United Kingdom 52.80 -2.03 bottom टिक्साल United Kingdom 52.52 -0.44 bottom फोथरिंघे 2 मई 1568 को जॉर्ज़ डगलस की मदद से मैरी लॉक लेवेन किले के अपने कारावास से भाग गयीं।Fraser 1994 357–359; Guy 2004 367; Weir 2008 432; Wormald 1988 172 6,000 सैनिकों की टुकड़ी के साथ वह लैंगसाइड में १३ मई को मोरे की छोटी सेना से भिड़ीं।Guy 2004 368; Weir 2008 433 हारने की वजह से दक्षिण की तरफ चली गयीं और नाव से सोल्वे फर्थ को पार करते हुए १६ मई को इंग्लैंड पहुँच गयीं।Guy 2004 369; Weir 2008 433–434: Wormald 1988 173 वह उत्तरी इंग्लैंड में वर्किंग्टन पहुँची और वर्किंगटन के किले में रात बितायी।Fraser 1994 368–369 18 मई को क्षेत्रीय अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कार्लिस्ले महल ले गये।Fraser 1994 369; Weir 2008 435 मैरी ने सोचा था कि एलिज़ाबेथ वापस स्कॉटलैंड की सत्ता पाने में उनकी मदद करेंगी। Fraser 1994 369; Guy 2004 435; Weir 2008 434; Wormald 1988 174 लेकिन एलिज़ाबेथ सतर्क थीं, उन्होंने २६ दरबारियों द्वारा मैरी के खिलाफ किये गये विद्रोह और डार्न्ले की मौत में मैरी का हाथ होने की किसी भी संभावनाओं को जांचने के लिए जाँचदल गठित किया।Guy 2004 430; Weir 2008 445 जुलाई 1568 के मध्य में अंग्रेज अधिकारियों ने मैरी को स्कॉटिश सीमा से बेहद दूर बोल्टन के किले में स्थानान्तरित कर दिया। Weir 2008 444 अक्टूबर १५६८ और जनवरी १५६९ के बीच पहले यॉर्क व बाद में वेस्टमिंस्टर में एक जाँच दल ने बैठकें कीं।Fraser 1994 385–390; Wormald 1988 174 जबकि स्कॉटलैंड में उनके समर्थक कार्यवाही शासक मोरे व उसके उत्तराधिकारियों के खिलाफ गृहयुद्ध करते रहे।Wormald 1988 184 संदूक की चिठ्ठियाँ संदूक की चिठ्ठियाँ thumb|left|upright|मैरी का नाज़ायज भाई व उनके इस्तीफे के बाद कार्यवाही शासक, 1567 में जेम्स स्टीवर्ट, मोरे का पहला अर्ल, हैंस एवर्थ द्वारा 1561 में चित्रित एक रानी होने के नाते मैरी ने किसी भी अदालत में अपने उपर मुकदमा चलाने की ताकत होने से और यॉर्क में सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत उपस्थिति दर्ज़ कराने से इंकार कर दिया। मैरी ने अदालत में अपने प्रतिनिधि भेजे लेकिन एलिज़ाबेथ ने उनकी उपस्थिति को निषेध कर दिया। Weir 2008 447; मैरी ने बाद में वेस्टमिंस्टर में उपस्थित होने की गुहार लगाई जिसे एलिज़ाबेथ ने खारिज़ कर दिया। परिणामस्वरूप मैरी के आयुक्त सुनवाई से हट गये।(Weir 2008 461–463). मैरी के खिलाफ सबूतों के तौर पर मोरे ने कुछ अत्र दिखाये जिन्हें संदूक की चिठ्ठियाँ या (कॉस्केट लेटर्स) कहा जाता है।Guy 2004 432; Weir 2008 464; Wormald 1988 175—ये वो ८ अहस्ताक्षरित संदूक की चिठ्ठियाँ थीं जिनके बारे में कहा गया कि मैरी ने बोथवेल को भेजी हैं। इनमें शादी के दो अनुबन्ध पत्र थे, और १४ पंक्तियों की एक प्रेम कविता थी जो एक राजा फ्रांसिस २ की मुहर से सुसज्जित एक फुट लंबे चांदी के संदूक में पाई गयीं थीं।दस्तावेजों की सूची के लिए देखें, उदाहरण, Guy 2004 397 और Wormald 1988 176; संदूक के बारे में जानए के लिए देखेंरॉबर्टसन, जोसेफ Inventaires de la Royne d'Ecosse बेन्नाटाइन क्लब एडिनबरा 1863 ५८ और Guy 2004 432. मैरी ने इन चिठ्ठियों से अन्भिज्ञता जताई और कहा कि उनकी लेखनी का अनुसरण कर के वैसा ही लिखना कोई मुश्किल काम नही है और चिठ्ठियों पर उनके हस्ताक्षर भी नहीं हैं Fraser 1994 407; Weir 2008 221 इसलिये ये झूठे हैं।Guy 2004 435; Weir 2008 446–447 इन चिठ्ठियों को बेहद अहम माना गया क्योंकि इनमे मैरी के डार्न्ले के कत्ल को लेकर आत्मग्लानि की भावनाएँ वर्णित थीं।उदा., Guy 2004 395; Weir 2008 453, 468 जाँच दल के अध्यक्ष नॉर्फ्लॉक के ड्यूक ने इन पत्रों को बेहद गंभीर और भयंकर और नाना प्रकार के प्रेमपूर्ण गीतों वाला माना और एलिज़ाबेथ को उनकी प्रतियाँ यह कह्ते हुए भिजवा दीं कि अगर ये असली हैं तो मैरी दोषी हैं।Bain 1900 527; Weir 2008 451–452 संदूक के इन पत्रों की प्रामाणिकता इतिहासकारों के बीच विवाद का विषय रही है। अब तो इनके बारे में कुछ साबित कर पाना भी नामुम्किन है। फ्रेंच भाषा में लिखी गई यह चिठ्ठियाँ संभवत: मैरी के पुत्र द्वारा १५८४ में नष्ट कर दी गयीं थीं। Bingham 1995 193; Weir 2008 465; Wormald 1988 176 कुछ बची हुई प्रतियाँ जिनका अंग्रेजी में अनुवाद है भी वो भी पूर्ण नहीं हैं।Fraser 1994 392; Weir 2008 466–467 अन्य दस्तावेज जिनकी जाँच हुई उनमें बोथवेल के गॉर्डन को दिये तलाक की प्रतियाँ थीं जिन्हें मोरे ने डनबार से मंगवाई थीं।McInnes 1970 145 मैरी के जीवनी के लेखक जैसे की, एंटोनिया फ्रेज़र, एलिसन वेइर और जॉन गाइ यह नतीजा निकालते हैं कि या तो ये पत्र पूरी तरह से नकली थेGuy 2004 400, 416; Weir 2008 465–474 या इनमें जानबूझ के कुछ ऐसे अनुच्छेद जोड़े गये थे जो मैरी के खिलाफ सबूत बन सकते थे।Fraser 1994 396–397; Guy 2004 400–404, 408–412, 416; Weir 2008 465–474या फिर इन पत्रों को किसी और शक्स ने बोथवेल को या फिर मैरी ने किसी और शक्स को लिखा था।Guy 2004 404, 410, 420–426; Fraser 1994 287, 396–401 गाइ कहते हैं कि पत्र की भाषा एक दूसरे से अलग सी लगती है और फ्रेंच में लिखे हुए वाक्यों और अनुच्छेदों में इतनी व्याकरण की गलतियाँ है जिनकी उम्मीद मैरी जैसी पढी-लिखी और फ्रेंच भाषा की जानकार से नही की जा सकती।Guy 2004 399, 401–417 हालाँकि पत्रों में मौजूद कुछ अनुभाग और अर्धवाक्य (रोन्सार्ड की शैली में लिखे हुए गद्य) और कुछ लेखन शैलियाँ मैरी की लेखन शैली से मेल खाती हैं।जॉर्ज मैल्कम थॉमसन 1967 The Crime of Mary Stuart हचिन्सन लंदन मैरी स्टुअर्ट का गुनाह 978-0-09-081730-6 148–153, 159–165 संदूक के पत्रों को १५६८ की सम्मेलन से पहले कभी जारी नहीं किया गया था। हालाँकि स्कॉटिश दरबारियों ने इन्हें १५६७ में ही देख लिया था। मैरी को जबरन अपना पद त्याग करने को कहा गया और लगभग एक वर्ष तक उन्हें जेल में रहना पड़ा। मैरी को जेल भेजने और रानी पद से वंचित करने की कार्यवाई को सही ठहराने के लिए इन चिठ्ठियों को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।Fraser 1994 352; Wormald 1988 171, 176 इतिहासकार जेनी वोर्मैल्ड का विश्वास है कि स्कॉटिशों का इन चिठ्ठियों को सार्वजनिक ना करना और १५८४ में उन्हें नष्ट कर देना इस बात का संकेत है कि इनमें मैरी के खिलाफ पुख्ता सबूत थे Weir 2008 470; Wormald 1988 177–178 जबकि वेइर सोचते हैं कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि स्कॉटिश सामंत जो मैरी के विरोधी थे उन्होंने इतना समय इन चिठ्ठियों को बनाने में लगाया। Weir 2008 471 हालाँकि मैरी के समकालीन कुछ ऐसे व्यक्ति भी हैं जिन्होंने इन चिठ्ठियों को देखा था और वो इनकी सच्चाई पर यकीन करते हैं जैसे की नॉर्फ्लॉक के ड्यूक जिसने सुनवाई के दौरान मैरी से शादी करने की गुप्त योजना बनाई थी लेकिन एलिज़ाबेथ के द्वारा इसका ज़िक्र किए जाने पर यह कहते हुए इससे इससे इंकार कर दिया कि वह ऐसी महिला के साथ शादी करने के बारे में नहीं सोचता है जिसके साथ रहने का अभी कुछ नहीं पता।Williams 1964 137–139; Weir 2008 453 अंग्रेजी में- "he meant never to marry with a person, where he could not be sure of his pillow".Weir 2008 459; Williams 1964 141 जांचदल के अधिकांश लोगो ने इन चिठ्ठियों की सामग्री के अध्धयन और उनके मैरी की लिखावट से मिलान के बाद इन्हें सही माना। Weir 2008 475–476 एलिज़ाबेथ ने अपने चाहत के अनुसार जांच खत्म करते हुए फैसला दिया कि मैरी या उसके विरोधी स्कॉटिश सामंतों के खिलाफ कुछ भी पक्के सबूत नहीं हैं और कुछ भी साबित नहीं होता।Fraser 1994 390; Weir 2008 481 राजनैतिक कारणों से एलिज़ाबेथम् मैरी को डार्न्ले की हत्या का ना ही तो दोषी और नाही निर्दोष मानना चाहती थीं और वो इस सिलसिले में न्यायिक प्रक्रिया के साथ नहीं जाना चाहती थीं। इसलिये इस जाँच को सिर्फ एक राजनैतिक शिगूफा ही समझा गया। अंतत: मोरे स्कॉटलैंड लौट गया और मैरी को कारावास में ही रखा गया। इस तरह से एलिज़ाबेथ स्कॉटलैंड में वहाँ की रानी से नाही मित्रता और नाही शत्रुता प्रदर्षित करते हुए एक प्रोटेस्टैंट सरकार बनाए रखने में कामयाब रहीं।Weir 2008 481 फ्रेज़र की राय में यह इतिहास के सबसे अजीबोगरीब मुकदमों में से एक था जिनमें वादी और प्रतिवादी दोनों के ही खिलाफ कुछ भी नहीं साबित हुआ लेकिन एक को स्कॉटलैंड लौटने दिया गया जबकि दूसरे को कारावास में बंदी बना के रखा गया।Fraser 1994 391 कथानक thumb|कारावास के दौरान मैरी, चित्रण निकोलस हिलियार्ड द्वारा, ल. 1578 26 जनवरी 1569 को मैरी को टुटबरी किले ले जाया गया।Weir 2008 484 और ज़ॉर्ज टैल्बोट (श्रेयुशबरी का ६ठा अर्ल) व उसकी पत्नी की निगरानी में रखा गया। Fraser 1994 410–411; Guy 2004 441; Wormald 1988 184 एलिज़ाबेथ ने अंग्रेजी सिहाँसन के लिये मैरी के विचारों वकार्यों को अपने लिये खतरा माना और इसलिये उन्हे श्रेव्सबरी के महलों में बंदी बना के रखा।Guy 2004 442; Weir 2008 484 ये सभी किले वमहल स्कॉटलैंड की सीमा और लंदन से दूर थे। Guy 2004 440–441 मैरी को अपने निज़ी सहायक व सेवक रखने की अनुमति थी जिनकी संख्या १६ से अधिक रहती थी।Guy 2004 438Guy 2004 439 उनके कक्षों को नए-नए चित्रों, सजावटी वस्तुओं व चटाईयों से सजाया गया रखता था। उनके कक्ष में उनका राजसी कपड़ा जिसपर फ्राँसीसी में मेरे अंत में मेरी शुरुआत है गुथा रहता था भी हमेशा सुसज्जित रहता था। यह उनकी माँ का सूत्र वाक्य था।(Guy 2004 443–444). उनके नौकर उनकी देखभाल करते, चादरें व कपडे रोज धोते बदलते व उनकी पसंद के ३२ पकवान उनकी मर्ज़ी से बनाते जो उन्हें चांदी के बर्तनों में परोसे जाते। Guy 2004 443Guy 2004 444–445 उन्हें कड़ी निगरानी में कभी कभी बाहर भी निकलने दिया जाता था।Guy 2004 453–454 उन्होंने अपना अधिकतर वक्त सिलाई कढ़ाई करने में बिताया। Guy 2004 448–450, 518 व्यायाम की कमी, बाहर कम निकलने और अन्य अज्ञात वजहों से उनकी तबियत खराब होती गयी, स्वास्थ गिरता रहा और १५८० आते आते उनके घुटनों और जोड़ों मे दर्द रहने लगा था।Fraser 1994 443–446, 511; Guy 2004 447, 458 कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि एलिज़ाबेथ ने उन्हें जेल में तो नहीं डाला, उन्हें तमाम राजसी सुविधाएँ दीं लेकिन उनकी आज़ादी छीन ली व अपने विश्वस्त लोगों के भरोसे उन्हें विभिन्न किलों में नज़रबंद रखा। thumb|left|नज़रबंदी के दौरान मैरी द्वारा की गयी एक कढ़ाई (अब शाही कलेक्शन में)28224 A catte Mary, Queen of Scotsमैरी द्वारा की गई कढाईयाँ विक्टोरिया और एल्बर्ट संग्रहालय और हार्डविक हाल में भी रखी हुई हैं। (Marian Hanning https://web.archive.org/web/20141103045432/http://collections.vam.ac.uk/item/O137608/the-marian-hanging-hanging-mary-queen-of/ 3 नवंबर 2014 , Oxburgh Hangings https://web.archive.org/web/20180720104640/http://collections.vam.ac.uk/search/?listing_type=&offset=0&limit=15&narrow=&extrasearch=&q=Oxburgh+Hangings&commit=Search&quality=0&objectnamesearch=&placesearch=&after=&after-adbc=AD&before=&before-adbc=AD&namesearch=&materialsearch=&mnsearch=&locationsearch= 20 जुलाई 2018 ) मई 1569 में एलिज़ाबेथ ने मैरी के स्कॉटलैंड वापसी के लिये रास्ता निकालने के लिये वहाँ प्रोटेस्टैंट धर्म की सुरक्षा व विस्तार की गारंटी मांगी जिसे स्कॉटलैंड के पर्थ में आयोजित एक सम्मेलन में सिरे से खारिज़ कर दिया गया।Wormald 1988 179 नॉर्फॉक मैरी से विवाह करने की रणनीतियाँ बनाता रहा जिससे क्षुब्ध होकर एलिज़ाबेथ ने उसे लंदन टॉवर में अक्टूबर 1569 से अगस्त 1570 तक कारावास में डाल दिया।Fraser 1994 415–424; Weir 2008 487 अगले वर्ष की शुरुआत में मोरे की हत्या हो गई व साथ ही साथ कैथोलिकों के नेतृत्व में स्कॉटलैंड व उत्तरी इंग्लैंड में विद्रोह शुरु हो गया। कैथोलिकों के इस विद्रोह से एलिज़ाबेथ को लगने लगा कि मैरी उनके लिये कह्तरा बन सकती हैं। अंग्रेज सेनाओं ने स्कॉटिश गृहयुद्ध में हस्तक्षेप करते हुए मोरे समर्थक विद्रोहियों को एकजुट किया।Weir 2008 496; Wormald 1988 180 इस बीच एलिज़ाबेथ ने अपने गुप्तचरों की मदद से मैरी पर नज़र बनाए रखी। Fraser 1994 469; Guy 2004 451 1571 में एलिज़ाबेथ के मंत्रियों, सेसिल और वालसिंघम ने रिडोल्फ़ी षडयंत्र का पर्दाफाश किया जिसका उद्देश्य स्पेनी सेना और नॉर्फॉक के ड्यूक की मदद से एलिज़ाबेथ को हटाकर मैरी को इंग्लैंड की रानी बनवाना था। नॉर्फॉक को मृत्युदंड दे दिया गया और अंग्रेज संसद ने मैरी के अंग्रेजी सिंहासन के दावे को निरस्त करने वाला कानून प्रस्तावित किया जिसे एलिज़ाबेथ ने नामंज़ूर कर दिया। Guy 2004 464–470; Weir 2008 492–494; Wormald 1988 183 मैरी को बदनाम करने के लिये लंदन में सदूक की चिठ्ठियों का मुद्रण और वितरण किया गया।Guy 2004 467; Weir 2008 493; Wormald 1988 184 मैरी को केंद्र में रखकर ऐसे कई घटनाएँ होती रहीं। पोप ग्रेगरी १३ ने १५७० के पूर्वार्ध में एक योजना बनाई जिसमें मैरी का विवाह स्पेन के राजा फिलिप २ के नाज़ायज़ भाई और एक प्रांत के राज्यपाल ऑस्ट्रिया के डॉन जॉन से करने का प्रस्ताव था जो स्पेनी सेना की मदद से नीदरलैंड की तरफ से इंग्लैंड पर आक्रमण की अगुवाई करने वाला था।Fraser 1994 446 १५८३ के थ्रॉकमॉर्टन षडयंत्र के बाद वाल्सिंघम ने (सेफ्टी ऑफ द क़्वीन ऐक्ट, १५८४) रानी सुरक्षा कानून बनाने का प्रस्ताव रखा जिसमें एलिज़ाबेथ के खिलाफ षडयंत्र रचने वाले किसी भी शक्स को मृत्युदंड देने और किसी भी काल्पनिक उत्तराधिकारी को एलिज़ाबेथ की हत्या का फायदा उठाकर सिहांसन हासिल करने से रोकने के कानूनी धाराएँ थीं। Fraser 1994 473; Guy 2004 474–476; Weir 2008 506फरवरी 1585 में विलियम पैरी जो कि एक जासूस था को एलिज़ाबेथ की हत्या का षडयंत्र रचते हुए गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी मैरी को नहीं थी लेकिन उनके प्रतिनिधि थॉमस मॉर्गन इस मामले में फंसे थे। इससे एलिज़ाबेथ को लगा कि मैरी अपने वफादारों की मदद से उनकी हत्या करने की साजिश रच रही हैं।Fraser 1994 472 अप्रैल में मैरी को सर अमियास पाउलेट की और कड़ी निगरानी में रखा गयाGuy 2004 457; Weir 2008 507 और क्रिसमस में उन्हें कार्टली किले में स्थानांतरित कर दिया गया।Fraser 1994 479 मृत्यु सुनवाई thumb|मैरी पर मुकदमें का चित्रांकन, 14–15 अक्टूबर 1586 ११ अगस्त १५८६ को बेबिंग्टन षडयंत्र में दोषी पाए जाने पर मैरी को गिरफ्तार कर के टिक्सियाल के सरकारी भवन ले जाया गया।Guy 2004 484–485; Fraser 1994 493मैरी को दोषी साबित करने के एक सफल प्रयास के तहत वैल्सिंघम ने जानबूझ कर ऐसी व्यवस्था करवाई की मैरी की चिठ्ठियाँ चार्टली के उनके आवास से बाहर निकाली जा सकें। मैरी को बताया गया कि उनकी चिठ्ठियाँ सुरक्षित हाथों में हैं लेकिन वास्तविकता में वैलसिंघम ने उनका कूट खोज लिया था और वह उन्हें पढ लेता था।Fraser 1994 482–483; Guy 2004 477–480; Weir 2008 507 इन चिठ्ठियों से यह स्पष्ट था कि मैरी ने एलिज़ाबेथ कीहत्या की योजना को मंजूरी दी थी।Guy 2004 483–485; Weir 2008 507; Wormald 1988 185 उन्हें चार दिनों की यात्रा पर फोथरिंघे किला ले जाया गया और अक्टूबर में उनपर रानी सुरक्षा कानून के तहत ३६ न्यायधीशों के सामने, जिनमें से एक वैलसिंघम खुद था, देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया।Weir 2008 508Fraser 1994 509दो जाँचकर्ता कैथोलिक भी थे। (Lewis 1999 22) अपने बचाव में मैरी ने इन आरोपों को नकार दिया। Boyd 1915 59–65, 143–145, 309–314; Fraser 1994 506–512; Guy 2004 488–489, 492; Weir 2008 508 उन्होंने अपने विरोधियों को कहा "अपनी आत्मा में झाँक कर देखें और याद रखें कि इस दुनिया का रंगमंच, इंग्लैंड के साम्राज्य से कहीं अधिक बडा है।"Guy 2004 488 उन्होंने न्यायधीशों को ध्यान दिलाया कि उन्हें उनके खिलाफ पेश किये गये सबूतों को जाँचने भी नहीं दिया गया, उन्हें वकील करने की आजादी नहीं दी गई और एक विदेशी रानी होने के नाते उनपर कभी भी इंग्लैंड की न्याय व्यवस्था के अंतर्गत देशद्रोह का मुकदमा नहीं चलाया जा सकता था।Fraser 1994 506–512; Guy 2004 489–493 २५ अक्टूबर को मैरी को गुनाहगार मानते हुए १ को छोड सभी न्यायधीशों ने उन्हें मौत की सजा सुनाई। Fraser 1994 517 इसके बावजूद एलिज़ाबेथ उन्हें मौत की सजा देने से हिचक रही थीं। अंग्रेजी संसद के दबाव के बावजूद वो इस बात से चिंतित थीं कि किसी रानी को मौत की सजा देने से एक गलत परंपरा की शुरुआत हो सकती है, और इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं, खासकर तबजब मैरी का बेटा और स्कॉटलैंड का राजा जेम्स ६ कैथोलिक समूहों के साथ गठजोड कर के इंग्लैंड पर आक्रमण कर दे।Fraser 1994 521–522; Weir 2008 508 एलिज़ाबेथ ने मैरी के अंतिम रक्षक पौलेट से पूछा कि क्या वो मैरी को मृत्युदंड देने की बजाए उनकी उम्र कम करने का कोई और अवैध तरीका ढूंढ सकते हैं, जिसे उसने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उसकी अंतरात्मा ऐसा करने की इज़ाजत नहीं देती और ऐसा कर के वो अपने वंशजों के नाम पर काला धब्बा नहीं छोडना चाहता।Fraser 1994 529 १ फरवरी १५८७ को एलिज़ाबेथ ने मृत्युडंड के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये और अपने दरबारी विलियम डेविसन के सुपुर्द कर दिये।Fraser 1994 528 ३ फरवरी को Guy 2004 519 इंग्लैंड के दरबार के १० सदस्यों को सेसिल ने बिना एलिज़ाबेथ की जानकारी के बुलावा भेजा और तुरंत सजा का अनुकरण करने का फैसला लिया।Guy 2004 496 मृत्युदंड फोथरिंघे में ७ फरवरी १५८७ की शाम को मैरी को उन्हें अगली सुबह मृत्युदंड दिए जाने की सूचना दे दी गई।Fraser 1994 531; Guy 2004 498; Weir 2008 508उन्होंने अपने जीवन के अंतिम घंटे प्रार्थना करते हुए, अपने व्यक्तिगत सामानों को लोगों में बाँटते हुए और फ्रांस के राजा को संबोधित अपनी आखिरी इच्छा व पत्र लिखते हुए बिताये।Fraser 1994 533–534; Guy 2004 500 फाँसी का तख्ते को ग्रेट हॉल में बनाया गया, यह २ फीट उँचा काले रंग में रंगा हुआ चबूतरा था। वहाँ ३ स्टूल रखे थे, एक मैरी, और बाकी दो श्र्युशबेरी व केंट के अर्लों के लिये जो सजा होते देखने के लिये बैठने वाले थे। चबूतरे पर एक तकिया था जिसपर मैरी को झुक कर बैठना था और सिर लकडी के साँचे में फंसाना था। Fraser 1994 537; Guy 2004 4 जल्लादों ने मैरी को झुक कर प्रणाम किया और क्षमा माँगी। मैरी ने जवाब दिया मैं तुम्हें पूरे दिल से क्षमा करती हूँ, मैं उम्मीद करती हूँ कि अब तुम मेरे सारे दुखों का अंत कर दोगे। Guy 2004 7; Lewis 1999 118 उनके सेवकों जेन केनेडी, एलिज़ाबेथ कर्ल और जल्लादों ने मैरी को शाही कपडे, जेवर व अन्य राजसी निशानियों को उतारने में मदद की। मैरी अब कैथोलिकों के शहादत के रंग, कत्थई-गाढे भूरे रंग के आस्तीन व मखमली पेटीकोट में थीं। Fraser 1994 538; Guy 2004 7; Weir 2008 209; Wormald 1988 187जॉन मोरिस 1874 https://archive.org/details/letterbooksofsir00poulrich Letter Book of Amias Paulet एमियास पौलेट के पत्राचार 368–369 4 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20150930142232/https://archive.org/details/letterbooksofsir00poulrich 30 सितंबर 2015 liveकेनेडी ने उनकी आँखों पर पट्टी बाँध दी और स्वर्ण जडित एक सफेद शॉल खाँचे के सामने रखे तकिये पर चढा दिये गये। साँचे पर अपना सिर रखते हुए मैरी ने अपनी भुजाएँ फैलायीं और अपना अंतिम वाक्य कहा कि हे भगवान! मैं अपनी आत्मा आपके हाथों में देती हूँ। ("In manus tuas, Domine, commendo spiritum meum")Guy 2004 7–8 thumb|upright|मृत्युदंड के वक्त मैरी को पहनाया गया मुखौटे की एक नकल, फॉकलैंड महल में रख हई। मैरी का सिर एक ही झटके में धड से अलग नहीं हुआ और दूसरे वार में ही जल्लाद उनका सिर अलग कर सका। कटे हुए सिर को उठाते हुए चिल्लाया गॉड सेव द क्वीन यानी "ईश्वर रानी की रक्षा करें"। इस वक्त मैरी का सिर नीचे गिर गया और जल्लाद के हाथ में विग रह गया जो यह बताता है कि अपने अंतिम वर्षों में मैरी के बाल बहुत छोटे और भूरे रंग के थे। Fraser 1994 539; Guy 2004 8 कहा जाता है कि मैरी का पालतू कुत्ता उनके पास ही खडा था और खून में भीगने के बाद उसने वहाँ से जाने से इंकार कर दिया व अपने मालिक के मृत शरीर के पास हि बैठा रहा। Fraser 1994 540; Guy 2004 9अंतिम समय में मैरी के द्वारा पहने हुए गहनों, कपडों व उनसे सम्बंधित अन्य वस्तुओं जिनपर उनके खून के छींटे पडे थे को ग्रेट हॉल की चिमनी में जला दिया गया ताकि भविष्य में अवशेष खोजी दल उन्हें ढूंढकर उसकी यादगार ना बना सकें। Fraser 1994 540 विरासत thumb|left|वेस्टमिंस्टर एबी में मैरी की कब्र Cornelius and William Cure द्वारा चित्रित thumb|left|वेस्टमिंस्टर में रखे पुतले की नकल, उपर से। जब यह सूचना एलिज़ाबेथ के पास पहुँची तो वो बेहद क्रुद्ध हो गयीं और कहा कि डेविडसन ने वारंट दरबारियों को दिखाकर उनके आदेश की अवहेलना की है और दरबारियों (प्राइवी काउंसिल) ने बिना उनकी मर्ज़ी के यह कार्यवाई की है। Fraser 1994 541 हालाँकि एलिज़ाबेथ की अनिश्चितता, इधर-उधर की बातों व अस्पष्ट निर्देशों से वह मैरी के कत्ल के इल्ज़ाम से कुछ हद तक ही बच पायीं।Guy 2004 497 डेविसन को गिरफ्तार करे के [[लंदन टावर] में डाल दिया गया। सेसिल व वैलसिंघम ने उसकी पैरवी की व आरोपी ना पाए जाने पर उसे १९ महीनों बाद जेल से आजाद कर दिया गया।हचिन्सन रॉबर्ट 2006 Elizabeth's Spy Master: Francis Walsingham and the secret war that saved England https://archive.org/details/elizabethsspymas0000hutc_y0y7 वेडेनफ्लेड व निकोल्सन लंदन 978-0-297-84613-0 196–201 फ्रांस में दफनाए जाने के मैरी की चाहत को एलिज़ाबेथ ने ठुकरा दिया।Fraser 1994 532 उनके शव को संलेपित करके एक सुरक्षित शीशे के कॉफिन में तब तक रखा गया जब जुलाई १५८७ में प्रोटेस्टैंट रिवाजों के तहत पीटरबोरो कैथेड्रल में उसका अंतिम संस्कार ना कर दिया गया।Fraser 1994 542, 546–547; Weir 2008 509 संलेपन प्रकिया के तहत निकाली गई उसकी अंतडियों व अंदरूनी हिस्सों को फोथरिंघे महल में चोरी छुपे दफना दिया गया।Fraser 1994 541; Guy 2004 9 उनका शरीर १६१२ में उनके पुत्र व इंग्लैंड के नए राजा जेम्स १ के आदेश पर खोद कर निकाला गया व वेस्टमिंस्टर ऐबी में एलिज़ाबेथ प्रथम की कब्र के सामने ससम्मान दफनाया गया। Guy 2004 504; Weir 2008 509 लगभग ढाई सौ सालों बाद 1867 में उनके मकबरे को इस उम्मीद में दुबारा खोला गया ताकि उनके पुत्र जेम्स प्रथम की कब्र का पता लगाया जा सके जो बाद में हेनरी सप्तम की कब्र के पास मिली। लेकिन उनके तमाम अन्य वंशज जिसमें बोहेमिया की एलिज़ाबेथ व ऱाइन का राजकुमार रूपर्ट व महारानी ऐने के बच्चों की कब्र मैरी के शव-कक्ष (मेहराब) में मिली।Fraser 1994 554 Assessments of Mary in the sixteenth century divided between Protestant reformers such as George Buchanan and John Knox, who vilified her mercilessly, and Catholic apologists such as Adam Blackwood, who praised, defended and eulogised her.Guy 2004 505–506; Wormald 1988 13–14, 192 After the accession of James I in England, historian William Camden wrote an officially sanctioned biography that drew from original documents. It condemned Buchanan's work as an invention,Guy 2004 505 and "emphasized Mary's evil fortunes rather than her evil character".Wormald 1988 14 Differing interpretations persisted into the eighteenth century: William Robertson and David Hume argued that the casket letters were genuine and that Mary was guilty of adultery and murder, while William Tytler argued the reverse.Wormald 1988 15 In the later half of the twentieth century, the work of Antonia Fraser was acclaimed as "more objective ... free from the excesses of adulation or attack" that had characterised older biographies,Wormald 1988 16 and her contemporaries Gordon Donaldson and Ian B. Cowan also produced more balanced works.Wormald 1988 17, 192–193 Historian Jenny Wormald concluded that Mary was a tragic failure, who was unable to cope with the demands placed on her,Wormald 1988 188–189 but hers was a rare dissenting view in a post-Fraser tradition that Mary was a pawn in the hands of scheming noblemen.Weir 2008 4 There is no concrete proof of her complicity in Darnley's murder or of a conspiracy with Bothwell. Such accusations rest on assumptions,Fraser 1994 269–270; Guy 2004 313: Weir 2008 510 and Buchanan's biography is today discredited as "almost complete fantasy".Guy 2004 391; see also Fraser 1994 269 Mary's courage at her execution helped establish her popular image as the heroic victim in a dramatic tragedy.Guy 2004 502; Weir 2008 3–4, 509 वंश वृक्ष जिम जेम्स २ (स्कॉटलैंड का राजा) , - ^ - . जिम मैरी मैरी स्टीवर्ट जेम्स ३ (स्कॉटलैंड का राजा) ! , - ^ - . ! जिम बेट्टी एड एलिज़ाबेथ हैमिल्टन जेम्स हैमिल्टन, ऐरन के पहले अर्ल एडवर्ड ४ (इंग्लैंड) ! ! ! ! ! जिम जॉन हेनरी v लीज़ा यॉर्क की एलिज़ाबेथ हेनरी ७ (इंग्लैंड) जॉन स्टीवर्ट, लेन्नॉक्स का तीसरा अर्ल जेम्स हैमिल्टन, ऐरन के दूसरे अर्ल ! ! , - - - ^ - - - . क्लाउडे v टोनी जिम v - - - * मार्गे v आर्ची हेनरी हेनरी ८ (इंग्लैंड) मार्गरेट टुडोर जेम्स चतुर्थ आर्कीबाल्ड डगलस, एंगस का छठा अर्ल ऐंटोइनेट डे बोर्बोन क्लाउडे, गुइज़ का ड्यूक , - - - + - - - . ! ! ! ! फ्रांसिस चार्ल्स मैरीजी v जिम मैट v मैगी ! जेम्स पंचम मार्गरेट डगलस मैथ्यू स्टीवर्ट, लेन्नॉक्स का चौथा अर्ल गुइज़ की मैरी फ्रांसिस, गुइज़ का ड्यूक चार्ल्स, लोरेन का कर्डिनल F ~ ~ ~ # ~ J ! , - - - + - - . जिम मैरी - - v - - हेनरी एड्डी मैरीटी बेस मैरी, स्कॉटलैंड की रानी हेनरी स्टुअर्ट, लॉर्ड डार्न्ले जेम्स स्टीवर्ट, मोरे का पहला अर्ल इंग्लैंड की मैरी प्रथम इंग्लैंड का एडवर्ड षष्टम एलिज़ाबेथ प्रथम ! जिम जेम्स ६ और १ वंशावली 100% font-size: 90%; line-height: 110%; 1 padding-top: 0; padding-bottom: 0; background-color: #fcc; background-color: #fb9; background-color: #ffc; background-color: #bfc; background-color: #9fe; 1. मैरी, स्कॉटलैंड की रानी 2. जेम्स ५ 3. गुइज़ की मैरी 4. जेम्स ४ 5. मार्गरेट टुडोर 6. क्लाउडे, गुइज़ का ड्यूक 7. ऐंटोइनेट डे बोर्बोन 8. जेम्स ३ 9. डेनमार्क की मार्ग्रेट 10. हेनरी ७ 11. यॉर्क की एलिज़ाबेथ 12. रेने २, लोरेन का ड्यूक 13. गुएल्डर्स का फिलेपा 14. फ्रंन्कोइज़, वेन्डोम का काउन्ट 15. मैरी डे लक्ज़मबर्ग 16. जेम्स २ 17. गुएल्डर्स की मैरी 18. क्रिश्चियन १ (डेनमार्क) 19. ब्रैन्डनबर्ग की डोरोथिया 20. एडमंड टुडोर, रिचमंड के पहले अर्ल 21. लेडी मार्गरेट बेउफोर्ट 22. एडवर्ड ४ (इंगलैंड का राजा) 23. एलिज़ाबेथ वुडविले 24. फ़्रेडरिक II, वाउडेमोंट का काउंट 25. एंजोउ की योलान्डे 26. एडोल्फ़, गुएल्डर्स का ड्यूक 27. बौर्बोन की कैथरीन 28. जॉन २, वेन्डोम का काउन्ट 29. इसाबेल डे बेऐउवेऐउ 30. पीटर २, सैंट-पोल का काउन्ट 31. सैवोए की मार्ग्वेरिट इन्हें भी देखें :en:Act Anent the demission of the Crown in favour of our Sovereign Lord, and his Majesty's Coronation 1567 मैरी का सांस्कृतिक चित्रण नोट्स 25em सन्दर्भ Bain Joseph (editor) 1900 Calendar State Papers, Scotland: Volume II General Register Office (Scotland) Edinburgh harv Bingham Caroline Darnley: A Life of Henry Stuart, Lord Darnley, Consort of Mary Queen of Scots https://archive.org/details/darnleylifeofhen0000bing London Constable 1995 978-0-09-472530-0 harv Boyd William K. (editor) Calendar of State Papers, Scotland: Volume IX General Register Office (Scotland) 1915 Glasgow harv Clifford Arthur (editor) Arthur Clifford 1809 The State Papers and Letters of Sir Ralph Sadler Archibald Constable and Co Edinburgh harv Donaldson Gordon Gordon Donaldson 1974 Mary, Queen of Scots English Universities Press London 978-0-340-12383-6 harv registration https://archive.org/details/maryqueenofscots00dona Fraser Antonia Antonia Fraser 1994 1969 Mary Queen of Scots https://archive.org/details/maryqueenofscots0000fras_q2o2 Weidenfeld and Nicolson London 978-0-297-17773-9 harv Greig Elaine Finnie Stewart, Henry, duke of Albany [Lord Darnley] (1545/6–1567) Oxford Dictionary of National Biography Oxford University Press 2004 http://www.oxforddnb.com/index/26/101026473/ 10.1093/ref:odnb/26473 3 March 2012 harv https://web.archive.org/web/20121013120549/http://www.oxforddnb.com/index/26/101026473/ 13 अक्तूबर 2012 live Guy John John Guy (historian) "My Heart is my Own": The Life of Mary Queen of Scots https://archive.org/details/myheartismyownli0000guyj_x8h0 London Fourth Estate 2004 978-1-84115-753-5 harv Lewis Jayne Elizabeth 1999 The Trial of Mary Queen of Scots: A Brief History with Documents https://archive.org/details/trialofmaryqueen0000lewi Bedford/St. Martin's Boston 978-0-312-21815-7 harv McInnes Charles T. (editor) Accounts of the Lord High Treasurer of Scotland Volume 12 General Register Office (Scotland) 1970 Edinburgh harv Weir Alison Alison Weir 2008 2003 Mary, Queen of Scots and the Murder of Lord Darnley https://archive.org/details/maryqueenofscots0000weir_m5t1 Random House London 978-0-09-952707-7 harv Williams Neville 1964 Thomas Howard, Fourth Duke of Norfolk Barrie & Rockliff London harv Wormald Jenny Jenny Wormald 1988 Mary, Queen of Scots George Philip London 978-0-540-01131-5 harv और पढें Bath Michael Emblems for a Queen: The Needlework of Mary Queen of Scots London Archetype Publications 2008 978-1-904982-36-4 Labanov A. I. (Prince Lobanov-Rostovsky) 1844 Lettres et Memoires de Marie, Reine d'Ecosse Charles Dolman London Marshall Rosalind Queen Mary's Women: Female Relatives, Servants, Friends and Enemies of Mary, Queen of Scots https://archive.org/details/queenmaryswomenf0000mars Edinburgh John Donald 2006 978-0-85976-667-8 Marshall Rosalind Mary, Queen of Scots https://archive.org/details/maryqueenofscots0000mars Edinburgh National Museums of Scotland 2013 978-1-905267-78-1 Read Conyers Conyers Read The Bardon Papers: Documents relating to the imprisonment and trial of Mary, Queen of Scots London Camden Series 1909 Swain Margaret 1973 The Needlework of Mary Queen of Scots Van Nostrand Reinhold New York 978-0-442-29962-0 Warnicke Retha M. Retha Warnicke Mary Queen of Scots https://archive.org/details/maryqueenofscots0000warn New York Routledge 2006 978-0-415-29182-8 Wilkinson Alexander S. Mary Queen of Scots and French Public Opinion, 1542–1600 https://archive.org/details/maryqueenofscots0000wilk Basingstoke Palgrave Macmillan 2004 978-0-230-28615-3 10.1057/9780230286153 बाहरी कड़ियाँ ब्रिटिश राजतंत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जीवनी http://ads.ahds.ac.uk/catalogue/adsdata/arch-352-1/dissemination/pdf/vol_117/117_219_231.pdf pdf फुर्गोल, एडवर्ड एम. 1987 The Scottish Itinerary of Mary Queen of Scots पीएसएएस 117 219–231 4 अगस्त 2015 https://web.archive.org/web/20120523164316/http://ads.ahds.ac.uk/catalogue/adsdata/arch-352-1/dissemination/pdf/vol_117/117_219_231.pdf 23 मई 2012 dead स्टुअर्ट राजघराना 8 दिसम्बर 1542 8 फरवरी 1587 जेम्स पंचम स्कॉटों की रानी 1542–1567 जेम्स ६ व १ fr कैथरीन डे मेडिसि फ्राँसीसी शासक की पत्नी व रानी 1559–1560 आस्ट्रिया की एलिज़ाबेथ no Mary, Queen of Scots no no Mary, Queen of Scots Mary, Queen of Scots no no no Mary, Queen of Scots श्रेणी:विकिपरियोजना ब्रिटिश राजशाही श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम के शासक श्रेणी:1542 जन्म श्रेणी:1587 मृत्यु श्रेणी:16वीं शताब्दी के मृत्युदंड श्रेणी:16वीं शताब्दी की महिला शासक श्रेणी:16वीं शताब्दी के यूरोपीय शासक श्रेणी:16वीं शताब्दी के स्कॉटिश लोग श्रेणी:प्रोटेस्टैंट विरोधी श्रेणी:स्टुअर्ट राजघराना श्रेणी:वैलोइस राजघराना श्रेणी:अंग्रेज रानियाँ श्रेणी:शासक जिन्होंने शासन त्याग दिया श्रेणी:एलिज़ाबेथ १ के शासन में मारे गये लोग श्रेणी:अंग्रेज सत्ता पर हक जमाने वाले लोग श्रेणी:रोमन कैथोलिक शासक श्रेणी:स्कॉटलैंड के शासक श्रेणी:मृत्युदंड पाने वाले स्कॉटिश लोग श्रेणी:स्कॉटिश रोमन कैथोलिक श्रेणी:टुडोर के जमाने की महिलाएँ