Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झेलम ज़िला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पाकिस्तानी पंजाब प्रांत में झेलम ज़िला (लाल रंग में) झेलम (उर्दू: ur جہلم, अंग्रेज़ी: Jhelum) पाकिस्तान के [पंजाब प्रांत का एक ज़िला है। यह झेलम नदी से लेकर सिन्धु नदी के बहुत पास तक विस्तृत है। यहाँ के बहुत से लोग किसी ज़माने में ब्रिटिश राज की फ़ौज में और आजकल पाकिस्तानी फ़ौज में काम करते हैं। झेलम ज़िले में नमक कोह (नमक पर्वत) फैले हुए हैं जिनमें से खेवड़ा नमक खान जैसी खानों से नमक निकाला जाता है और जो सदियों से उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप में नमक का एक मुख्य स्रोत रहा है। यह पाकिस्तानी पंजाब प्रान्त के उत्तर में स्थित है। इसकी सीमाएँ दक्षिण में सरगोधा ज़िले से, दक्षिण-पूर्व में झेलम नदी और गुजरात ज़िले से, पश्चिम में चकवाल ज़िले से और उत्तर में रावलपिंडी ज़िले से लगतीं हैं। इस ज़िले का प्रशासनिक केंद्र झेलम शहर है। विवरण झेलम ज़िले में सन् २००६ में ११,०३,००० लोगों की आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब ३,५८७ वर्ग किमी है। कहा जाता है कि महाभारत-काल में पांडवों ने यहाँ नमक कोह के पहाड़ों में शरण ली थी।The Encyclopædia Britannica: A Dictionary of Arts, Sciences, Literature and General Information, Volume 15 https://web.archive.org/web/20121108113458/http://books.google.com/books?id=HlQEAAAAYAAJ 8 नवंबर 2012 , Cambridge University Press, 1911, ... Hindu tradition represents the Salt Range as the refuge of the five Pandava brethren during the period of their exile ... सिकंदर और पोरस की लड़ाई भी शायद इसी ज़िले में हुई थी। जाट लोग और जंजूआ राजपूत यहाँ के मूल निवासी हैं। प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता सुनील दत्त झेलम ज़िले के ख़ुर्द गाँव में पैदा हुए थे। झेलम ज़िले के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें पाकिस्तानी पंजाब झेलम नदी नमक कोह सन्दर्भ 2 श्रेणी:पाकिस्तानी पंजाब के ज़िले श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले