Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|350px|thumb|सन् १९२७ में पूसा बिहार स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दृश्य 'पूसा संस्थान' के नाम से लोकप्रिय भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना मूल रूप से पूसा (बिहार) में एक अमेरिकी समाजसेवक मि. हेनरी फिप्स द्वारा दिये गए 30,000 पाउन्ड् के सहयोग से 1905 में हुई थी। मूल रूप में यह संस्थान 'इम्पीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान' (Imperial Agriculture Research Institute) था जो ब्रिटिश काल में स्थापित किया गया था। स न् 1934 में बिहार में एक भयंकर भूकंप आया जिसमें इस संस्थान के मुख्य भवनों को काफी क्षति हुई। इसके उसी वर्ष इस संस्थान को नई दिल्ली स्थानान्तरित कर दिया गया जिसे 'पूसा कैम्प्स' कहा गया। आगे चलकर दिल्ली स्थित यह संस्थान का नाम 'भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान' (Indian Agricultural Research Institute) कर दिया गया। और पूसा में जो कुछ बचा रहा उसे पदावनत (downgrade) करके 'कृषि अनुसंधान स्टेशन' (agricultural research station) कहा जाने लगा। अन्तत: 3 दिसम्बर सन् 1970 को भारत सरकार ने इसी को नामान्तरित करके 'राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय' के रूप में बदल दिया। विशेषज्ञता पानी के प्रबंधन के लिए क्षेत्र आधारित प्रौद्योगिकी का विकास पानी के वितरण और प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक दिशा निर्देश सिंचाई कमांड क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम अनुसंधान और प्रशिक्षण, जल विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पता: नई दिल्ली जल प्रौद्योगिकी केन्द्र, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा रोड, पिन-110012 राज्य- नई दिल्ली फोन: 91 - 11 - 25843375, 25733367 फैक्स: 91 - 11 - 25842494 ईमेल: pd_wtc@iari.res.in aksingh@iari.res.in इन्हें भी देखें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद‎ बाहरी कड़ियाँ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का जालस्थल (हिन्दी में) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का जालस्थल (अंग्रेजी में) राष्ट्रीय समृद्धि के लिए कृषि प्रौद्योगिकी (प्रवक्ता) पूसा संस्थान : भारतीय कृषि की सेवा में सौ वर्षजून 2020 InternetArchiveBot श्रेणी:सरकारी संस्थान श्रेणी:भारत के कृषि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय श्रेणी:दिल्ली मे स्थित शोध संस्थान