411 REFERENCE · Wikipedia
राजीव सागर परियोजना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
River राजीव सागर बांध परियोजना Rajiv Sagar Diversion Project कुड़वा डेम Bavanthadi (Dam) India बालाघाट जिला कटंगी ग्राम कुड़वा true approx. 1365 21 32 39 N 79 32 50 E बावनथड़ी नदी बालाघाट जिला मध्यप्रदेश 344.40 FRLमीटर
बावनथड़ी नदी पर निर्मित राजीव सागर (बावनथड़ी डेम) वृहद परियोजना मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की अंतर्राजीय परियोजना है। परियोजना का निर्माण बालाघाट ज़िला की तहसील कटंगी के ग्राम कुड़वा एवं महाराष्ट्र के भण्डारा जिले की तहसील तुमसर के समीप बावनथड़ी पर किया गया हैँ। इस बांध 6 गेट लगे हुए है बांध की जल भराव क्षमता 344.40 FRL मीटर है। बांध 6 किलोमीटर, 420 मीटर लंबाई का बनाया गया है।
जल भराव क्षमता
इस बांध में 1365 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का पानी एकत्र होता है।
परियोजना की जलभराव क्षमता 280.24 मिलियन घन मीटर एवं उपयोगी जल भराव क्षमता 217.32 मिलियन घन मीटर है।
परियोजना की लागत
सन् 1975 में योजना जब शुर हुई थी तब इस परियोजना की लागत 23.47 करोड़ रूपये थी मध्यप्रदेश (11.81) और महाराष्ट्र (11.65)।
1993 मे प्रथम पुर्नलागत निर्धारण बना
161.57 करोड़ रूपये आया राज्यो की हिस्सेदारी थी मध्यप्रदेश(89.78), महाराष्ट्र (71.79) इसके बाद दूसरा संशोधन 2001 में आया जिसकी लागत
373.99 करोड़ आयी मध्यप्रदेश (194.99) महाराष्ट्र (182),
तीसरा लागत संशोधन2009 में आया 561.26 करोड़ आया वर्तमान में इसकी लागत 1407 करोड़ 19 लाख आयी है जिसमें से मध्यप्रदेश राज्य की अंश राशि 657 करोड़ 86 लाख और महाराष्ट्र राज्य की अंश राशि 749 करोड़ 33 लाख रूपये है।
सिँचित क्षेत्र
जल संसाधन विभाग द्वारा बावनथड़ी नदी पर निर्मित बावनथड़ी परियोजना से बालाघाट जिले के 97 ग्रामो में 29 हजार 412 हेक्टेयर में वार्षिक सिंचाई एवं
महाराष्ट्र राज्य के भंडारा जिले की तुमसर तहसील 85 ग्रामों के 27 हजार 708 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में फसलों की सिंचाई हो रही हैँ।
राजीव गाँधी सागर बांध परियोजना का इतिहास
वर्ष 1975 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री विरेन्द्र कुमार सखलेचा एवं महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शरद पवार द्वारा इस परियोजना की आधारशिला रखी गई थी इस प्रकार इस बावनथड़ी नदी पर बांध का कार्य निरंतर चलता रहा वर्ष 2012 के मई में इस बांध के नाला क्लोसर का कार्य पूर्ण होने के बाद इस बांध के जल ग्रहण क्षेत्र में पहली बार पानी भरा जाने लगा।
कुड़वा डेम
राजीव सागर बांध परियोजना कुड़वा ग्राम में स्थित है यह बाँध इस ग्राम में निर्मित हुआ है इसलिए इसे स्थानीय और आस-पास के क्षेत्र के लोग कुड़वा डेम के नाम से जानते हैँ।और इसे स्थानीय लोगो द्वारा सीतेकसा बांध भी कहा जाता है
बावनथड़ी (डेम) परियोजना
इस परियोजना को इस नाम से भी जाना जाता हैँ।
श्रेणी:भारत की नदी घाटी परियोजनाएं
श्रेणी:महाराष्ट्र का भूगोल
श्रेणी:मध्य प्रदेश का भूगोल