Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमेरिका का आवासन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|upright=1.5|चित्र 1। हिमनदी के पिघलने से जल स्तर में वृद्धि के साथ बेरिंग सेतु का जलमग्न होना। अमेरिका में आवासन (peopling of the Americas) की शुरूआत पुरापाषाणकाल से मानी जाती है। यह माना जाता है कि तात्कालिक शिकारी-समूह (पेलियो-इंडियन) के लोग बेरिंजिया के माध्यम से उत्तरी एशिया से उत्तर अमेरिका में चले गये थे। लगभग 26,000 से 19,000 साल पहले साइबेरिया और अलास्का के बीच समुद्री हिमनदी के पिघलने से जल स्तर में वृद्धि के कारण एक मार्ग में बने सेतु के जरिए आवासन करना शुरू किए। इस सेतु का नाम बेरिंजिया अर्थात् "बेरिंग सेतू" था। इन लोगों ने धीरे-धीरे दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों में जाकर बसना शुरू किया और लगभग 12,000 से 14,000 साल अतंराल में पूरे उत्तर और दक्षिण अमेरिका में स्थाई रूप से बस गए।https://www.smithsonianmag.com/science-nature/jacques-cinq-mars-bluefish-caves-scientific-progress-180962410 What Happens When an Archaeologist Challenges Mainstream Scientific Thinking? प्रिंगल हीथर्ड मार्च 8, 2017 स्मिथसोनियन en क्या होता है जब एक पुरातत्वविद् मुख्यधारा की वैज्ञानिक सोच को चुनौती देता है? हीथर प्रिंगल (लेखिका) विद्वानों के बीच मतभेद विद्वान के बीच बहस का केंद्र बिंदु यह था कि अमेरिका में मानवों के आवासन का समय और मार्ग क्या था। "क्लोविस-प्रथम मॉडल" के अनुसार, सन् 13,250 से 12,800 साल पहले लोग एशिया के बेरिंगिया सेतू के माध्यम से अमेरिका पहुंचे थे। यह सिद्धांत उस समय व्यापक था जब 1930 के दशक में मैक्सिको में विलुप्त जानवरों के अवशेष और उस युग से संबंधित मानव कलाकृतियाँ मिली थीं।https://socialsci.libretexts.org/Bookshelves/Anthropology/Archaeology/Archaeology_(Ruth)/01%3A_Chapters/1.04%3A_The_Earliest_New_Mexicans 1.4: The Earliest New Mexicans मई 5, 2022 सामाजिक विज्ञान लिब्रेटेक्स्ट en सबसे प्रारंभिक न्यू मैक्सिकन जनवरी 10, 2025 हालाँकि, 1990 के दशक में नए पुरातात्विक प्रमाणों ने इस "क्लोविस-प्रथम मॉडल" को चुनौती दी। उदाहरण स्वरुप:— चिली के मोंटे वर्डे में 14,500 साल पुराने मानव के उपस्थिति के संकेत मिले, जबकि अन्य विद्वानों का मानना है कि उस काल की प्राचीन गुफाओं में 14,300 साल पुराना मानव मल पाया गया। इसके अलावा, टेक्सास के बटरमिल्क क्रीक परिसर में 15,500 साल पुराने औजार मिले, और अर्जेंटीना के अरोयो सेको में 14,000 साल पुरानी कटी हुई जानवरों की हड्डियाँ मिलीं। इन खोजों से यह स्पष्ट होता है कि लोग 15,000 से 20,000 साल पहले ही अमेरिका में बसने लगे थे, जो "क्लोविस-प्रथम मॉडल" के विचार से मेल नहीं खाता। सन्दर्भ श्रेणी: इतिहास श्रेणी: अमेरिका