411 REFERENCE · Wikipedia
ओलिम्पिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओलिंपिया नगर (Olympia) प्राचीन काल में ओलिंपिक खेलों का स्थल था। यह यूनान देश के पश्चिमी मोरिया में रूफ़िया नदी के उत्तरी किनारे पर आधुनिक पिरगोस नगर से 11 मील पूर्व स्थित है।
right|thumb|300px|ओलम्पिया के 'हेरा के मन्दिर के भग्नावशेष
यूनान के इतिहास में इस नगर का धार्मिक और राजनीतिक महत्व रहा है। हीरा का मंदिर प्राचीनतम विद्यमान भवन है जिसका निर्माण, अपने मौलिक रूप में, संभवत: ईसा से 1,000 वर्ष पूर्व हुआ था। यहाँ खेलों की उत्पत्ति के संबंध में विभिन्न धारणाएँ हैं। एक मत के अनुसार पहली दौड़ पेलौप्स और आयनोमौस के बीच हुई थी, किंतु द्वितीय मतानुसार यहाँ सर्वप्रथम हेराकिल्स द्वारा खेलकूदों का उत्सव मनाया गया था। 11वीं शताब्दी के यूनानी लेखक सेड़ीनस के अनुसार ओलिंपिक उत्सव 393 ई. तक ही मनाए गए।
ओलिंपिया अथवा ओलिंबिया का वर्तमान गाँव क्लादियस नदी के दूसरे तट पर स्थित है। यहाँ एक संग्रहालय भी है।
बाहरी कड़ियाँ
Site containing Olympia attraction info, videos, and more https://web.archive.org/web/20201023222157/https://www.travelolympia.com/ 23 अक्तूबर 2020
Very thorough photo tour of the entire site of Olympia https://web.archive.org/web/20100805214428/http://www.stoa.org/metis/cgi-bin/qtvr?site=olympia 5 अगस्त 2010
Harry Thurston Peck, Harper's Dictionary of Classical Antiquities, (1898): "Olympic Games"
Olympia - extensive black and white photo-essays of the site and related artifacts
Collection of colour photos of the monuments and sculpture of Olympia
Ancient Olympia museum
श्रेणी:प्राचीन यूनानी संस्कृति