Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रेयास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रेयास GTASABOX.jpg रॉकस्टार नॉर्थ रॉकस्टार गेम्स टेक-टू इंटरएक्टिव ग्रैंड थेफ्ट ऑटो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ प्लेस्टेशन ३ प्लेस्टेशन २ एक्सबॉक्स ३६० ओएस एक्स फायर ओएस एंड्रॉयड एक्शन रोमांच ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रेयास खुली दुनिया डिज़ाइन वाला एक्शन रोमांच वीडियो गेम है। यह गेम रॉकस्टार नॉर्थ द्वारा निर्मित तथा रॉकस्टार गेम्स द्वारा प्रकाशित है। यह प्लेस्टेशन २ हेतु २६ अक्टूबर २००४ को रिलीज़ किया गया तत्पश्चात ७ जून २००५ को माइक्रोसॉफ्ट विंडोज तथा एक्स बॉक्स हेतु इसकी घोषणा की गई। यह गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो शृंखला का ७ वाँ पद हुआ। मुख्यतः इस शृंखला का मुख्य आरंभ ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: वाइस सिटी को माना जाता है जो सन् २००२ में रिलीज़ हुआ था। इस गेम में एक खिलाड़ी खुली दुनिया में पहुंच जाता है तथा वहाँ की दुनिया में दी गई कठिनाई को पार करता, वहाँ के लोगों की मदद, मारना आदि कराता रहता है। यह खेल संयुक्त राज्य अमेरिका के काल्पनिक राज्य सैन एंड्रेयास (कैलीफोर्निया) से संबद्ध है।http://www.rockstargames.com/newswire/article/19861/grand-theft-auto-iii-your-questions-answered-part-one-claude-dar.html जीटीए ३: योर क्वेश्चन आन्सर्ड भाग १ 22 जनवरी 2015 https://www.webcitation.org/6gdNtvYYf?url=http://www.rockstargames.com/newswire/article/19861/grand-theft-auto-iii-your-questions-answered-part-one-claude-dar.html 9 अप्रैल 2016 dead इसमें दिये गये कुछ काल्पनिक शहर हैं, लॉस सेंटॉस (लॉस एंजेलिस) , सैन फियारो (सैन फ्रांसिस्को), लास वेंट्रास (लास वेगास)। इसमें एक खिलाड़ी है जिसका नाम कार्ल "सीजे" जॉन्सन है जो अपनी माता की मृत्यु का समाचार सुनकर अपने घर लॉस सेंटॉस आता है। वहाँ उसे उसके अव्यवस्थित मित्र तथा परिवार मिलता है तथा वह वहाँ अपने पुराने गैंग को पुनः व्यवस्थित करता है। वह बेईमान लोगों के साथ घूमता है तथा अपनी माँ के खून की साज़िश का खुलासा कराता है। इस खेल में ब्लड तथा क्राइप्स नाम के दो गुट हैं जिनमें आपसी मतभेद हैं। यह खेल रिलीज से पहले कई रीव्यूवर्स से गुजरा तथा २००४ का सबसे अच्छा बिकने वाला गेम बना जिसकी उस वर्ष कुल २.७० लाख कॉपीस बिकी। इसी के साथ वह प्ले स्टेशन २ हेतु सबसे अच्छा बिकने वाला गेम बना। यह गेम तथा इसके बनाने वालों का बहुत नाम हुआ साथ ही इसकी नग्नता तथा कुछ आपत्ति जनक चित्र मतभेदों से घिरे रहे। इसके बाद इस शृंखला का अगला रिलीज़ ग्रैंड थेफ्ट ऑटो IV हुआ। जिसका रिलीज़ दिनांक २९ अप्रैल २००८ था। २०१४ में १० वीं सालगिरह पर इसको एंड्रॉयड और आइओएस के लिये जारी किया गया। गेमप्ले thumb|left|संध्या के समय किरदार ग्रोव स्ट्रीट, लॉस सेंटॉस की ओर कार चलाता हुआ। यह गेम भी अपने शृंखला के पूर्व दो गेमों जैसा ही निर्मित हुआ था। इस गेम को खेलकर आपको एक रेसिंग, मार धाड़, ऑफ-रोडिंग गेम का अनुभव होगा जिसके हेतु इसमें एक खुली दुनिया का वातावरण बनाया गया है। इसके अंतर्गत कार्ल जॉन्सन (सीजे) एक चलने फिरने, दौड़ने, तैरने, कूदने, मारने आदि हेतु समर्थ है साथ ही उपयोगी बंदूक, चाकू आदि को लेकर लोगों के साथ लड़ भी सकता है। वह कई प्रकार के वाहन जैसे कार, ट्रैक्टर, टैंक, हेलीकॉप्टर, हवाई यान, नौका, साइकल तथा कई प्रकार के बाइक चलाने में भी समर्थ है। इसमें निर्मित वातावरण से इसका खिलाड़ी इसे अपने तरीके से खेलने हेतु आजाद है। अलग शहरों तथा वस्तुओं को खोलने हेतु इसमें दिए जा रहे मिशनों को पार करना अनिवार्य है जिसे खिलाड़ी अपने फुर्सत में पार कर सकता है। जब मुख्य कहानी के मिशनों की ओर ध्यान न हो तो खिलाड़ी बड़े बड़े खाद्यालयों में भोजन कर सकता है, जिम जा सकता है तथा कपड़ों की दुकान से कपड़े भी ले सकता है। इन सब हेतु मिशन पार करने से प्राप्त धन का उपयोग किया जाता है। बिना आवश्यकता के बंदूक दिखाने, मारने, वाहन छीनने आदि के कारण पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी हो सकती है जिससे गेम पुनः शुरू होता है। गुनाहों को दर्शाने हेतु स्क्रीन के ऊपरी कोने में सितारे होते हैं, छोटे गुनाहों से लगभग २ सितारे दिखते हैं परंतु बड़े गुनाहों से ४ सितारे लगते हैं तथा उस समय पुलिस के साथ ही सेना भी पकड़ने आ जाती है। इसमें छोटे छोटे अन्य मिशनों के रूप में पैसे कमाने के साधन है जिसके अंतर्गत टैक्सी चलाने, आपातकालीन एंबुलेंस चलाने,  अग्निशमन कार्य तथा गुंडों से लड़ने पड़ते हैं। गेम की शुरुआत में सभी स्थान नहीं खुलते, उन्हें खोलने हेतु मिशन को पार करना अनिवार्य है जिससे जिम, दुकान आदि खुलते हैं। शुरू में तो केवल लॉस सेंटॉस तथा उसके दुकान आदि मात्र खुले रहते हैं। ऊपर में ही खिलाड़ी के स्वास्थ्य का मीटर होता है जो उसके स्वास्थ्य को दर्शाता है। thumb|right|सीजे की विरोधी गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ तथा गोलीबारी। कम्प्यूटर में खिलाड़ी को चलाने हेतु माउस का उपयोग होता है; माउस को घुमाने से ही वह वातावरण को देख सकता है। निशाना लगाने हेतु भी माउस की आवश्यकता होती है। वाहन चलाने हेतु कुंजीपटल के W, A, S, D आदि कुंजियों का उपयोग होता है।http://www.gamespot.com/ps2/action/gta4/review.html/ गेम रिव्यू 23 जनवरी 2015 https://web.archive.org/web/20111102163136/http://www.gamespot.com/ps2/action/gta4/review.html 2 नवंबर 2011 live किरदार तैराकी हेतु समर्थ है परंतु अधिक समय तक तेजी से तैरने से वह थक जाता है तथा रुक जाता है। कार आदि के पानी में डूबने पर जल्दी उससे बाहर न निकले तो किरदार की मृत्यु हो जाती है जिससे गेम पुनः शुरू होता है। गेम के प्रोग्रेस को सेव करने हेतु मिशन को पार कर सीजे के निजी आवास में जाना पड़ता है। किरदार में निहित आरपीजी सुविधाएँ रॉकस्टार ने कई खेल सुविधाएँ जोड़कर किरदार के निजीकरण को जोर दिया है। कपड़े, टैटू, बाल के कटिंग तथा आभूषण आदि किरदार के कमाए पैसों से खरीदे जा सकते हैं। अलग अलग साज तथा गलत की खिलाफ लड़ाई आदि से अन्य किरदार तथा उसके मित्र सीजे को सम्मान देते हैं साथ ही यह उसके गर्लफ्रेंड के साथ रिश्तों में भी मिठास लाता है। स्वास्थ्य हेतु सीजे को उचित आहार की तथा नियमित रूप से जिम जाने की आवश्यकता होती है। गेम के अंदर कार्य करते रहने से सीजे के ड्राइविंग स्किल, तैराकी हेतु श्वास रोकने की क्षमता तथा आंतरिक बल में बढ़ोतरी होती है। सीजे मुख्यतः तीन प्रकार के युद्ध कलाओं (बॉक्सिंग, जुजुत्सु, रेसलिंग) को हाथापाई हेतु सीख सकता है। सीजे कुछ अन्य रोचक व्यक्तियों से बात चीत भी कर सकता है जिसके हेतु रॉकस्टार नें गेम में लगभग ४,२०० कथन डाले हैं।http://www.gamespot.com/ps2/action/gta4/preview_6111263.html/ ग्रैंड थेफ्ट ऑटो: सैन एंड्रेयास वीकेंड अपटेट: स्ट्रीट टाकिंग 23 जनवरी 2015 https://web.archive.org/web/20090219223726/http://www.gamespot.com/ps2/action/gta4/preview_6111263.html 19 फ़रवरी 2009 live सन्दर्भ 30em श्रेणी:वीडियो गेम