411 REFERENCE · Wikipedia
क्रुट्ज़फेल्ट–याकॉब रोग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रुट्ज़फेल्ट–याकॉब रोग (Creutzfeldt–Jakob disease अथवा CJD) एक लाइलाज, जानलेवा और तंत्रिका अपविकास है जो संक्रामक स्पंजीफॉर्म एन्सेफैलोपैथीज समूह का हिस्सा है।Classic Creutzfeldt-Jakob Disease https://www.cdc.gov/creutzfeldt-jakob/about/ Creutzfeldt-Jakob Disease (CJD) 9 सितम्बर 2026 en-us 21 जनवरी 2026 इसे प्रियन रोग के नाम से भी जाना जाता है। इसके शुरुआती लक्षणों में याददाश्त की समस्या, व्यवहार में बदलाव, तालमेल की कमी, देखने और सुनने से जुड़ी परेशानियाँ शामिल हैं।Creutzfeldt-Jakob Disease Fact Sheet National Institute of Neurological Disorders and Stroke https://www.ninds.nih.gov/Disorders/Patient-Caregiver-Education/Fact-Sheets/Creutzfeldt-Jakob-Disease-Fact-Sheet www.ninds.nih.gov 9 सितम्बर 2026 en 4 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170704234755/https://www.ninds.nih.gov/Disorders/Patient-Caregiver-Education/Fact-Sheets/Creutzfeldt-Jakob-Disease-Fact-Sheet bot: unknown इसके बाद के लक्षणों में मनोभ्रंश, अनैच्छिक गतिविधियाँ, अंधापन, बहरापन, कमज़ोरी और कोमा शामिल हैं। इस बीमारी का पता चलने के एक वर्ष के भीतर लगभग 70% मरीज़ों की मौत हो जाती है।
संकेत और लक्षण
इसके आम लक्षणों में चिंता, अवसाद, संविभ्रम, मनोग्रसित-बाध्यता विकार और मनस्ताप शामिल हैं। इसके साथ ही बोलने में दिक्कत, संतुलन और तालमेल की समस्या (गतिविभ्रम) और चलने के तरीके में बदलाव आदि शारीरिक समस्याएं भी होती हैं। इससे ग्रसित ज़्यादातर लोगों में इन लक्षणों के साथ-साथ शरीर की अनैच्छिक क्रियाएं भी होती हैं।
कारण और उपचार
यह संक्रामक स्पंजीफॉर्म एन्सेफैलोपैथीज का एक प्रकार है जो प्रियन के कारण होता है। प्रियन गलत तरीके से मुड़े हुए प्रोटीन होते हैं जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के न्यूरॉन्स में पाए जाते हैं।
क्रुट्ज़फेल्ट–याकॉब रोग का कोई इलाज या असरदार उपचार नहीं है।Manix Marc Kalakoti Piyush Henry Miriam Thakur Jai Menger Richard Guthikonda Bharat Nanda Anil Creutzfeldt-Jakob disease: updated diagnostic criteria, treatment algorithm, and the utility of brain biopsy https://thejns.org/focus/view/journals/neurosurg-focus/39/5/article-pE2.xml Neurosurgical Focus 9 सितम्बर 2026 E2 en 10.3171/2015.8.FOCUS15328 नवम्बर 2015 दर्द से राहत के लिए ओपिओइड्स का इस्तेमाल किया जा सकता है जबकि क्लोनाज़ेपम या सोडियम वैल्प्रोएट अनैच्छिक गतिविधियों में मदद कर सकते हैं। यह रोग प्रत्येक वर्ष दस लाख लोगों में से लगभग एक व्यक्ति को प्रभावित करता है।
इन्हें भी देखें
कुरु रोग
संक्रामक रोग
मनोविकार
सन्दर्भ
श्रेणी:रोग
बाहरी कड़ियाँ
3166 8E00, 8E02.0, 6D85.5 A81.0, F02.1 046.1 123400 000788 neuro 725 D007562