Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द मिराज, लास वेगास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|द मिराज, लास वेगास। द मिराज ३०४४ कमरों वाला पोलेनएसियन शैली में बना एक कसीनो-रिज़ॉर्ट है जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के नेवादा में राज्य पॅरडाइस शहर के लास वेगास स्ट्रीप में स्थित है। इस रिज़ॉर्ट का निर्माण स्टीव विन द्वारा किया गया और वर्तमान में यह एम जी एम रिज़ॉर्ट्स इंटरनॅशनल की परिसम्पति है जो इसका संचालन भी करता है। इस रिज़ॉर्ट के सामने स्थित मार्की साइन दुनिया भर का सबसे बड़ा मार्की साइन है। यह रिज़ॉर्ट एक फ्री ट्राम सेवा के द्वारा होटेल के उत्तर में स्थित ट्रेजर आइलॅंड होटेल एंड कसीनो से जुड़ा हुआ है। इतिहास स्टीव विन के इस रिज़ॉर्ट को जोवल बर्ग्मन द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इसका उद्घाटन २२ नवंबर १९८९ को किया गया और यह अपनी तरह का पहला कसीनो- रिज़ॉर्ट था जिसके निर्माण के लिए वॉल स्ट्रीट में जारी किए गये जंक बॉंड्स के ज़रिए पैसा जुटाया गया। जिस जगह पर यह बना हुआ है वहाँ पहले भी कास्टवेस और रेड रूसटर नाइट क्लब जैसे मशहूर मनोरंजन क्लब चलाये जा चुके थे। द मिराज अपने समय का सबसे अधिक निर्माण लागत (६३० मिलियन डालर)से बना हुआ कसीनो - रिज़ॉर्ट है। जॉयसी किम जंग-यूं सनराइज, सनसेट? कम्पेरिंग द लॉस वेगास एंड मकाओ गेमिंग मार्केट्स इन २०१० http://digitalscholarship.unlv.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=1653&context=thesesdissertations University of Nevada, Las Vegas २०१६-०२-०१ https://web.archive.org/web/20160304102435/http://digitalscholarship.unlv.edu/cgi/viewcontent.cgi?article=1653&context=thesesdissertations 4 मार्च 2016 dead इसकी विशिष्ट पहचान वाले सुनहले खिड़कियों में असली सोने के कण लगाए गये हैं। इस रिज़ॉर्ट का निर्माण इस कारण से भी उल् लेखनीय है क्यूंकी इसके द्वारा स्टीव विन ने लास वेगास के रिज़ॉर्ट का एक नया मानदंड स्थापित किया और इसी कारण से उन्हे आधुनिक लास वेगास का पिता भी माना जाता है। द मिराज के उद्घाटन के समय लास वेगास एक बुरे दौर से गुजर रहा था और पर्यटकों की संख्या कम होती जा रही थी। http://www.cleartrip.com/hotels/info/mirage-194029 द मिराज , लास वेगास होटेल क्लिरट्रिप.कॉम २०१६-०२-०१ https://web.archive.org/web/20160204211911/http://www.cleartrip.com/hotels/info/mirage-194029 4 फ़रवरी 2016 live इसका एक बड़ा कारण था न्यू जेर्सी राज्य द्वारा जुए को वैधानिक मान्यता देना| इस कदम के बाद पर्यटकों (खास तौर पर पूर्वी तट के) का झुकाव अट्लॅंटिक सिटी के कसीनो की तरफ बढ़ने लगा था। उस समय लास वेगास की छवि इस कदर खराब हो चुकी थी कि पर्यटक यहाँ आना फॅशन्ब्ल नहीं मानते थे। इस लिए समय की माँग थी कि कसीनो उद्योग के बदतर हालत को सुधारने के लिए नये चमक दमक वाले कसीनो बनाया जाएँ और द मिराज इस का बेहतरीन नमूना है। जिस समय यह शुरू हुआ उस समय यह सभी टेबल गेम्स की हर वक्त निगरानी के लिए तैनात कैमरों वाला पहला कसीनो था। http://www.casinocitytimes.com/news/article.cfm?contentID=164381 लॉस वेगास रिव्यु -जर्नल कासिनोसिटीटाईम्स.कॉम २०१६-०२-०१ https://web.archive.org/web/20081227050145/http://www.casinocitytimes.com/news/article.cfm?contentID=164381 27 दिसंबर 2008 live प्रमुख आकर्षण सीगफ्रीड और रॉय'स सीक्रेट गार्डेन एवं डॉल्फिन हॅबिटॅट| सीक्रेट गार्डेन का डिज़ाइन मॅनी कामानो द्वारा किया गया था। स्ट्रीप के साथ बने हुआ एक कृतिम ज्वालामुखी जो हर रात ७ बजे और ८ बजे (शुक्रवार और शनिवार को ९ बजे भी) 'फटता' है। रिज़ॉर्ट के प्रवेश स्थान के समीप बना एक परिकोष्ठ जिसमे बड़ी संख्या में ताड़ के पेड़, जलीय पौधे और दूसरे "राइनफोरेस्ट" में उगने वाले पौधे लगे हैं। http://www.mirage.com/nightlife/the-beatles-revolution-lounge.aspx एम जी एम रेवोलुशन बायो पेज २०१६-०२-०१ एम जी एम https://web.archive.org/web/20150929063150/http://www.mirage.com/nightlife/the-beatles-revolution-lounge.aspx 29 सितंबर 2015 dead एक ५३ फीट लंबा और ८ फीट चौड़ा मछलीघर जिसमे हज़ार से ज़्यादा प्रजाति की मछलियाँ हैं। फ़िल्मो में चित्रण रआउनडर्स नाम की फिल्म में मॅट डेमन द्वारा निभाए गये किरदार का सपना था द मिराज के पोकर रूम में आना| वेगास वाकेशन नाम की फिल्म का अधिकांश भाग द मिराज में ही शूट किया गया है। २०११ में बनी ओशन'स इलेवेन नाम की प्रसिद्ध फिल्म में द मिराज उन तीन कसीनो में से एक था जिन्हे डॅनी ओशन और उसके दल द्वारा लूटा गया था। जॉर्ज स्ट्रेट द्वारा अभिनित फिल्म प्योर् कंट्री का कुछ अंश द मिराज में शूट किया गया था। सन्दर्भ श्रेणी:अमेरिका