Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

1956 की हंगरी क्रांति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हंगरी क्रांति 1956 शीत युद्ध 23 अक्टूबर – 11 नवम्बर 1956 हंगरी सोवियत संघ की निर्णायक जीतहंगरी सरकार पर नियंत्रण पुनः स्थापित हंगरी के क्रांतिकारी सोवियत संघ और हंगरी की साम्यवादी सरकार इमरे नागीपाल मालेटर जॉर्जी झुकोवजेनोस कादर लगभग 15,000 लड़ाके 31,000 सोवियत सैनिकटैंक और भारी हथियार 2,500–3,000 हंगेरियन नागरिक और लड़ाके मारे गए 700 से अधिक सोवियत सैनिक हताहत 1956 की हंगरी क्रांति, जिसे हंगेरियन में "forradalom és szabadságharc" (क्रांति और स्वतंत्रता संग्राम) कहा जाता है, सोवियत समर्थित साम्यवादी शासन और स्टालिनवादी नीतियों के विरुद्ध हंगरी की जनता का एक सशस्त्र विद्रोह था। यह शीत युद्ध के दौरान पूर्वी यूरोप में सोवियत शासन को मिली सबसे गंभीर चुनौती थी। क्रांति की जड़ें 1953 से ही देखी जा सकती हैं जब इमरे नागी को हंगरी का प्रधानमंत्री बनाया गया और उन्होंने साम्यवादी कठोरता को कम करने का प्रयास किया। हालांकि, 1955 में उन्हें हटा दिया गया और कठोर साम्यवादी मत्यास राकोसी ने पुनः सत्ता संभाली। 1956 में, जब सोवियत संघ ने स्टालिनवादी शासन को नरम करने का संकेत दिया, तो हंगरी में भी सुधारों की मांग तेज हो गई। क्रांति की शुरुआत 23 अक्टूबर 1956 को, बुडापेस्ट में छात्रों और युवाओं ने साम्यवादी शासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को पहले शांतिपूर्ण रूप से देखा गया, लेकिन शाम होते-होते यह सरकार-विरोधी विद्रोह में बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने स्टालिन की विशाल मूर्ति को गिरा दिया और हंगरी के झंडे से साम्यवादी प्रतीक को काट दिया, जो बाद में क्रांति का प्रतीक बन गया।https://www.hoover.org/library-archives/histories/1956-hungarian-revolution 1956: Hungarian Revolution Hoover Institution en 2025-01-27 हंगरी की सुरक्षा एजेंसी ÁVH (Államvédelmi Hatóság) ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। धीरे-धीरे पूरे देश में क्रांति की लहर फैल गई, और सैकड़ों हंगेरियन सैनिक भी विद्रोहियों का साथ देने लगे।https://www.britannica.com/event/Hungarian-Revolution-1956 Hungarian Revolution Uprising, Soviet Union, Imre Nagy Britannica 2024-12-21 www.britannica.com en 2025-01-27 क्रांति का विस्तार और इमरे नागी की भूमिका प्रदर्शनों और हिंसा के बढ़ने के बाद, हंगरी की सरकार को इमरे नागी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना पड़ा। नागी ने सुधारों की घोषणा की, जिसमें बहुदलीय प्रणाली की पुनःस्थापना, राजनीतिक कैदियों की रिहाई और हंगरी की वारसा संधि से वापसी की घोषणा शामिल थी।Laczó Ferenc Hungary, Revolution of 1956 2009 https://onlinelibrary.wiley.com/doi/abs/10.1002/9781405198073.wbierp0726 The International Encyclopedia of Revolution and Protest 1–7 John Wiley & Sons, Ltd en 10.1002/9781405198073.wbierp0726 978-1-4051-9807-3 2025-01-27 28-30 अक्टूबर तक, क्रांतिकारियों ने कई शहरों में सत्ता अपने हाथ में ले ली। सोवियत नेतृत्व भी हंगरी से अपनी सेना हटाने पर विचार कर रहा था। लेकिन जब 1 नवम्बर को नागी ने हंगरी की तटस्थता और वारसा संधि से अलग होने की घोषणा की, तब सोवियत नेतृत्व ने इसे स्वीकार नहीं किया और पुनः सैन्य हस्तक्षेप का निर्णय लिया। सोवियत सैन्य हस्तक्षेप 4 नवम्बर 1956 को, सोवियत संघ ने ऑपरेशन व्हर्लविंड के तहत हंगरी पर एक बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण किया। लगभग 31,000 सोवियत सैनिक टैंकों और भारी हथियारों के साथ बुडापेस्ट और अन्य क्रांतिकारी ठिकानों पर हमला करने लगे। हजारों हंगेरियन नागरिक और लड़ाके बहादुरी से लड़े, लेकिन भारी सोवियत सैन्य बल के सामने वे ज्यादा समय तक टिक नहीं सके। 11 नवम्बर तक, सोवियत सेना ने अधिकांश प्रमुख शहरों पर पुनः कब्ज़ा कर लिया। दमन और क्रांति की समाप्ति क्रांति के अंत के बाद, सोवियत समर्थित सरकार ने हजारों लोगों को गिरफ्तार किया। लगभग 22,000 लोगों को कैद कर लिया गया। 229 नेताओं को मृत्युदंड दिया गया, जिनमें इमरे नागी भी शामिल थे। लगभग 200,000 हंगेरियन नागरिकों ने देश छोड़कर पश्चिमी यूरोप और अमेरिका में शरण ली। नागी ने क्रांति के समर्थन में सोवियत संघ से संघर्ष किया, लेकिन अंततः उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 1958 में फांसी दे दी गई।https://www.bbc.co.uk/bitesize/guides/z3h9mnb/revision/11 The Hungarian Uprising, 1956 - The Cold War origins 1941-56 - Edexcel - GCSE History Revision - Edexcel BBC Bitesize en-GB 2025-01-27 क्रांति की विरासत 1956 की क्रांति ने हंगरी और शीत युद्ध के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया। यह घटना पूरे विश्व में साम्यवादी विरोधी आंदोलनों के लिए प्रेरणा बनी। 1989 में साम्यवाद के पतन के बाद, 23 अक्टूबर को हंगरी का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।https://2001-2009.state.gov/r/pa/ho/time/lw/107186.htm Hungary, 1956 Department Of State. The Office of Electronic Information Bureau of Public Affairs 2008-07-18 2001-2009.state.gov en 2025-01-27 इमरे नागी को पुनः सम्मानित किया गया और उन्हें एक नायक के रूप में मान्यता दी गई। आज भी, 1956 की क्रांति को हंगरी की आज़ादी के लिए सबसे महत्वपूर्ण संघर्षों में गिना जाता है।https://www.britannica.com/place/Hungary/The-Revolution-of-1956 Hungary - Revolution, 1956, Uprising Britannica 2025-01-27 www.britannica.com en 2025-01-27 संदर्भ श्रेणी:क्रांति