Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विश्व का सबसे पुराना वृक्ष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुराना टीजिक्को विश्व के ज्ञात पेड़ों में से सबसे पुराने पेड़ों में से एक है। वैज्ञानिकों ने स्वीडन के डलारना प्रांत में दुनिया में सर्वाधिक समय तक जीवित रहने वाले यानी 9,550 वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की है। इस पेड़ के अलावा वैज्ञानिकों ने 375 वर्ष, 5,660 वर्ष व 9,000 वर्ष पुराने वृक्षों की भी खोज की है। आनुवांशिकता के लिहाज से भी इन पेड़ों में काफी समानता देखने को मिली है। इन सभी वृक्षों की अमेरिका के फ्लोरिडा और मियामी शहर की प्रयोगशालाओं में जांच की गई थी। खास बात यह है कि जलवायु परिवर्तन की मार झेलने के बावजूद इन वृक्षों ने अपना अस्तित्व बचाए रखा। वृक्षों की खोज से जुड़े यूमिया विश्वविद्यालय के लीफ कुलमैन ने बताया, "इस पेड़ ने हमारी पुरानी मान्यताओं को गलत साबित कर दिया है।" यही नहीं विपरीत परिस्थितियों में भी इतने अधिक समय तक जीवित रहने वाले पेड़ों ने वैज्ञानिकों के सामने एक नया सवाल भी खड़ा कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तरी अमेरिका में देवदार के 4,000 से 5,000 वर्ष पुराने पेड़ों के बारे में पता चला था।