411 REFERENCE · Wikipedia
यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|400px
यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप (Cape York Peninsula) एक विशाल और दूर-दराज़ प्रायद्वीप है जो ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का उत्तरतम क्षेत्र भी है। यह पृथ्वी के अंतिम पूरी तरह से अपरिवर्तित जंगली क्षेत्रों में से एक है। इसके लगभग आधे क्षेत्रफल पर मवेशी चराए जाते हैं लेकिन बाक़ी का भाग लगभग मानव द्वारा अछूता है। यह एक मैदानी इलाक़ा है जिसपर युकालिप्टस, अन्य वृक्ष, झाड़ और घास विस्तृत है। परिस्थितिक दृष्टि से यह सवाना और उष्णकटिबंधीय वर्षा-वन का मिश्रण है।Mittermeier, R.E. et al. (2002). Wilderness: Earth’s last wild places. Mexico City: Agrupación Sierra Madre, S.C. प्रायद्वीप पर ग़ैर-क्षेत्रीय वनस्पतियों के आ जाने से स्थानीय पौधों को ख़तरा है।Mackey, B. G., Nix, H., & Hitchcock, P. (2001). The natural heritage significance of Cape York Peninsula. Retrieved 15 January 2008, from epa.qld.gov.au https://web.archive.org/web/20040124173813/http://www.epa.qld.gov.au/register/p00582aj.pdf 24 जनवरी 2004 . प्रशासनिक रूप से यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप क्वीन्सलैण्ड राज्य का भाग है।
इन्हें भी देखें
क्वीन्सलैण्ड
सन्दर्भ
श्रेणी:क्वीन्सलैण्ड
श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के प्रायद्वीप
श्रेणी:आराफ़ूरा सागर