Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुशील दोषी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुशील दोषी The_President,_Shri_Pranab_Mukherjee_presenting_the_Padma_Shri_Award_to_Shri_Sushil_Doshi,_at_a_Civil_Investiture_Ceremony,_at_Rashtrapati_Bhavan,_in_New_Delhi_on_April_12,_2016.jpg इन्दौर, मध्य प्रदेश खेल कमेन्टेटरलेखकइन्जीनियर क्रिकेट कमेन्टरी पद्मश्री श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (SGSITS) इन्दौर सुशील दोषी (जन्म : ) हिन्दी में क्रिकेट का आँखों देखा हाल (कमेंटरी) सुनाने के लिये प्रसिद्ध हैं। उन्होने ३०० से अधिक एकदिवसीय क्रिकेट मैच, ६० से अधिक टेस्ट मैच, नौ क्रिकेट विश्व कप में क्रिकेट का आँखों देखा हाल सुनाया है। इसके अलावा उन्होंने टेनिस और टेबल टेनिस के खेल का आँखों देखा हाल भी सुनाया है। क्रिकेट की कमेंटरी को माध्यम बनाकर क्रिकेट को जन-जन तक पहुँचाने का काम सुशील दोषी ने किया है। उनका जन्म इन्दौर में 9 June,1947 में हुआ। सुशील दोषी ने क्रिकेट की कमेंटरी हिन्दी में शुरू की, तब लोग उन पर हँसते थे और कहते थी कि क्रिकेट तो अँग्रेजों का खेल है, उसकी कमेंटरी हिन्दी में कैसे होगी? लेकिन जब सुशील दोषी ने हिन्दी में अपने शब्द और अपनी शैली विकसित कर ली, तब उनके नाम का डंका बजने लगा। धर्मयुग के संपादक डॉ॰ धर्मवीर भारती की राय उनके बारे में यह थी कि सुशील दोषी ने क्रिकेट के बहाने हिन्दी की बहुत बड़ी सेवा की है और वे जितने बड़े सेवक क्रिकेट के हैं, उससे बड़े सेवक हिन्दी के हैं। इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम के कमेंटरी बॉक्स का नाम सुशील दोषी के नाम पर रखा गया है। राजनीति में १९ जुलाई २०१९ को उन्होने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर ली।https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/indore-cricket-commentator-sushil-doshi-joined-bjp-mpsg-2231929.html क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी BJP में शामिल, राकेश सिंह ने दिलायी सदस्यता 25 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20190725150419/https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/indore-cricket-commentator-sushil-doshi-joined-bjp-mpsg-2231929.html 25 जुलाई 2019 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ सुशील दोषीः कमेंट्री के जरिए लाखों दिलों में उतर गया ये शख्स क्रिकेट कमेन्टरी के गिरते स्तर से सुशील दोषी दुखी ‘Aankho dekha haal’ – how Sushil Doshi keeps Hindi cricket commentary alive even today The guy who keeps Hindi commentary alive in cricket श्रेणी:क्रिकेट कमेंटेटर श्रेणी:इंदौर के लोग