Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गांगेय केंद्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गांगेय केंद्र (Galactic Center), हमारी आकाशगंगा का घूर्णी केंद्र है। यह हमारी पृथ्वी से 8.33±0.35 kpc (~27,000±1,000 प्रकाश वर्ष) की दूरी पर स्थित है। यह धनु, सर्पधारी और वृश्चिक तारामंडल की दिशा में स्थित है जहां हमारी आकाशगंगा उज्जवल प्रतीत होती है। इस बात के पुख्ता प्रमाण है जो हमारी आकाशगंगा के गांगेय केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल के अस्तित्व का समर्थन करता है। दृष्टि रेखा के साथ साथ अंतरतारकीय धूल होने के कारण गांगेय केंद्र का अध्ययन दृश्य, पराबैंगनी या क्षीण एक्स-रे तरंगदैर्ध्यों में नहीं किया जा सकता। गांगेय केंद्र के बारे में उपलब्ध जानकारी एक्स-रे, तीक्ष्ण गामा किरण, अवरक्त, उप मिलीमीटर और रेडियो तरंगदैर्घ्य प्रेक्षणों से मिलती है। गांगेय केंद्र के निर्देशांकों को सर्वप्रथम हार्लो शापले ने गोलाकार समूहों के वितरण के अपने 1918 के अध्ययन में पाए थे। भूमध्यीय निर्देशांक प्रणाली में वे यहां हैं : RA 17h45m40.04s, Dec -29 ° 00 '28.1 " | == सन्दर्भ ==