411 REFERENCE · Wikipedia
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय
MMYVV
Maharishi Mahesh Yogi Vedic Vishwavidyalaya Logo.jpeg
Maharishi Mahesh Yogi Vedic University
वेदानां सामवेदोऽस्मि
sa
"Among the Vedas, I am the Sama Veda"
1995
निजी
यूजीसी
गिरीश चंद्र वर्मा
प्रो. प्रमोद कुमार वर्माLtd. MIT Pvt. Prof. Pramod Verma appointed vice chancellor of MMYVV mahamedianews.com 29 June 2024 https://mahamedianews.com/en/spirituality/news/sharma-was-given-a-heartfelt-farewell 18 February 2025
कटनी
मध्य प्रदेश
भारत
ग्रामीण
यूजीसी
www.mmyvv.com
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय एक मान्यताप्राप्त सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना १९९५ में हुई थी। यह कटनी मध्यप्रदेश में स्थित है। यह महर्षि शिक्षा प्रणाली का एक हिस्सा है। यह स्नातक तथा परास्नातक दोनो ही डिग्री प्रोग्राम चलाता है।
वेदभूमि, पुण्यभूमि, पूर्णभूमि भारत के भौगोलिक केन्द्रबिन्दु ब्रह्मस्थान में अवस्थित यह विश्वविद्यालय वैदिक एवं आधुनिक ज्ञान प्रदान करने वाला अद्वितीय विश्वविद्यालय है। ब्रह्ममुहूर्त से ही वेदों एवं स्तोत्रों की कर्णप्रिय सुमधुर ध्वनि सम्पूर्ण वातावरण को दैवीय बना देती है। योगासन, भावातीत ध्यान तथा सिद्धि सूत्रों का नियमित अभ्यास करते सभी वैदिक विश्वप्रशासक, छात्र,छात्राएं, शिक्षक तथा कर्मचारीगण गुरुकुल शिक्षाप्रणाली की याद तरोताजा कर देते है। विगत कई वर्षों से चल रहा 1331 श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ वेदाध्यायियों द्वारा अतिरुद्र महायज्ञ सम्पूर्ण वातावरण को न केवल सुरभित ही करता है प्रत्युत दैवीय बना देता है। यज्ञस्थल में पहुंचकर व्यक्ति परम सुख एवं शान्ति का अनुभव करता है।अद्भुत शान्ति महायज्ञ से निर्गत धूम सम्पूर्ण पर्यावरण को पवित्र बना देता है। एक तरफ महर्षि वेद विज्ञान,वेद, यज्ञानुष्ठान, ज्योतिष, स्थापत्यवेद ,दर्शन (योग), व्याकरण, पुराण, वैदिक गणित एवं संगणक विज्ञान का अध्ययन करते वैदिक विद्यार्थी तो दूसरी तरफ बी ए, बी एस सी, बी काम, एम ए, एम एस सी, एम काम, एम एस डब्लू, बी सी ए, एम ओ एम, बी ए बी एड, बी एल एड, बी एड का अध्ययन करते आधुनिक विद्यार्थी- इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे प्राच्य एवं प्रगत का अद्भुत समन्वय स्थापित हो रहा हो।अत्याधुनिक उपकरणों एवं सुविधाओं से सुसज्जित यह विश्वविद्यालय अनुपम तथा निकटभविष्य का विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय का जालघर
श्रेणी:मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय