411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर त्रिपुरा ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तर त्रिपुरा भारतीय राज्य त्रिपुरा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय धर्मनगर है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। यहां स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुराण राजबरी, जम्पुई पर्वत और भवतरिणी मंदिर आदि काफी प्रसिद्ध है।
== मुख्य आकर्षण ==
=== लक्ष्मी नारायण मंदिर ===
लक्ष्मी नारायण मंदिर उत्तर त्रिपुरा जिले के बागबान नगर में स्थित है। मंदिर का प्रमुख आकर्षण केन्द्र यहां स्थित भगवान कृष्ण की मूर्ति है। इस मूर्ति की स्थापना कृष्णनंदा सेवायत ने 45 वर्ष पूर्व की थी। प्रत्येक वर्ष जन्माष्टमी पर यहां भव्य स्तर पर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है।
=== पुराण राजबरी ===
इस महल का निर्माण महाराजा इंद्रमनिक्या ने करवाया था। यहां एक विशाल झील खोवरा बिल भी स्थित है। यह झील लगभग 5 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील को राजर देघी के नाम से भी जाना जाता है। काफी संख्या में पर्यटक इस झील को देखने के लिए आते हैं। इस जगह के बारे में कालीप्रसान्ना सेन ने अपनी पुस्तक राजमाला में भी विवेचन किया है।
=== जम्पुई पर्वत ===
प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह के दौरान जम्पुई पर्वत पर एक अनोखा ओरेंज एंड ट्ररिज्म मनाया जाता है। काफी संख्या में घरेलू व विदेशी पर्यटक इस उत्सव में हिस्सा लेते हैं और मजा करते हैं। प्राय: इस दौरान बारिश का मौसम रहता है, बावजूद इसके पर्यटकों में इस उत्सव का जोश देखा जा सकता है। इस मौसम के दौरान पर्वत से आसमान का नजारा अपने आप में काफी अद़भुत होता है। जम्पुई पर्वत से सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा भी पर्यटकों को अधिक लुभाता है। इस पर्वत से मिजोरम के गांवों और खूबसूरत घाटियों का नजारा भी देखा जा सकता है।
=== भवतरिणी मंदिर ===
इस मंदिर की स्थापना 1981 ई. में शिवचतुर्थदर्शी के अवसर पर की गई थी। भवतरिणी मंदिर के समीप में भगवान शिव का मंदिर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थित है। प्रत्येक वर्ष शिव चतुर्थदशी और काली पूजा के अवसर पर काफी संख्या में लोग यहां आते हैं।
== आवागमन ==
वायु मार्ग
सबसे निकटतम हवाई अड्डा अगरतला है। शहर से यह जगह 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
रेल मार्ग
सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन कुमारघाट है। अगरतला से कुमारघाट 140 किलोमीटर पर स्थित है।
सड़क मार्ग
उत्तर त्रिपुरा भारत के कई प्रमुख शहरों से सड़कमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
== इन्हें भी देखें ==
कोक बोरोक भाषा
त्रिपुरा
== बाहरी कड़ियाँ ==
जिले की आधिकारिक वेबसाइट
त्रिपुरा जालस्थल
== सन्दर्भ ==